🏭 अध्याय 5/7 — विश्व भूगोल

विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश एवं उद्योग

Major Industrial Regions & Industries of the World | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. औद्योगिक क्षेत्र — परिभाषा एवं मुख्य विशेषताएं
  2. औद्योगिक स्थानीयकरण के कारक — 9M का सिद्धांत
  3. NCERT आधारित वर्गीकरण — Traditional vs. High-Tech
  4. उत्तरी अमेरिका — USA एवं कनाडा
  5. पश्चिमी यूरोप — औद्योगिक क्रांति का जन्मदाता
  6. रूस और CIS — पूर्वी यूरोप के औद्योगिक प्रदेश
  7. जापान — एशिया का आधुनिक औद्योगिक दिग्गज
  8. चीन — विश्व की फैक्ट्री (World's Factory)
  9. एशियन टाइगर्स एवं अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्र
  10. प्रमुख उद्योग एवं वैश्विक वितरण
  11. भारत — वैश्विक विनिर्माण में बढ़ता कदम
  12. विश्व उद्योगों की वर्तमान समस्याएं

औद्योगिक प्रदेश वह भौगोलिक क्षेत्र है जहाँ अनेक उद्योग इकाइयाँ एक-दूसरे के निकट स्थित होकर Agglomeration Economies का लाभ उठाती हैं। औद्योगीकरण की यात्रा 18वीं सदी में इंग्लैंड से प्रारंभ हुई और आज चीन, भारत तक पहुँच चुकी है। शहरों के उपनाम, 9M सिद्धांत और वैश्विक रैंकिंग परीक्षाओं में सर्वाधिक पूछे जाने वाले विषय हैं।

1औद्योगिक क्षेत्र — परिभाषा एवं मुख्य विशेषताएं

मुख्य अवधारणा: Agglomeration Economies (समूहन अर्थव्यवस्था): उद्योगों का एक जगह एकत्रित होकर उत्पादन लागत कम करना और लाभ बढ़ाना। उदाहरण: मुंबई का वस्त्र उद्योग क्षेत्र, रूर घाटी का इस्पात क्षेत्र।

मुख्य विशेषताएं

विशेषताविवरण
उच्च शहरीकरणघनी जनसंख्या और नगरीय चरित्र — High Population Density
उद्योगों का समूह (Cluster)धातु, रसायन, वस्त्र, इंजीनियरिंग आदि का एकत्रीकरण
विकसित परिवहन जालरेल, सड़क, बंदरगाह की उत्कृष्ट सुविधाएं
ऊर्जा की उपलब्धताकोयला, जलविद्युत, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा
बड़ा बाजार और पूंजीउच्च क्रय शक्ति और निवेश (Capital) का संकेंद्रण
कुशल श्रम बलविशेषज्ञ और तकनीकी कामगारों (White/Blue Collar) की उपलब्धता

2औद्योगिक स्थानीयकरण के कारक — 9M का सिद्धांत

9M सिद्धांत यह बताता है कि कोई उद्योग किस स्थान पर स्थापित होगा। ये नौ कारक मिलकर औद्योगिक स्थानीयकरण को निर्धारित करते हैं। परीक्षा में इसकी सूची और उदाहरण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

क्र॰कारक (Factor)विवरणउदाहरण
1Money (पूंजी)निवेश और बैंकिंग सुविधावित्तीय केंद्रों के पास उद्योग
2Material (कच्चा माल)भारी उद्योगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्णलौह अयस्क + कोयला → इस्पात
3Man (श्रम)कुशल और सस्ता श्रम बलIT: बेंगलुरु; वस्त्र: बांग्लादेश
4Market (बाजार)तैयार माल बेचने का बड़ा बाजारघनी जनसंख्या वाले क्षेत्र
5Machinery (मशीनरी)आधुनिक तकनीकी साधनजर्मन इंजीनियरिंग
6Motive Power (ऊर्जा)कोयला, पेट्रोलियम, जलविद्युतरूर घाटी: कोयला ऊर्जा
7Management (प्रबंधन)संगठनात्मक दक्षताजापानी Toyota Production System
8Means of Transportरेल, सड़क और बंदरगाहGreat Lakes जलमार्ग
9Momentum (गति)पहले से स्थापित उद्योगों का लाभEarly Start Advantage

अन्य महत्वपूर्ण कारक

3NCERT आधारित वर्गीकरण — Traditional vs. High-Tech

🏭 पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्र
  • 18वीं-19वीं सदी की Industrial Revolution से विकसित
  • स्थान: कोयला क्षेत्रों और बंदरगाहों के निकट
  • मुख्य उद्योग: लौह-इस्पात, वस्त्र, भारी मशीनरी
  • श्रम: Blue-Collar (शारीरिक श्रम प्रधान)
  • समस्याएं: उच्च प्रदूषण, Rust Belt Effect
  • उदाहरण: Ruhr, Pittsburgh, Lancashire, Donbass
💻 उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र (Technopolies)
  • 20वीं सदी के उत्तरार्ध (1970s+) में विकसित
  • स्थान: महानगरों की परिधि, हवाई अड्डों के पास
  • मुख्य उद्योग: IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायो-टेक, R&D
  • श्रम: White-Collar (उच्च कुशल, ज्ञान-आधारित)
  • विशेषता: Planned Business Parks, स्वच्छ वातावरण
  • उदाहरण: Silicon Valley, बेंगलुरु, Shenzhen

4उत्तरी अमेरिका — USA एवं कनाडा

4.1 USA — Great Lakes एवं पूर्वी क्षेत्र

शहरप्रमुख उद्योगउपनाम / विशेषता
पिट्सबर्ग (Pittsburgh)लौह-इस्पात (Iron & Steel)विश्व की इस्पात नगरी — Appalachian कोयला + Mesabi Range लौह अयस्क
डेट्रायट (Detroit)ऑटोमोबाइल (Ford, GM, Chrysler)"Motor City" — विश्व की ऑटोमोबाइल राजधानी
शिकागो (Chicago)मांस प्रसंस्करण, रेलवे केंद्रविश्व का सबसे बड़ा Meat Packing केंद्र
एकरान (Akron)सिंथेटिक रबर उद्योग"विश्व की रबर राजधानी" — Goodyear, Firestone
क्लीवलैंड (Cleveland)भारी मशीनरी, इंजीनियरिंगRust Belt का प्रमुख केंद्र
बोस्टन (Boston)इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक, शिक्षाNew England — MIT/Harvard आधारित R&D

परिवहन की भूमिका: Great Lakes + Mississippi नदी + अटलांटिक तट का संयुक्त जलमार्ग उत्तरी अमेरिका को विश्व का सर्वश्रेष्ठ जल-परिवहन नेटवर्क देता है। यही कारण है कि यहाँ भारी उद्योगों का सर्वाधिक विकास हुआ।

4.2 USA — तटीय एवं High-Tech क्षेत्र

4.3 कनाडा के औद्योगिक प्रदेश

शहरमुख्य उद्योगउपनाम / विशेषता
हैमिल्टन (Hamilton)लौह-इस्पात"कनाडा का बर्मिंघम" (Birmingham of Canada)
विंडसर (Windsor)ऑटोमोबाइल"कनाडा का डेट्रायट" — Detroit के ठीक सामने
टोरंटो (Toronto)ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, प्रकाशनकनाडा की आर्थिक राजधानी
मॉन्ट्रियल (Montreal)जलपोत निर्माण, कागज उद्योगप्रमुख बंदरगाह शहर
ओतावा (Ottawa)आरा मिलें, कागज उद्योगSoftwood आधारित उद्योग केंद्र
क्यूबेक सिटी (Quebec)समुद्री इंजीनियरिंग, जलपोतSaint Lawrence तट पर

कनाडा की औद्योगिक शक्ति: नरम लकड़ी (Softwood वन) + नियाग्रा जलप्रपात से जलविद्युत + कनाडियन शील्ड में निकल-यूरेनियम भंडार — ये तीन कारक कनाडा के औद्योगीकरण की नींव हैं।

📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

5पश्चिमी यूरोप — औद्योगिक क्रांति का जन्मदाता

18वीं सदी में औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ इंग्लैंड (UK) से हुआ। यूरोप के पास विशाल कोयला-खनिज भंडार (Ruhr, Lorraine, Silesia), घना रेल-सड़क जाल, उच्च तकनीकी कौशल और उपनिवेशकालीन व्यापार की विरासत थी।

5.1 यूनाइटेड किंगडम (UK) — Industrial Revolution का जन्मस्थल

पश्चिमी भाग: Lancashire — सूती वस्त्र (Cotton Textile)

पूर्वी भाग: Yorkshire — ऊनी वस्त्र (Woolen Textile)

भारी उद्योग क्षेत्र

5.2 जर्मनी — यूरोप का औद्योगिक हृदय

► प्रमुख शहर: एसेन (Essen), डॉर्टमंड (Dortmund) — लौह-इस्पात के लिए विख्यात

5.3 फ्रांस — लग्जरी और एयरोस्पेस

5.4 अन्य यूरोपीय देश

► मिलान (Milan): "फैशन और डिज़ाइन की राजधानी" + "इटली का Manchester"

6रूस और CIS — पूर्वी यूरोप के औद्योगिक प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्रप्रमुख शहरमुख्य उद्योग एवं उपनाम
मॉस्को-तुला (Moscow-Tula)मॉस्को, इवानोवो, तुलाविविध उद्योग; इवानोवो = "रूस का Manchester" (सूती वस्त्र)
उराल प्रदेश (Ural Region)मैग्निटोगोर्स्क, येकातेरिनबर्गखनिज भंडार का खजाना; मैग्निटोगोर्स्क = "रूस का Pittsburgh" (इस्पात)
कुजबास (Kuzbass, साइबेरिया)नोवोकुजनेत्स्ककोयला और भारी मशीनरी निर्माण
डोनबास (Donbass, Ukraine)डोनेत्स्ककोयला + लौह-इस्पात; 2022 रूस-यूक्रेन संघर्ष का केंद्र
वोल्गा क्षेत्र (Volga Belt)गोर्की (Nizhny Novgorod)ऑटोमोबाइल — "रूस का Detroit"
सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg)सेंट पीटर्सबर्गजहाज निर्माण और भारी इंजीनियरिंग

डोनबास का भू-राजनीतिक महत्व: Donbass (Donets Basin) यूक्रेन का कोयला-इस्पात क्षेत्र है जो 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध का केंद्र बना। यह UPSC Mains Map-based प्रश्नों और Current Affairs दोनों में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

7जापान — एशिया का आधुनिक औद्योगिक दिग्गज

जापान के पास प्राकृतिक कच्चे माल (लौह अयस्क, कोयला, तेल) की लगभग पूर्ण अनुपस्थिति है, फिर भी उच्च तकनीक, कुशल श्रम, उत्कृष्ट बंदरगाहों और निर्यात-उन्मुख नीति के कारण यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

औद्योगिक बेल्टप्रमुख शहरमुख्य उद्योगउपनाम
कांटो मैदान (Kanto)टोक्यो, योकोहामा, कावासाकीइलेक्ट्रॉनिक्स, जहाज निर्माण, रसायन, वायुयानसबसे बड़ा एवं विविध क्षेत्र
किंकी/हंशिन (Kinki)ओसाका, कोबे, क्योटोसूती वस्त्र, लौह-इस्पात, मशीनरी"जापान का Manchester"
नागोया / टोकाई (Tokai)नागोया, Toyota Cityऑटोमोबाइल (Toyota), एयरक्राफ्ट"जापान का Detroit"
उत्तरी क्यूशू (N. Kyushu)नागासाकी, यावाता, किताक्यूशूलौह-इस्पात, जहाज निर्माण"जापान का Pittsburgh" — सबसे पुराना क्षेत्र
🎯 जापान का औद्योगिक चमत्कार (Mains विश्लेषण)

8चीन — विश्व की फैक्ट्री (World's Factory)

औद्योगिक क्षेत्रप्रमुख शहरमुख्य उद्योग एवं उपनाम
मंचुरिया (Manchuria, NE)अन्शान, शेनयांग, डालियानभारी उद्योग; अन्शान = "चीन का Pittsburgh" (इस्पात राजधानी)
उत्तरी चीन (North China)बीजिंग, तियानजिनविविध उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स — राजधानी औद्योगिक क्षेत्र
यांग्त्जी डेल्टा (Yangtze Delta)शंघाई, नानजिंग, वुहानसभी प्रकार के उद्योग; शंघाई = "चीन का Manchester"
पर्ल रिवर डेल्टा (PRD)शेन्ज़ेन, ग्वांगझू, हांगकांगइलेक्ट्रॉनिक्स हब; शेन्ज़ेन = "चीन की Silicon Valley"
📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

9एशियन टाइगर्स एवं अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्र

9.1 दक्षिण कोरिया (South Korea)

9.2 ताइवान (Taiwan)

9.3 सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम

9.4 दक्षिणी गोलार्ध के औद्योगिक केंद्र

10प्रमुख उद्योग एवं वैश्विक वितरण

10.1 लौह-इस्पात उद्योग — "आधुनिक सभ्यता की रीढ़"

महत्वपूर्ण बदलाव: लौह-इस्पात का Spatial Shift: अतीत में कोयला क्षेत्रों के पास (Pittsburgh, Ruhr) → अब बंदरगाहों के पास (विशाखापट्टनम, Tokyo-Yokohama)। कारण: वैश्वीकरण से समुद्री परिवहन सस्ता + आयातित कच्चे माल पर निर्भरता।

क्र॰देशरैंकिंग (2024-25)प्रमुख केंद्र
1चीन~54% (विश्व में प्रथम)अन्शान, वुहान, शंघाई
2भारतदूसरा स्थान (जापान को पीछे छोड़ा)जमशेदपुर, भिलाई, बोकारो, विशाखापट्टनम
3जापानतीसरा स्थानयावाता, नागासाकी, कोबे
4USAचौथा स्थानपिट्सबर्ग, शिकागो, बर्मिंघम (AL)
5रूसपाँचवाँ स्थानमैग्निटोगोर्स्क, नोवोकुजनेत्स्क
6जर्मनीछठा स्थानरूर (Essen, Dortmund), Saar

10.2 सूती वस्त्र उद्योग — "Manchester" उपनाम (Ratta-Mar List)

कच्चा कपास "शुद्ध कच्चा माल" (Pure Raw Material) है — उत्पादन में वजन कम नहीं होता। इसलिए यह उद्योग बाजार या कच्चे माल के स्रोत, कहीं भी लचीले स्थान पर लग सकता है।

उपनामशहरदेश
असली Manchesterमैनचेस्टर (Manchester)यूनाइटेड किंगडम (UK) — Lancashire
भारत का Manchesterअहमदाबाद (Ahmedabad)भारत (Gujarat)
उत्तर भारत का Manchesterकानपुर (Kanpur)भारत (Uttar Pradesh)
दक्षिण भारत का Manchesterकोयंबटूर (Coimbatore)भारत (Tamil Nadu)
जापान का Manchesterओसाका (Osaka)जापान
चीन का Manchesterशंघाई (Shanghai)चीन
रूस का Manchesterइवानोवो (Ivanovo)रूस
इटली का Manchesterमिलान (Milan)इटली
पाकिस्तान का Manchesterफैसलाबाद (Faisalabad)पाकिस्तान

10.3 ऑटोमोबाइल उद्योग — "Detroit" उपनाम (Ratta-Mar List)

उपनामशहरदेश / विशेषता
असली Detroitडेट्रायट (Detroit)USA — Ford, GM, Chrysler का मुख्यालय
भारत का Detroitचेन्नई (Chennai) / पीथमपुरभारत — Hyundai, BMW, Ford
जापान का Detroitनागोया (Nagoya)जापान — Toyota का मुख्यालय (Toyota City)
कनाडा का Detroitविंडसर (Windsor)कनाडा — डेट्रायट के ठीक सामने
रूस का Detroitगोर्की (Nizhny Novgorod)रूस — GAZ ऑटोमोबाइल
इटली का Detroitट्यूरिन (Turin)इटली — FIAT, Lamborghini
जर्मनी का केंद्रवोल्फ्सबर्ग (Wolfsburg)जर्मनी — Volkswagen (VW)

10.4 जहाज निर्माण (Shipbuilding) — एशिया का एकाधिकार

देशहिस्सेदारीविशेषताप्रमुख केंद्र
दक्षिण कोरिया~35-40% (मूल्य में #1)बड़े टैंकर, LNG जहाज — Hyundai Heavy, Samsung HIउल्सान, बुसान, गेओजे
चीन~35-40% (मात्रा में #1)कंटेनर जहाज — सबसे अधिक संख्या मेंशंघाई, डालियान, निंगबो
जापान~15-20%उच्च तकनीक विशिष्ट जहाज (High-tech)नागासाकी, योकोहामा, कोबे

10.5 सेमीकंडक्टर (Chips) — 21वीं सदी का "नया तेल"

10.6 भविष्य के रणनीतिक खनिज एवं उद्योग

► ऑस्ट्रेलिया: Hard Rock Mining से लिथियम का सबसे बड़ा वर्तमान उत्पादक

11भारत — वैश्विक विनिर्माण में बढ़ता कदम

उद्योगवैश्विक रैंकिंग (2024-25)प्रमुख केंद्र / उपनाम
लौह-इस्पात (Steel)विश्व में #2 (जापान को पीछे छोड़ा)जमशेदपुर, भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, विशाखापट्टनम
ऑटोमोबाइलविश्व में #3चेन्नई ("भारत का Detroit"), पुणे, गुरुग्राम-मानेसर
मोबाइल निर्माणविश्व में #2नोएडा (Samsung), बेंगलुरु (Apple-Foxconn/Tata)
फार्मास्युटिकलमात्रा में #3 — "दुनिया की फार्मेसी"हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई
IT सेवाएंविश्व में #2 (USA के बाद)बेंगलुरु, हैदराबाद (Cyberabad), पुणे

12विश्व उद्योगों की वर्तमान समस्याएं

1. संसाधनों की समाप्ति (Resource Exhaustion): रूर (जर्मनी) और पिट्सबर्ग (USA) में स्थानीय कोयला/लोहा समाप्त → पुराने उद्योग संकट में।

2. श्रम लागत में वृद्धि (High Labour Cost): विकसित देशों में महँगा श्रम → उद्योगों का एशिया (चीन, भारत, वियतनाम) की ओर स्थानांतरण।

3. प्रदूषण और पर्यावरण: Smokestack Industries पर वैश्विक Carbon Tax और कठोर पर्यावरण नियम लागू।

4. Deglomeration (विकेंद्रीकरण): अत्यधिक संकेंद्रण से जमीन महँगी + Traffic + प्रदूषण (मुंबई, शंघाई)।

5. Rust Belt Effect: USA के Great Lakes क्षेत्र में पुराने उद्योगों का पतन — पिट्सबर्ग, क्लीवलैंड के बंद कारखाने।

6. Supply Chain Disruption: कोविड-19 ने दिखाया — एक देश (चीन) पर अत्यधिक निर्भरता खतरनाक है → China+1 रणनीति।

🎯 विश्व औद्योगिक भूगोल — Mains के लिए (Mains विश्लेषण)

★ परीक्षा में अवश्य पूछे जाने वाले तथ्य ★

1. औद्योगिक क्रांति 18वीं सदी में इंग्लैंड (UK) से प्रारंभ → यूरोप → USA → जापान → चीन → भारत। 2. Agglomeration Economies: उद्योगों के एकत्रीकरण से उत्पादन लागत में कमी। 3. 9M सिद्धांत: Money, Material, Man, Market, Machinery, Motive Power, Management, Means of Transport, Momentum। 4. रूर घाटी (Ruhr, जर्मनी): "यूरोप का औद्योगिक हृदय" — राइन नदी + विशाल कोयला भंडार। 5. Manchester (UK) = असली Manchester; अहमदाबाद = भारत का; ओसाका = जापान का; शंघाई = चीन का; इवानोवो = रूस का। 6. Detroit (USA) = असली; नागोया = जापान का; चेन्नई = भारत का; विंडसर = कनाडा का; गोर्की = रूस का; ट्यूरिन = इटली का। 7. Pittsburgh (USA) = विश्व इस्पात नगरी; अन्शान = चीन का; मैग्निटोगोर्स्क = रूस का Pittsburgh। 8. Rust Belt: USA के Great Lakes क्षेत्र में पुराने उद्योगों के पतन से जंग लगे कारखाने। 9. Footloose Industries: किसी कच्चे माल पर निर्भर नहीं — हीरा कटाई, कंप्यूटर चिप्स, मोबाइल निर्माण। 10. जापान: कच्चा माल आयात करता है, उच्च गुणवत्ता उत्पाद बनाता है, निर्यात करता है — विश्व #3 अर्थव्यवस्था। 11. चीन: विश्व विनिर्माण में ~30%; "World's Factory"; Deng की Open Door Policy (1978) से तीव्र विकास। 12. ताइवान — TSMC: दुनिया की 60%+ चिप्स; "Silicon Shield" — भू-राजनीतिक सुरक्षा कवच। 13. ASML (नीदरलैंड्स): एकमात्र कंपनी जो EUV Lithography Machine (चिप बनाने की मशीन) बनाती है। 14. लिथियम त्रिकोण: चिली + बोलीविया + अर्जेंटीना — EV Battery के लिए "White Gold"। 15. भारत: Steel में #2, Auto में #3, Mobile में #2, Pharma = "दुनिया की फार्मेसी"। 16. छोटा नागपुर = "भारत का रूर"; बेंगलुरु = "भारत का Silicon Valley"; चेन्नई = "भारत का Detroit"। 17. दक्षिण कोरिया: जहाज निर्माण में #1 (मूल्य में); उल्सान = विश्व का सबसे बड़ा शिपयार्ड। 18. लौह-इस्पात का Spatial Shift: कोयला क्षेत्र (Inland) → बंदरगाह (Coastal) — वैश्वीकरण के कारण। 19. Donbass (Ukraine): कोयला-इस्पात क्षेत्र + 2022 रूस-यूक्रेन युद्ध का केंद्र — भू-राजनीतिक महत्व। 20. Global Value Chain (GVC): Apple iPhone — Design (USA) + Chips (Taiwan) + Assembly (China/India) → दुनिया।

📝 पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) 📝

Q1. विश्व में लौह-इस्पात उद्योग के स्थानिक प्रतिरूप में परिवर्तन का विवरण दें। (UPSC Mains 2014) Q2. उच्च-तकनीक उद्योग महानगरों की परिधि में क्यों विकसित होते हैं? स्पष्ट करें। (UPSC Mains 2013) Q3. "जापान में कच्चे माल के अभाव के बावजूद औद्योगीकरण सफल रहा।" — कारण स्पष्ट कीजिए। (RAS Mains) Q4. कपास वस्त्र उद्योग के वैश्विक स्थानिक प्रतिरूप में परिवर्तन का वर्णन कीजिए। (UPSC 2012) Q5. "अफ्रीका में विशाल प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद औद्योगिक पिछड़ापन है।" — विवेचना करें। (UPSC 2016) Q6. परिवहन एवं संचार का औद्योगिक विकास में क्या योगदान है? विस्तार से समझाइए। (UPSC 2015) Q7. 9M सिद्धांत के आधार पर औद्योगिक स्थानीयकरण के कारकों की व्याख्या कीजिए। (State PCS) Q8. निम्नलिखित शहरों को उनके उद्योगों से सुमेलित करें: डेट्रायट, ओसाका, पिट्सबर्ग, मैग्निटोगोर्स्क। (RAS Pre, UPSC Pre) Q9. "China+1 रणनीति" क्या है? भारत के लिए इसका क्या महत्व है? (UPSC GS-3) Q10. सेमीकंडक्टर उद्योग की भू-राजनीतिक महत्ता की चर्चा करें। (UPSC Mains 2023-24 Style) Q11. "Rust Belt" और "Technopolis" की अवधारणाओं को परिभाषित कर अंतर बताइए। (RAS Mains) Q12. Footloose Industries किसे कहते हैं? दो उदाहरण देते हुए इनकी विशेषताएं बताइए। (State PCS Pre)

कालरेखा (Timeline) — औद्योगिक विकास का इतिहास

वर्ष / अनुच्छेदविषय
18वीं सदी (1760s)औद्योगिक क्रांति — इंग्लैंड (UK) से प्रारंभ; वस्त्र + इस्पात
1800sUSA और जर्मनी में विस्तार; रूर घाटी और Great Lakes का उदय
1868 (Meiji)जापान में Meiji Restoration — तीव्र औद्योगीकरण शुरू
1900-1930Detroit — Ford Mass Production (1913); Pittsburgh = World Steel Capital
1950-1960जापान का पुनर्निर्माण — Toyota, Sony, Honda; Asian Tiger का उदय
1978चीन: Deng Xiaoping की Open Door Policy + SEZ नीति
1991भारत: LPG नीति (Liberalization) — IT, Pharma, Auto में क्रांति
1990s-2000sRust Belt Effect तीव्र — USA में कारखाने बंद; China = World Factory
2000-2010ताइवान TSMC = Semiconductor leader; भारत IT Services #2
2020 (COVID-19)Supply Chain Crisis; China+1 रणनीति; भारत की PLI योजना
2022रूस-यूक्रेन युद्ध — Donbass क्षेत्र; यूरोप में ऊर्जा संकट
2023-24ASML Export Ban (चीन को); भारत Semiconductor Mission; EV Revolution
2024-25 Dataभारत: Steel #2, Auto #3, Mobile #2; चीन: Manufacturing #1 (~30%)
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← अध्याय 4: विश्व कृषि अध्याय 6: परिवहन नेटवर्क →