🏛️ अध्याय 2/7 — समाजशास्त्र

जाति एवं वर्ग की अवधारणा

Concept of Caste and Class | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. सामाजिक स्तरीकरण और अध्याय परिचय
  2. वर्ण बनाम जाति (Varna vs Jati)
  3. जाति — शब्द उद्गम एवं परिभाषाएँ
  4. जाति की उत्पत्ति के सिद्धांत (Theories of Origin)
  5. जाति की विशेषताएँ — Ghurye + A.K. Dutta
  6. जाति के प्रकार्य — J.H. Hutton का त्रि-स्तरीय वर्गीकरण
  7. जजमानी व्यवस्था (Jajmani System)
  8. प्रभु जाति (Dominant Caste)
  9. दो समांतर पदानुक्रम (Two Parallel Hierarchies — M.N. Srinivas)
  10. जाति व्यवस्था के दोष (Demerits of Caste System)
  11. जाति व्यवस्था आज भी क्यों जारी है? — 7 कारण
  12. जाति के बदलते आयाम (Changing Dimensions of Caste)
  13. वर्ग — परिभाषाएँ एवं प्रकृति (Class: Definitions & Nature)
  14. वर्ग निर्धारण — Bierstedt और Veblen
  15. वर्ग का वर्गीकरण — Marx, Weber व अन्य
  16. अलगाव (Alienation) — Karl Marx
  17. वर्ग के बदलते आयाम (Changing Dimensions of Class)
  18. जाति बनाम वर्ग — तुलना तालिका
  19. खुली और बंद सामाजिक व्यवस्था (Open vs Closed System)
  20. RAS Mains — विगत वर्षों के प्रश्न (PYQs)

CHAPTER - 01

✦ भारतीय समाज में जाति और वर्ग ✦

Caste & Class in Indian Society — Concept, Theories & Changing Dimensions

📚 RAS Mains Special Notes | Sociology Paper-I | Unit 3 | Chapter 01

01. अध्याय परिचय — सामाजिक स्तरीकरण 02. वर्ण बनाम जाति 03. जाति — परिभाषाएँ (सभी विचारक) 04. जाति की उत्पत्ति के सिद्धांत 05. जाति की विशेषताएँ — Ghurye + A.K. Dutta 06. जाति के प्रकार्य (हट्टन) 07. जजमानी व्यवस्था 08. प्रभु जाति — Dominant Caste 09. दो समांतर पदानुक्रम (Srinivas) 10. जाति व्यवस्था — दोष

11. जाति क्यों जारी है? — 7 कारण 12. जाति के बदलते आयाम — विस्तृत 13. वर्ग — परिभाषाएँ एवं प्रकृति 14. वर्ग निर्धारण — Bierstadt + Veblen 15. वर्ग का वर्गीकरण — Marx, Weber आदि 16. अलगाव (Alienation) — Marx 17. वर्ग के बदलते आयाम 18. जाति बनाम वर्ग — तुलना तालिका 19. Open vs Closed System 20. PYQs + Keyword Summary

1सामाजिक स्तरीकरण और अध्याय परिचय

सामाजिक स्तरीकरण = समाज को उच्चता-निम्नता के क्रम (Hierarchy) में बाँटने की प्रक्रिया। भारत में इसके दो प्रमुख स्तंभ हैं — जाति (Caste) और वर्ग (Class)।

जाति: जन्म-आधारित, वंशानुगत, बंद व्यवस्था (Closed System) — स्थिति जन्म से जीवनपर्यंत।

वर्ग: अर्जित, खुली व्यवस्था (Open System) — शिक्षा, धन, योग्यता से स्थिति।

सामाजिक स्तरीकरण के आधार: आयु, लिंग, संपत्ति, प्रजाति, जन्म, रक्त संबंध, आध्यात्मिकता, शारीरिक/बौद्धिक योग्यता।

प्रमुख विचारक: G.S. घुर्ये, M.N. श्रीनिवास, मैक्स वेबर, कार्ल मार्क्स, लुई ड्युमो, आंद्रे बेतेई, दीपांकर गुप्ता।

2वर्ण बनाम जाति (Varna vs Jati)

📖 वर्ण व्यवस्था (Varna System)

उल्लेख: सर्वप्रथम ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में।

शाब्दिक अर्थ: 'वरण करना' (चुनना) या 'रंग'।

श्वेत = ब्राह्मण | रक्त = क्षत्रिय | पीत = वैश्य | कृष्ण = शूद्र

प्रकृति: गुण, व्यवसाय, कर्म पर आधारित — कर्म-आधारित, लचीली, छुआछूत रहित।

ऋग्वेद का उदाहरण: "मैं गायक हूँ, मेरे पिता चिकित्सक हैं, मेरी माता अनाज पीसती हैं।" — एक ही परिवार में अलग-अलग वर्ण।

🔶 वर्ण (Varna)🔷 जाति (Jati)
कर्म-आधारित, लचीला, परिवर्तनीयजन्म-आधारित, कठोर, अपरिवर्तनीय
अखिल भारतीय (केवल 4 वर्ण)स्थानीय (4000+ जातियाँ)
छुआछूत नहीं थाछुआछूत की प्रथा विद्यमान
व्यवसाय बदलने पर वर्ण बदल सकता थाव्यवसाय बदलने पर जाति नहीं बदलती

3जाति — शब्द उद्गम एवं परिभाषाएँ

📌 शब्द: 'Caste' = पुर्तगाली/स्पेनिश 'Casta' (नस्ल, प्रजाति) → सर्वप्रथम Gracia De Orta ने प्रयुक्त | 'जाति' = संस्कृत 'जन्' धातु = जन्म लेना।

🧑‍🏫 विचारक💬 परिभाषा
Maciver & Page"जब प्रस्थिति पूरी तरह पूर्व-निर्धारित हो और उसे बदलने की कोई उम्मीद न हो, तो वर्ग जाति का रूप ले लेता है।"
Ketkar"जाति एक ऐसा समूह है जिसकी: (1) सदस्यता केवल उन लोगों तक सीमित है जो उसके सदस्यों से जन्मे हों; (2) सदस्यों को समूह के बाहर विवाह करना सामाजिक रूप से वर्जित है।"
Majumdar & Madan"जाति एक बंद समूह (Closed Group) है।" — 'जाति एक बंद वर्ग है जबकि वर्ग एक खुली जाति है।'
N.K. Duttaजाति के सदस्य अपनी जाति के बाहर विवाह नहीं कर सकते और खान-पान संबंधी कठोर नियम होते हैं; कई जातियों के निश्चित व्यवसाय होते हैं।
G.S. Ghurye"जाति एक ऐसा समूह है जिसकी पहचान धर्म, व्यवसाय, अंतर्विवाह और जन्मगत सदस्यता से होती है।"
M.N. Srinivas"जाति एक वंशानुगत, अंतर्विवाही, स्थानीय समूह है जो एक पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ी होती है।"
Max Weber"जाति एक 'Status Group' (प्रस्थिति समूह) है जो सामाजिक सम्मान और कलंक पर आधारित बंद समूह है।"
Dr. B.R. Ambedkar"जाति एक बंद वर्ग (Enclosed Class) है।"
C.H. Cooley"जब एक वर्ग पूर्ण रूप से वंशानुक्रम पर आधारित होता है तो उसे जाति कहा जाता है।"
रजनीकांत शास्त्री"जाति प्राकृतिक है, पर वर्ग कृत्रिम है।" | "जाति जन्म द्वारा प्राप्त है, किन्तु वर्ग कर्म पर आधारित।"

4जाति की उत्पत्ति के सिद्धांत (Theories of Origin)

#सिद्धांत (Theory)प्रतिपादकमुख्य विचार
1🛐 पारंपरिक/दैवीय सिद्धांत (Traditional/Divine Theory)ऋग्वेद, मनुब्रह्मा के सिर से ब्राह्मण, भुजाओं से क्षत्रिय, उदर से वैश्य, पैरों से शूद्र। जाति वर्ण प्रणाली का विस्तार है।
2🌍 सामाजिक-ऐतिहासिक सिद्धांत (Social Historical Theory)जाति व्यवस्था 1500 BC में भारत में आर्यों के आगमन से उत्पन्न हुई।
3🙏 धार्मिक सिद्धांत(Religious Theory)व्यक्ति की जाति उसके पिछले जन्मों के कर्मों (Karma) से निर्धारित होती है।
4🔨 व्यावसायिक सिद्धांत(Occupational Theory)Nesfield (नेसफील्ड)"श्रम के प्रारंभिक विभाजन" से अंतर्विवाही व्यावसायिक समूह बने, जो बाद में जाति बन गए।
5🌍 प्रजातीय सिद्धांत (Racial Theory)Herbert Risley(पुस्तक: The People of India)"जाति नस्ल का उत्पाद है।" आर्यों ने द्रविड़ों पर श्रेष्ठता स्थापित की → ऊँची जातियाँ Indo-Aryan, निम्न जातियाँ non-Aryan।आलोचना: जाति की जटिलता को अति-सरल बनाता है। Ghurye (Caste & Race in India)Mazumdar (Races & Culture)
6🔥 सेनार्ट का सिद्धांत(Senart's Theory)Senartभारत, ग्रीस और रोम के समानांतर अध्ययन के बाद — नस्लीय नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव जाति का कारण।
7⚡ 'माना' सिद्धांत(Mana Theory)J.H. Hutton (हट्टन)'माना' = अलौकिक शक्ति। अपरिचितों के 'माना' से भय → भोजन-विवाह पर निषेध → जाति।
8🔴 टूटा मानव सिद्धांत(Broken Man Theory)Dr. B.R. Ambedkarशूद्र मूलतः क्षत्रिय थे जो युद्ध में पराजित हुए। पराजय के बाद भूमि, शक्ति खोई → श्रमण परंपरा (बौद्ध/जैन) के प्रभाव में → ब्राह्मणों ने दंड स्वरूप अछूत घोषित किया → दलित।
9🎭 बहु-श्रेणी क्रम(Multi-Category Sequence)Dipankar Gupta(दीपांकर गुप्ता)हर जाति की अपनी उत्पत्ति की कहानी है जो स्वयं को श्रेष्ठ बताती है। इससे एक समान अखिल-भारतीय पदानुक्रम नहीं, बल्कि कई स्थानीय पदानुक्रम बनते हैं।
10🏗️ संरचनावादी सिद्धांत(Structural Theory)Louis Dumont(पुस्तक: Homo Hierarchicus)(Ghurye से प्रेरित)पश्चिम = 'Homo Equalis' (समानता) | भारत = 'Homo Hierarchicus' (पदानुक्रम)। भारत में सामाजिक श्रेष्ठता आर्थिक/राजनीतिक शक्ति से नहीं, बल्कि 'कर्मकांडीय शुद्धता' (Ritual Purity) से निर्धारित होती है।

5जाति की विशेषताएँ — Ghurye + A.K. Dutta

⚠️ RAS Mains के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण — G.S. Ghurye की 6 विशेषताएँ (पुस्तक: Caste, Class & Occupation)

#🧩 विशेषता📌 विस्तृत विवरण
1खंडात्मक विभाजन(Segmental Division)समाज विभिन्न खंडों (जातियों/उपजातियों) में विभाजित। प्रत्येक जाति की अपनी जाति पंचायत — नियमों की अवहेलना पर दंड। संपूर्ण जाति अपनी जाति के प्रति अधिक निष्ठावान।
2संस्तरण / पदक्रम(Hierarchy)ऊँच-नीच क्रम — ब्राह्मण शीर्ष, अछूत सबसे नीचे। धन, संपत्ति या प्रतिष्ठा से पदक्रम में परिवर्तन संभव नहीं क्योंकि जाति बंद वर्ग का स्वरूप है।
3खान-पान व सामाजिक संसर्ग पर प्रतिबंध(Restrictions on Food & Intercourse)किसके साथ, कैसा (कच्चा-पक्का) भोजन करना है — कठोर नियम। अन्य जाति के सदस्यों द्वारा बना भोजन प्रतिबंधित।
4नागरिक व धार्मिक निर्योग्यताएँ(Civil & Religious Disabilities)ब्राह्मणों को विशेषाधिकार। दलितों को मंदिर प्रवेश, सार्वजनिक कुएँ, सड़कें आदि से वंचित। दक्षिण भारत में 'दूरी या छाया की अस्पृश्यता' (Distance/Shadow Untouchability) भी।
5व्यावसायिक प्रतिबंध(Lack of Choice in Occupation)वंशानुगत व्यवसाय (जैसे स्वर्णकार, चर्मकार)। व्यवसाय बदलना वर्जित। जाति-व्यवस्था में बने रहने के लिए निर्धारित व्यवसाय करना अनिवार्य।
6विवाह संबंधी प्रतिबंध(Endogamy — सबसे महत्वपूर्ण)अपनी ही जाति/उपजाति में विवाह अनिवार्य। उल्लंघन पर बहिष्कार। Ghurye ने Endogamy को जाति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता बताई। Caste Hierarchy = Endogamy द्वारा बनाए रखी जाती है।

📋 A.K. Dutta द्वारा बताई गई विशेषताएँ (Additional)

1. जाति का कोई भी सदस्य अपनी जाति के बाहर विवाह नहीं कर सकता।

2. प्रत्येक जाति में खान-पान संबंधी प्रतिबंध।

3. जाति का व्यवसाय निर्धारित होता है।

4. जातियों की पदानुक्रमित व्यवस्था — ब्राह्मण शीर्ष पर।

5. जातियों और उपजातियों में 'अनिश्चितता' — वास्तव में जातियाँ क्षेत्र-दर-क्षेत्र अलग सामाजिक स्थिति रखती हैं।

6. जाति की सदस्यता जन्म से मिलती है और जीवनभर रहती है। नियम उल्लंघन पर बहिष्कार संभव।

📋 Ketkar द्वारा बताई गई विशेषताएँ

1. जन्मजात सदस्यता (Innate Membership): जन्म-आधारित, सदस्यों से जन्मे व्यक्तियों तक सीमित।

2. अंतर्विवाह (Endogamy): सदस्यों को जाति के बाहर विवाह करना वर्जित।

6जाति के प्रकार्य — J.H. Hutton का त्रि-स्तरीय वर्गीकरण

🎯 J.H. Hutton ने जाति के कार्यों को 3 स्तरों पर वर्गीकृत किया — RAS Mains 5/10 Marks हेतु

स्तर📌 प्रकार्य (Functions)
👤 व्यक्तिगत जीवन मेंसामाजिक स्थिति निश्चित करना | मानसिक सुरक्षा | व्यवसाय का निर्धारण | जीवन-साथी चुनने में सहायक | व्यवहार नियंत्रण
🏘️ जाति समुदाय के लिएअपनी संस्कृति की रक्षा | सदस्यों को सामाजिक स्थिति | धार्मिक मान्यताओं को अक्षुण्ण रखना | रक्त की शुद्धता बनाए रखना
🌐 समाज के लिएसमाज को एक सूत्र में बाँधना | राजनीतिक स्थिरता | समाजवादी ढाँचे का आधार | श्रम विभाजन से विशेषज्ञता

📋 जाति के अन्य प्रकार्य (Other Functions)

सामाजिक प्रस्थिति निर्धारण: व्यक्ति की सामाजिक स्थिति जन्म से तय — संपत्ति या धन का कोई प्रभाव नहीं।

मानसिक सुरक्षा (Mental Security): पूर्व-निर्धारित जीवन-पथ से मनोवैज्ञानिक स्थिरता — प्रतिस्पर्धा का तनाव नहीं।

सामाजिक नियामक (Social Regulator): कठोर नियमों से व्यवहार नियंत्रण — नियम तोड़ने पर बहिष्कार।

📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

7जजमानी व्यवस्था (Jajmani System)

अर्थ: भारतीय गाँवों में पाई जाने वाली आर्थिक व्यवस्था — एक जाति अन्य जातियों के लिए विभिन्न सेवाएँ करती और अनाज/सेवाएँ/वस्तुएँ प्राप्त करती।

जजमान: सेवा लेने वाली जाति (भूमि-स्वामी, उच्च जाति)।

कामीन/प्रजा: सेवा देने वाली जाति (नाई, धोबी, लुहार आदि)।

विचारकमत (View)
William Wizer(पुस्तक: The Hindu Jajmani System)कार्यात्मक दृष्टिकोण (Functionalist View) — यह समानता-आधारित (Egalitarian) व्यवस्था थी। विभिन्न जातियाँ परस्पर निर्भर थीं, एक-दूसरे की रक्षा करती थीं।
Louis Dumont(पुस्तक: Homo Hierarchicus)"यह शोषणकारी व्यवस्था थी — उच्च जातियों ने निम्न जातियों का शोषण किया।"• ब्राह्मण सेवा देते थे लेकिन 'कामीन' नहीं कहलाते थे।• कुछ श्रमिक जातियाँ सेवाएँ देती थीं पर बदले में कुछ नहीं मिलता था।• विभिन्न सेवाओं का मूल्य समान और पर्याप्त नहीं था।

📌 जजमानी व्यवस्था — पतन के कारण

शहरीकरण, आधुनिकीकरण, आधुनिक व्यवसाय और शिक्षा के कारण जजमानी व्यवस्था समाप्त।

मुद्रा अर्थव्यवस्था (Money Economy) ने वस्तु-विनिमय को बदला।

उत्तरी भारत में प्रतीकात्मक रूप से (Symbolically) आज भी विद्यमान।

8प्रभु जाति (Dominant Caste)

परिभाषा (M.N. Srinivas): "वह जाति जो आर्थिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से अन्य जातियों से ऊपर हो।" — पहली बार Rampura गाँव के शोध में प्रस्तावित (पुस्तक: The Remembered Village)।

📋 प्रभु जाति के 6 लक्षण (Srinivas के अनुसार)

कृषि योग्य भूमि पर महत्वपूर्ण स्वामित्व (Sizeable amount of arable land)।

संख्या बल (Numerical Strength)।

क्षेत्रीय वर्चस्व — स्थानीय पदानुक्रम में उच्च स्थान; उच्च कर्मकांडीय स्थिति या संस्कृतीकरण।

पश्चिमी शिक्षा (Western Education)।

प्रशासनिक नौकरियों में अधिक प्रतिनिधित्व (More representation in administration)।

शहरी आय के स्रोत (Urban sources of income)।

सबसे महत्वपूर्ण 3 लक्षण: (1) संख्या बल, (2) भूमि के माध्यम से आर्थिक शक्ति, (3) राजनीतिक शक्ति।

🗺️ राज्य-वार उदाहरण (State-wise Examples)

राज्य (State)प्रभु जाति (Dominant Caste)
पंजाब और हरियाणाजाट (Jats)
राजस्थानराजपूत, जाट
उत्तर प्रदेशजाट, यादव, ब्राह्मण, ठाकुर (राजपूत)
गुजरातपाटीदार (Patels/Patidars)
कर्नाटकलिंगायत, वोक्कालिगा (Lingayats, Vokkaligas)
आंध्र प्रदेश और तेलंगानारेड्डी (Reddys)

9दो समांतर पदानुक्रम (Two Parallel Hierarchies — M.N. Srinivas)

M.N. Srinivas के अनुसार भारतीय जाति व्यवस्था दो समांतर और अपेक्षाकृत स्वायत्त पदानुक्रमों के माध्यम से कार्य करती है।

📌 आधार🛕 कर्मकांडीय पदानुक्रम(Ritual Hierarchy)💰 धर्मनिरपेक्ष पदानुक्रम(Secular/Economic-Political Hierarchy)
मूल सिद्धांतपवित्रता और अपवित्रता (Purity-Pollution)शक्ति, धन और वर्चस्व (Power, Wealth, Dominance)
प्रकृतिधार्मिक / प्रतीकात्मकभौतिक / व्यावहारिक
मुख्य मानदंडकर्मकांडीय स्थिति, भोजन की आदतें, पवित्रता के नियमभूमि स्वामित्व, आय, शिक्षा, संख्या बल, राजनीतिक प्रभाव
ब्राह्मणों की स्थितिसर्वोच्चप्रभु हो भी सकते हैं, नहीं भी
गतिशीलता (Mobility)अपेक्षाकृत कठोरअधिक लचीला और परिवर्तनीय
संचालन का स्तरअखिल-भारतीय कर्मकांडीय व्यवस्थास्थानीय/क्षेत्रीय शक्ति संरचना
मुख्य विचारकर्मकांडीय पद निर्धारित करती हैवास्तविक नियंत्रण और सत्ता निर्धारित करती है

10जाति व्यवस्था के दोष (Demerits of Caste System)

❌ दोष📌 विवरण
🚫 अस्पृश्यता (Untouchability)मानव गरिमा का सबसे क्रूर अपमान। दक्षिण भारत में 'दूरी/छाया की अस्पृश्यता' भी।
📉 सामाजिक गतिशीलता का अभावप्रतिभाशाली व्यक्ति भी योग्यता के बावजूद आगे नहीं बढ़ सकता।
💼 श्रम गतिशीलता में बाधाव्यक्तियों को पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित — कौशल आधारित प्रगति संभव नहीं।
📈 सामाजिक प्रगति में बाधारूढ़िवादिता और बहिष्कार का भय — सामाजिक परिवर्तन और नवाचार रुकता है।
👩 महिलाओं की दयनीय स्थितिजाति और लिंग (Gender) दोनों का 'दोहरा बोझ'।
🇮🇳 राष्ट्रीय एकता में बाधालोग राष्ट्र से ऊपर जाति को महत्व देते हैं।
💰 आर्थिक विकास में बाधाव्यावसायिक गतिशीलता सीमित → दक्षता कम → आर्थिक असमानता।
🗳️ लोकतंत्र विरोधी'एक व्यक्ति एक मत' के सिद्धांत के विपरीत। जातिवाद, तुष्टिकरण जैसी अस्वस्थ राजनीतिक प्रथाएँ।
✝️ धर्म परिवर्तनहिंदू धर्म में कठोरता के कारण ईसाई और इस्लाम में धर्मांतरण।
💍 सीमित विवाह क्षेत्रजाति विवाह के विकल्पों को सीमित करती है → सामाजिक एकीकरण बाधित।

11जाति व्यवस्था आज भी क्यों जारी है? — 7 कारण

#कारण📌 विवरण
1🏺 ऐतिहासिक व सांस्कृतिक निरंतरताजाति हजारों वर्षों से धर्म, कर्मकांड और रीति-रिवाजों से जुड़ी है। समाजीकरण (Socialisation) के माध्यम से जाति के नियम पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित। उदा: Endogamy आज भी व्यापक।
2👥 सामाजिक कारकअंतर्विवाह (Endogamy) जाति की सीमाएँ बनाए रखता है। समाजीकरण में बच्चे परिवार/समुदाय से जाति के नियम सीखते हैं। सामुदायिक समर्थन नेटवर्क — जाति समूह पहचान और सुरक्षा देते हैं।
3💰 आर्थिक कारकग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय अभी भी जाति परंपराओं से जुड़े। भूमि स्वामित्व के पैटर्न जाति रेखाओं पर आधारित — आर्थिक शक्ति केंद्रित।
4🗳️ राजनीतिक कारकवोट-बैंक राजनीति (Vote Bank Politics) जाति पहचान को मजबूत करती है। आरक्षण नीतियाँ — सामाजिक न्याय के लिए होते हुए भी जाति श्रेणियों को संस्थागत बनाती हैं।
5🧠 मनोवैज्ञानिक कारकजाति अपनेपन, गर्व और सांस्कृतिक पहचान का अहसास देती है। स्थिति खोने का भय अंतर-जाति संपर्क और गतिशीलता को रोकता है।
6⚖️ कानूनों का कमजोर क्रियान्वयनSC/ST (Prevention of Atrocities) Act जैसे कानूनों के बावजूद सामाजिक भेदभाव जारी — कमजोर प्रवर्तन और जाति के मानदंडों की सामाजिक स्वीकृति।
7🏙️ ग्रामीण-शहरी विभाजनग्रामीण — घनिष्ठ समुदाय और आधुनिक मूल्यों से सीमित संपर्क → मजबूत जाति प्रथाएँ। शहरी — अधिक व्यावसायिक गतिशीलता, पर विवाह और राजनीति में जाति पहचान बनी।

12जाति के बदलते आयाम (Changing Dimensions of Caste)

परिवर्तन के प्रमुख कारक: औद्योगीकरण | शहरीकरण | संविधान | शिक्षा | सुधार आंदोलन | आरक्षण | वैश्वीकरण

1️⃣ कर्मकांडीय पदानुक्रम से पहचान की राजनीति की ओर बदलाव

जाति का राजनीतिकरण (Rajni Kothari): जाति अब कर्मकांडीय स्थिति के बारे में नहीं — राजनीतिक लामबंदी का औजार बन गई। पार्टियाँ अधिकार, आरक्षण और प्रतिनिधित्व के लिए जाति के आधार पर मतदाताओं को एकजुट करती हैं।

ऊर्ध्वाधर से क्षैतिज एकजुटता (Vertical to Horizontal Consolidation): परंपरागत रूप से जाति एक ऊर्ध्वाधर पदानुक्रम था। आज, उपजातियाँ (Jatis) 'जाति संघों' (Caste Associations) जैसे जाट महासभा में एकजुट हो गई हैं।

मंडल आयोग प्रभाव (Mandal Commission): 1980-90 में OBC राजनीति को बड़ा बल मिला — जाति चुनावी प्रतिस्पर्धा का केंद्रीय कारक बन गई।

2️⃣ कर्मकांडीय शुद्धता-अपवित्रता का कमजोर पड़ना

खुली अस्पृश्यता में गिरावट: कानूनी ढाँचे और सामाजिक जागरूकता के कारण — विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों और सार्वजनिक संस्थानों में।

सहभोजन (Commensality): सार्वजनिक स्थानों (Food Courts, Offices) में भोजन संबंधी कठोर नियम लगभग समाप्त। हालाँकि रूढ़िवादी परिवारों में अभी भी बने हो सकते हैं।

दलित चेतना (Dalit Assertion): 'संस्कृतीकरण' (उच्च जाति की नकल) से हटकर 'दलित चेतना' की ओर — अपनी पहचान पर गर्व और अधिकारों की माँग।

3️⃣ व्यावसायिक और आर्थिक रूपांतरण

धर्मनिरपेक्ष व्यवसाय: IT, सेवा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों ने 'जाति-मुक्त' नौकरियाँ सृजित की हैं।

दलित पूँजीवाद (Dalit Capitalism): हाशिये के समुदाय उद्यमिता और व्यापार में प्रवेश कर रहे हैं।

स्थायी असमानताएँ: पेशेवर नेटवर्क और आवास में जाति का प्रभाव जारी। कई दलित अनौपचारिक क्षेत्र में केंद्रित।

4️⃣ अंतर्विवाह (Endogamy) की दृढ़ता

अंतर्विवाह (Caste के भीतर विवाह) जाति व्यवस्था का 'Steel Frame' बना हुआ है।

Matrimonial Markets: आधुनिक Dating Apps और Matrimonial Websites पर भी जाति मुख्य फ़िल्टर बनी है।

सामाजिक प्रतिरोध: शहरी क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह बढ़ रहे हैं पर सामाजिक प्रतिरोध बना है। ग्रामीण क्षेत्रों में 'ऑनर किलिंग' की घटनाएँ।

5️⃣ समकालीन प्रवृत्तियाँ और नई अभिव्यक्तियाँ

शहरी गुमनामी बनाम भेदभाव: शहर व्यक्ति को जाति पहचान छोड़ने का अवसर देते हैं। पर निजी क्षेत्र में नौकरी और आवास में सूक्ष्म भेदभाव जारी।

डिजिटल स्थान: Online Matrimonial Sites और Digital Platforms पर जाति-आधारित भेदभाव के नए रूप।

जाति जनगणना की माँग: OBC जनसंख्या को सटीक करने और संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय जाति जनगणना की माँग।

Dipankar Gupta का मत: भारत में अब 'अलग-अलग जातियाँ' हैं जिनमें धुंधले पदानुक्रम हैं — एक स्पष्ट सीढ़ी नहीं।

🌍 17.2 संविधान और आरक्षण का प्रभाव

अनुच्छेद 14: विधि के समक्ष समानता।

अनुच्छेद 15: जाति, धर्म, लिंग के आधार पर भेदभाव का निषेध।

अनुच्छेद 16: लोक नियोजन में अवसर की समानता।

अनुच्छेद 17: अस्पृश्यता का उन्मूलन।

अनुच्छेद 46: SC/ST/OBC के शैक्षिक व आर्थिक हितों का संरक्षण।

13वर्ग — परिभाषाएँ एवं प्रकृति (Class: Definitions & Nature)

🧑‍🏫 विचारक💬 परिभाषा / सिद्धांत
Maciver & Page"सामाजिक वर्ग वह अंग है जिसे अन्य लोगों से सामाजिक स्थिति के आधार पर अलग किया जा सकता है।"
Karl Marx"वर्ग उत्पादन के साधनों के स्वामित्व पर आधारित तथ्य है।" मनुष्य एक वर्ग-प्राणी है — उसकी स्थिति, उम्र, शिक्षा आदि समाज में समान नहीं।
Max Weber"सामाजिक वर्ग वह है जिसे बाजार में समान आर्थिक अवसर (Life Chances) प्राप्त हों।" (Class-Status-Party मॉडल)
Ram Ahuja"वर्ग एक खुला स्तरीकरण है जिसमें सदस्यता अर्जित होती है।"
Anthony Giddensउत्पादन प्रक्रिया पर समान संबंध रखने वाले लोगों का समूह।
Ralf Dahrendorfसत्ता के असमान वितरण पर आधारित — दमनकारी/शासक वर्ग और दमित वर्ग।
Vilfredo Paretoअभिजात वर्ग (Elite) और गैर-अभिजात वर्ग (Non-Elite)।

📋 वर्ग व्यवस्था की विशेषताएँ (Features of Class System)

पिरामिडीय संरचना: उच्च वर्ग — कम जनसंख्या, अधिक संपत्ति | निम्न वर्ग — अधिक जनसंख्या, कम संपत्ति।

वर्ग-चेतना (Class Consciousness): श्रमिक वर्ग ने अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाई।

खुली व्यवस्था: सदस्यता जन्मजात नहीं — शिक्षा, धन, कौशल से अर्जित।

उप-वर्ग संभव: जैसे मध्यम वर्ग में — उच्च मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग।

अर्जित प्रस्थिति (Achieved Status): वर्ग-व्यवस्था योग्यता और परिस्थिति पर आधारित अर्जित प्रस्थिति पर।

📅 ब्रिटिश काल में वर्ग का उदय (British India: Class Formation)

भू-राजस्व व्यवस्था: रैयतवारी, जमींदारी, महालवारी → दो ग्रामीण वर्ग: (1) जमींदार/महाजन/साहूकार/भूस्वामी, (2) किसान/रैयत/शिल्पी।

औद्योगीकरण-शहरीकरण: दो शहरी वर्ग: (1) उद्योगपति/पूँजीपति/निवेशक, (2) श्रमिक वर्ग।

मैकाले की शिक्षा प्रणाली: नया शहरी मध्यम वर्ग उभरा।

📋 मध्यम वर्ग के उभरने के प्रमुख कारण

मैकाले की शिक्षा प्रणाली: उच्च जातियाँ प्रभावित।

औद्योगीकरण-शहरीकरण: उच्च जातियाँ प्रभावित।

हरित क्रांति (Green Revolution): अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रभावित।

आरक्षण और शिक्षा: SC/ST — निम्न जातियाँ।

1990 के बाद LPG सुधार: महिलाएँ और मध्यस्थ वर्ग।

📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

14वर्ग निर्धारण — Bierstedt और Veblen

📚 Robert Bierstedt (पुस्तक: The Social Order) — वर्ग विभाजन के 7 आधार:1F3864

#आधार (Factor)उदाहरण
1परिवार / रक्त समूह(Family or Blood Group)विशिष्ट परिवार — टाटा, बिड़ला, नेहरू खानदान
2संपत्ति / धन / पूँजी / आय(Property, Wealth, Capital, Income)अमीर, गरीब, मध्यम वर्ग
3निवास स्थान(Location of Residence)शहरी, ग्रामीण, लेबर कॉलोनी, स्लम, पॉश कॉलोनी
4निवास की अवधि(Duration of Residence)लंबे समय से एक जगह रहने वाले या घुमक्कड़
5व्यवसाय(Profession)शिक्षक वर्ग, डॉक्टर वर्ग, व्यापारी वर्ग
6शिक्षा(Education)शिक्षित वर्ग बनाम अशिक्षित वर्ग
7धर्म(Religion)बहुसंख्यक वर्ग बनाम अल्पसंख्यक वर्ग

📋 Thorsten Veblen — 4 वर्ग श्रेणियाँ

वर्ग श्रेणीविशेषता
1. परजीवी/अनुत्पादक विलासिता वर्ग(Parasitic/Unproductive Luxury Class)विलासिता में रहने वाले, उत्पादन में योगदान नहीं।
2. पुराना नवाब वर्ग(Old Nobleman or Nawab)पुरानी कुलीनता, पारंपरिक विशेषाधिकार।
3. नए धनाढ्य/जुआरी वर्ग(New Wealthy or Gamblers)नया धन, अस्थिर आधार।
4. उत्पादक श्रमिक वर्ग(Productive Working Class)वास्तविक उत्पादन करने वाले।

Veblen का मत: हर वर्ग उच्च वर्ग तक पहुँचने के लिए अधिक आकर्षक और विलासितापूर्ण वस्तुओं का उपयोग करता है।

15वर्ग का वर्गीकरण — Marx, Weber व अन्य

🏆 RAS Mains Goldmine Table — विचारक + आधार + वर्गों के प्रकार

🧑‍🏫 समाजशास्त्री📐 आधार📊 वर्गों के प्रकार
Karl Marxउत्पादन के साधनों पर स्वामित्वदो वर्ग: Bourgeoisie (बुर्जुआ/पूँजीपति) + Proletariat (सर्वहारा/श्रमिक)Lumpen Proletariat = वर्ग-चेतना रहित 'अधोवर्ग'Class in itself → Class for itself
Max Weberसमान Life Chancesचार वर्ग: संपत्तिशाली पूँजीपति + संपत्तिहीन सफेदपोश + पेट्टी बुर्जुआ + अकुशल श्रमिक(Class-Status-Party मॉडल)
Anthony Giddensउत्पादन प्रक्रिया पर संबंधतीन वर्ग: उच्च + मध्य + निम्न
Ralf Dahrendorfसत्ता का असमान वितरणदो वर्ग: दमनकारी/शासक + दमित
Vilfredo Paretoअभिजन सिद्धांतदो वर्ग: Elite (अभिजात) + Non-Elite
Thorsten Veblenउत्पादकता और विलासिताचार वर्ग: Parasitic Luxury + Old Nobleman + New Wealthy + Productive Working

📋 वर्ग व्यवस्था के नए आयाम — 7 वर्ग

#वर्गविशेषता
1बौद्धिक वर्ग (Intellectual Class)शिक्षा और विज्ञान से उभरा — समाज को एकजुट करता है; शिक्षक, वैज्ञानिक, दार्शनिक।
2प्रशासनिक/शासक वर्गसत्तारूढ़ राजनीतिक दल के सदस्य — सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित।
3किसान वर्गकृषि और संबंधित गतिविधियाँ।
4बुर्जुआ/पूँजीपति वर्गऔद्योगिक व आर्थिक गतिविधियाँ — व्यापारी, उद्योगपति।
5श्रमिक/कामकाजी वर्गदैनिक वेतन — फेरीवाले, खेत-कारखाना मजदूर, रिक्शा चालक।
6अभिजात वर्ग (Elite Class)स्वतंत्र पेशेवर — ज्ञान-तर्क से सामाजिक बदलाव; डॉक्टर, वकील, कलाकार।
7नौकरशाही वर्ग (Bureaucratic Class)सरकार का स्थायी अंग — प्रशासन चलाना; कलेक्टर, SDO आदि।

16अलगाव (Alienation) — Karl Marx

पूँजीवादी व्यवस्था में श्रमिकों का अपने श्रम, उत्पाद और मानवीय क्षमता से अलगाव/वियोजन — Marx की अवधारणा।

अलगाव का स्वरूपअर्थउदाहरण
1. उत्पाद से अलगाव(Alienation from Product)श्रमिक जो उत्पाद बनाते हैं उस पर पूँजीपति का नियंत्रण — श्रमिक उसके मालिक नहीं।फैक्ट्री कर्मचारी लग्जरी कारें बनाता है पर खरीद नहीं सकता।
2. श्रम प्रक्रिया से अलगाव(Alienation from Process)काम कैसे किया जाए — श्रमिक का कोई नियंत्रण नहीं; आदेशों और दोहराव पर निर्भर।Assembly Line पर रोज वही यांत्रिक कार्य।
3. मानव-सत्व से अलगाव(Alienation from Species-Being)काम केवल वेतन कमाने का साधन — रचनात्मकता और मानवीय क्षमता की अभिव्यक्ति नहीं।जीविका के लिए Data Entry करने वाला कलाकार।
4. अन्य श्रमिकों से अलगाव(Alienation from Other Workers)प्रतिस्पर्धा और पदानुक्रम से सहयोग कम, अलगाव बढ़ता है।प्रमोशन के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा — सहयोग नहीं।

17वर्ग के बदलते आयाम (Changing Dimensions of Class)

1️⃣ ऐतिहासिक विकास और प्रमुख कारक

स्वतंत्रता के बाद (1950-1980s): भूमि सुधार, हरित क्रांति, सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियाँ। सरकारी सेवा में 'मध्यम वर्ग' का उदय।

आर्थिक उदारीकरण (1991 के बाद): LPG (Liberalisation, Privatisation, Globalisation) सुधार — IT बूम, शहरी उपभोक्तावाद।

2️⃣ नए मध्यम वर्ग (New Middle Class — NMC) का उदय

पुराना मध्यम वर्गनया मध्यम वर्ग (NMC)
सरकारी पदों पर वेतनभोगीशहरी, युवा, निजी क्षेत्र (IT, Media, Corporate)
नौकरी सुरक्षा और मितव्ययिता की संस्कृतिदिखावटी उपभोग — Global Brands, Gated Communities
ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ावअंग्रेजी प्रवीणता; ग्रामीण और गरीब शहरी से सचेत दूरी
समाजशास्त्री Leela Fernandes: NMC = 'Cultural Project'

3️⃣ जाति और वर्ग की परस्पर क्रिया

अलगाव: शहरी धर्मनिरपेक्ष व्यवसायों में तकनीकी कौशल से समानता। SC/ST/OBC के लिए आरक्षण से ऊर्ध्वगामी गतिशीलता → 'Creamy Layer' और अंतर-जाति वर्ग विभाजन।

विशेषाधिकार की निरंतरता (André Béteille): जाति शिक्षा और सामाजिक नेटवर्क तक पहुँच में प्रभाव डालती है। कॉरपोरेट और Elite वर्ग पर उच्च जातियों का वर्चस्व जारी — जाति 'Social Capital' के रूप में।

4️⃣ ग्रामीण वर्ग संरचना का परिवर्तन

ग्रामीण सर्वहारा (Rural Proletariat): पूर्व कृषि श्रमिक → शहरों में प्रवासी मजदूर। गाँव में भावनात्मक जुड़ाव लेकिन शहरी अनौपचारिक क्षेत्र में काम।

'Rurban' वर्ग: गाँव में रहते हुए पास के शहरों में काम — न पूरी तरह ग्रामीण, न पूरी तरह शहरी।

5️⃣ ध्रुवीकरण, अनिश्चितता और अनौपचारिक क्षेत्र

'Precariat' वर्ग: Gig Economy (Delivery Partners, App Workers) — आधुनिक तकनीक का उपयोग, पर नौकरी सुरक्षा और लाभ नहीं। वर्ग की नई भेद्यता।

सेवा वर्ग: शहरी मध्यम वर्ग के उदय से विशाल 'घरेलू श्रम वर्ग' (Driver, Security Guard) — एक ही आवासीय स्थान में दृश्य वर्ग विभाजन।

6️⃣ समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण

कार्यात्मक दृष्टिकोण (M.N. Srinivas): औद्योगीकरण से जाति कमजोर → योग्यता-आधारित वर्ग संरचना उभरती है।

मार्क्सवादी दृष्टिकोण: अनौपचारिक श्रम और 'Crony Capitalism' से वर्ग शोषण जारी। जाति पहचान का उपयोग श्रमिक-वर्ग एकजुटता को तोड़ने के लिए।

लैंगिक आयाम: महिलाओं के पेशेवर क्षेत्र में प्रवेश से Dual-Income परिवार → पारिवारिक वर्ग स्थिति पर प्रभाव।

18जाति बनाम वर्ग — तुलना तालिका

📌 आधार🔴 जाति (Caste)🔵 वर्ग (Class)
अर्थजन्म और प्रतिबंधों (विवाह, व्यवसाय, जीवनशैली) पर आधारित समाज का खंडात्मक विभाजन।सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक स्थिति पर आधारित खुली स्तरीकरण व्यवस्था।
सदस्यताजन्मजात और प्रदत्त (Ascribed)।अर्जित (Achieved) — शिक्षा, धन, योग्यता से।
व्यवसायनिर्धारित, कोई गतिशीलता नहीं।निर्धारित नहीं — परिवर्तनीय।
नियमनिर्धारित कर्मकांड और नियमों का पालन अनिवार्य।ऐसी कोई बाध्यता नहीं।
प्रकृतिबंद और स्थिर व्यवस्था।गतिशील और खुली व्यवस्था।
विवाहअंतर्विवाह (Endogamy) अनिवार्य।अपने वर्ग के बाहर विवाह संभव।
धर्मधार्मिक अर्थ निहित हैं।धर्म से कोई संबंध नहीं।
भेद का आधारव्यक्तियों की श्रेष्ठता-निम्नता पर।सामाजिक स्थिति की श्रेष्ठता-निम्नता पर।
लोकतंत्रलोकतंत्र को बढ़ावा नहीं देती।लोकतंत्र में आवश्यक बाधा नहीं।
असमानतासंचित असमानता (Cumulative Inequality), व्यापक सामाजिक अंतर।विखंडित असमानता (Dispersed Inequality), अंतर उतना व्यापक नहीं।
स्थायित्वस्थायी।अस्थायी।

19खुली और बंद सामाजिक व्यवस्था (Open vs Closed System)

📌 आधार🔓 खुली व्यवस्था (Open System)🔒 बंद व्यवस्था (Closed System)
परिभाषासामाजिक स्तरों के बीच उपलब्धि, प्रतिभा और प्रयास पर गतिशीलता संभव।स्तरों के बीच गतिशीलता बेहद सीमित; जन्म से स्थिति तय।
गतिशीलताउच्चकम या शून्य
स्थितिअर्जित (Achieved Status)प्रदत्त (Ascribed Status/Birth)
उदाहरणआधुनिक औद्योगिक समाज; USAपारंपरिक भारतीय जाति प्रणाली; मध्यकालीन यूरोप का सामंती समाज
व्यवसाययोग्यता और रुचि आधारितवंशानुगत और निर्धारित
प्रतिस्पर्धाहाँ — योग्यता आधारितनहीं — निर्धारित भूमिकाएँ

मुख्य अंतर: खुली व्यवस्था = व्यक्तिगत उपलब्धि के आधार पर ऊर्ध्वाधर गतिशीलता। बंद व्यवस्था = सामाजिक स्थिति में परिवर्तन लगभग असंभव।

20RAS Mains — विगत वर्षों के प्रश्न (PYQs)

▶ 📌 2 Marks Questions

Q1 (2024). वर्तमान संदर्भ में भारतीय राजनीति में जाति की भूमिका बताइए। ✅ उत्तर: जाति वोट-बैंक राजनीति, चुनावी लामबंदी और आरक्षण नीतियों में निर्णायक भूमिका निभाती है। राजनी कोठारी के अनुसार जाति 'पहचान की राजनीति' का प्रमुख साधन बन गई है। [RAS Mains 2024]

Q2 (2023). जाति व्यवस्था समाज के खंडात्मक विभाजन को किस प्रकार प्रतिनिधित्व करती है? ✅ उत्तर: G.S. Ghurye के अनुसार: जाति समाज को विभिन्न खंडों में विभाजित करती है — प्रत्येक खंड की अपनी जाति पंचायत, नियम, उपखंड। लोगों की निष्ठा अपनी जाति के प्रति अधिक। [RAS Mains 2023]

Q3 (2021). जाति व्यवस्था असमानता का उदाहरण क्यों है? ✅ उत्तर: क्योंकि जन्म के आधार पर व्यक्ति की सामाजिक स्थिति, व्यवसाय और अधिकार तय होते हैं — जो समान मानवीय गरिमा के विपरीत है। ऊँच-नीच का पदक्रम, छुआछूत, अवसरों की असमानता। [RAS Mains 2021]

Q4 (2021). एम.एन. श्रीनिवास ने प्रभुजाति (Dominant Caste) के कौन से लक्षण बताए हैं? ✅ उत्तर: 6 लक्षण: (1) कृषि भूमि पर स्वामित्व, (2) संख्या बल, (3) क्षेत्रीय वर्चस्व/उच्च कर्मकांडीय स्थिति, (4) पश्चिमी शिक्षा, (5) प्रशासनिक नौकरियों में प्रतिनिधित्व, (6) शहरी आय के स्रोत। सबसे महत्वपूर्ण 3: संख्या बल, भूमि, राजनीतिक शक्ति। [RAS Mains 2021]

Q5 (2018). जाति एक अंतर्विवाही समूह है। कैसे? ✅ उत्तर: जाति में विवाह केवल अपनी जाति/उपजाति के भीतर अनिवार्य है। Ghurye ने Endogamy को जाति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता बताई। उल्लंघन पर सामाजिक बहिष्कार। [RAS Mains 2018]

Q6 (2016). जाति और वर्ग में अंतर स्पष्ट करें। ✅ उत्तर: जाति: जन्मजात, बंद, अंतर्विवाही, कर्मकांडीय, अपरिवर्तनीय। वर्ग: अर्जित, खुली, परिवर्तनीय, आर्थिक आधारित। Majumdar: 'जाति एक बंद वर्ग है जबकि वर्ग एक खुली जाति है।' [RAS Mains 2016]

Q7 (2016). G.S. Ghurye द्वारा प्रदत्त जाति की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। ✅ उत्तर: 6 विशेषताएँ: (1) खंडात्मक विभाजन, (2) पदक्रम, (3) खान-पान-संसर्ग प्रतिबंध, (4) नागरिक-धार्मिक निर्योग्यताएँ, (5) व्यावसायिक प्रतिबंध, (6) Endogamy (सबसे महत्वपूर्ण)। [RAS Mains 2016 Special]

Q8. भारत में परंपरागत रूप से जाति किस प्रकार श्रम विभाजन से संबंधित है? ✅ उत्तर: परंपरागत जाति व्यवस्था में प्रत्येक जाति का एक वंशानुगत व्यवसाय था — नाई, लोहार, ब्राह्मण (पुजारी) आदि — जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता था। यह जाति-आधारित श्रम विभाजन था। [RAS Mains]

Answer Writing Theme Lines — परीक्षा में लिखने योग्य:

"भारतीय समाज में जाति और वर्ग दो समानांतर परंतु परस्पर गुंथे हुए स्तरीकरण-रूप हैं; समकालीन संदर्भ में इन्हें Caste-Class Nexus के रूप में समझना आवश्यक है।"
"जाति Identity देती है और वर्ग Life Chances — दोनों की अंतःक्रिया से ही भारतीय समाज में अवसर और वंचना की तस्वीर बनती है।"

⚡ One-Line Revision Points

जाति: Ascribed (जन्मजात) | वर्ग: Achieved (अर्जित)।

Ghurye की 6 विशेषताएँ: खंडात्मक विभाजन + पदक्रम + खान-पान प्रतिबंध + निर्योग्यताएँ + व्यवसाय प्रतिबंध + Endogamy।

Endogamy: Ghurye के अनुसार जाति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता।

Nesfield: व्यावसायिक सिद्धांत — श्रम विभाजन से जाति।

Risley: प्रजातीय सिद्धांत — Caste = Race product। पुस्तक: The People of India।

Dr. Ambedkar: Broken Man Theory — शूद्र मूलतः पराजित क्षत्रिय।

Louis Dumont (Homo Hierarchicus): Homo Hierarchicus vs Homo Equalis | Ritual Purity = Social Supremacy।

Dipankar Gupta: Multi-Category Sequence — कोई एकल अखिल-भारतीय पदानुक्रम नहीं।

J.H. Hutton: 'Mana' सिद्धांत + जाति के त्रि-स्तरीय प्रकार्य।

M.N. Srinivas: Dominant Caste | Sanskritization | Two Parallel Hierarchies।

Dominant Caste के 3 मुख्य लक्षण: संख्या बल + भूमि + राजनीतिक शक्ति।

Jajmani System: Wizer = Egalitarian | Dumont = Exploitative।

Karl Marx: वर्ग = उत्पादन के साधनों पर स्वामित्व। Bourgeoisie vs Proletariat।

Marx का Alienation: 4 प्रकार: उत्पाद + प्रक्रिया + Species-Being + अन्य श्रमिक।

Max Weber: Class-Status-Party मॉडल। 4 वर्ग।

Bierstedt (The Social Order): वर्ग निर्धारण के 7 आधार।

Veblen: 4 वर्ग — Parasitic Luxury + Old Nobleman + New Wealthy + Productive Working।

Majumdar-Madan: "जाति एक बंद वर्ग है जबकि वर्ग एक खुली जाति है।"

André Béteille: तंजौर गाँव अध्ययन — जाति+वर्ग+शक्ति परस्पर अतिव्यापी।

Rajni Kothari: जाति का राजनीतिकरण — 'Hierarchy to Identity' की शिफ्ट।

🔑 Keyword Summary — कीवर्ड सारांश

✦ इन Keywords को पक्का याद करें — उत्तर लेखन में सबसे काम आएंगे ✦

🕉️ वर्ण व्यवस्था🧬 जाति (Caste)🔒 Endogamy
🔍 Homo Hierarchicus🔨 व्यावसायिक सिद्धांत🔴 Broken Man Theory
🎭 Multi-Category Seq.⭐ Dominant Caste🤝 Jajmani System
📊 Segmental Division⚖️ Purity-Pollution🏛️ Two Parallel Hierarchies
💼 Social Class💰 Bourgeoisie-Proletariat⛓️ Alienation
📐 Bierstedt 7 Factors📈 Veblen 4 Classes🔓 Open vs Closed
🔄 Sanskritization🌍 Westernization🐘 Dominant Caste
🗳️ Politicisation💡 Dalit Capitalism🏦 LPG 1991
🔑 Caste-Class Nexus📊 Life Chances🔒 Vote Bank Politics
⚡ Class Consciousness🎯 Precariat👥 Gig Economy
🏺 Cultural Continuity📜 Article 17🔴 Mandal Commission
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← अध्याय 1: समाजशास्त्र — परिचय एवं भारतीय समाजशास्त्रीय चिंतन अध्याय 3: समकालीन भारतीय समाज में परिवर्तन →