🔭 अध्याय 1/7 — समाजशास्त्र

समाजशास्त्र — परिचय एवं भारतीय समाजशास्त्रीय चिंतन

Introduction to Sociology & Indian Sociological Thought | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. समाजशास्त्र क्या है? (What is Sociology?)
  2. समाजशास्त्र का उद्भव (Emergence of Sociology)
  3. भारत में समाजशास्त्र (Sociology in India)
  4. भारतीय समाजशास्त्र के विकास के 3 चरण
  5. आकस्मिक अग्रणी (Accidental Pioneers)
  6. समाजशास्त्र का Indianization
  7. महत्वपूर्ण अवधारणाएँ (Related Terms)

RAS MAINS EXAM PAPER 01 , UNIT - 03 , PART - A समाजशास्त्र SOCIOLOGY CHAPTER - INTRO ✦ समाजशास्त्र — परिचय ✦

Introduction to Sociology & Indian Sociological Thought

📚 RAS Mains Special Notes | Sociology Paper-I | Chapter INTRO

01. समाजशास्त्र क्या है? — परिभाषाएँ 02. समाजशास्त्र का उद्भव — ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 03. भारत में समाजशास्त्र — प्रारंभिक विकास 04. विकास के 3 चरण + विश्वविद्यालय Timeline 05. आकस्मिक अग्रणी — Iyer & Sarat Chandra Roy 06. G.S. Ghurye — भारतीय समाजशास्त्र के पितामह

07. Radhakamal Mukherjee — Sociology of Values 08. D.P. Mukerji — Marxiologist 09. A.R. Desai — मार्क्सवादी दृष्टिकोण 10. M.N. Srinivas — Structural-Functional Analysis 11. Indianization of Sociology 12. Related Terms + Keyword Summary

1समाजशास्त्र क्या है? (What is Sociology?)

📌 शब्द उद्गम: Socius (लैटिन) = साथी/समाज + Logos (ग्रीक) = अध्ययन → Sociology = समाज का वैज्ञानिक अध्ययन

क्रिया + प्रतिक्रिया = अंतःक्रिया | अंतःक्रिया + उद्देश्य + स्थायित्व = सामाजिक संबंध

⭐ नोट: Auguste Comte ने 1838 में 'Sociology' शब्द गढ़ा → इन्हें 'समाजशास्त्र के जनक' (Father of Sociology) कहा जाता है।

📖 प्रमुख परिभाषाएँ (Key Definitions)

🧑‍🏫 विचारक💬 परिभाषा
Auguste Comte"समाजशास्त्र सामाजिक घटनाओं का वह विज्ञान है जो प्राकृतिक और अपरिवर्तनीय नियमों के अधीन है, जिनकी खोज ही सामाजिक अन्वेषण का लक्ष्य है।"
Kinsley Davis"समाजशास्त्र मानव समाज का अध्ययन है।" (Sociology is the study of human society.)
H.M. Johnson"समाजशास्त्र वह विज्ञान है जो सामाजिक समूहों, उनके आंतरिक संगठन रूपों, इन रूपों को बनाए रखने या बदलने वाली प्रक्रियाओं और समूहों के बीच संबंधों का अध्ययन करता है।"
G.S. Ghurye"समाजशास्त्र सामाजिक संबंधों, संस्थाओं और समग्र समाज का व्यवस्थित अध्ययन है।"
M.N. Srinivas"समाजशास्त्र सामाजिक प्रक्रियाओं का अध्ययन है, जिसमें सामाजिक संस्थाएँ किस प्रकार विकसित और परिवर्तित होती हैं, यह भी शामिल है।"
Gillin & Gillin"व्यापकतम अर्थों में समाजशास्त्र जीवित प्राणियों के सहचर्य से उत्पन्न अंतःक्रियाओं का अध्ययन है।"

2समाजशास्त्र का उद्भव (Emergence of Sociology)

18वीं-19वीं सदी में यूरोप के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बदलावों ने एक ऐसे विषय की आवश्यकता उत्पन्न की जो सामाजिक व्यवस्थाओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर सके।

🔶 कारण / क्रांति📌 मुख्य बिंदु
🏪 वाणिज्यिक क्रांति(Commercial Revolution)• व्यापार का वैश्वीकरण; अर्थव्यवस्था व बैंकिंग का विकास• मध्यम वर्ग का उदय; कागजी मुद्रा का प्रारंभ• Renaissance के साथ वैज्ञानिक क्रांति की शुरुआत
💡 प्रबोधन काल(Enlightenment 14th–18th C.)• स्वतंत्रता, लोकतंत्र व तर्क जैसे विचारों का स्रोत• परंपरागत विश्वदृष्टि को चुनौती• Rousseau, Voltaire, Montesquieu जैसे दार्शनिक
🏴 फ्रांसीसी क्रांति(French Revolution 1789)• स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा (Liberty, Equality, Fraternity)• राजतंत्र का अंत; लोकतंत्र की स्थापना• बौद्धिकों और दार्शनिकों का बड़ा योगदान
🏭 औद्योगिक क्रांति(Industrial Revolution 18th–19th C.)• इंग्लैंड से शुरू; उत्पादन प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव• लोगों का सामाजिक-आर्थिक जीवन बदला• औद्योगिक मजदूर वर्ग का उदय; यंत्रीकरण से पूँजीवाद
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

3भारत में समाजशास्त्र (Sociology in India)

📜 प्रारंभिक भारतीय समाजशास्त्रीय चिंतन

प्राचीन ग्रंथ: वेद, उपनिषद और मनुस्मृति — सामाजिक व्यवस्था, भूमिकाओं और पदानुक्रम पर प्रारंभिक विचार।

दार्शनिक योगदान: बुद्ध और महावीर — नैतिकता, सामाजिक समानता और त्याग के परिप्रेक्ष्य।

मध्यकालीन काल: कबीर, गुरु नानक, भक्ति आंदोलन के संत-कवि — जाति पदानुक्रम की आलोचना; सामाजिक सुधार।

🏴 औपनिवेशिक काल (Colonial Period)

ब्रिटिश प्रभाव: पश्चिमी शिक्षा और सामाजिक विज्ञानों का भारत में परिचय।

जनगणना व सर्वेक्षण: भारतीय समाज पर व्यवस्थित डेटा संग्रह — समाजशास्त्रीय अध्ययन में सहायक।

सामाजिक सुधार आंदोलन: राजा राम मोहन राय, ज्योतिराव फुले, E.V. रामासामी (पेरियार) — सती, जाति भेद, बाल विवाह के विरुद्ध।

4भारतीय समाजशास्त्र के विकास के 3 चरण

📅 चरण⏰ काल📌 मुख्य घटनाएँ
प्रथम चरण(First Phase)1773–1900• अंग्रेजों ने भारतीय समाज को समझने की कोशिश की• 1784 → William Jones → Royal Asiatic Society of Bengal
द्वितीय चरण(Second Phase)1901–1950• Herbert Risley (Tribal-Caste Continuum) जैसे Professional Sociologists• Bombay University में शिक्षण (1919); Calcutta व Lucknow University• G.S. Ghurye, Radhakamal Mukherjee, D.P. Mukherjee
तृतीय चरण(Third Phase)1950 से वर्तमान• विस्तार का चरण — M.N. Srinivas आदि• स्वतंत्र भारत → नीति-निर्माण में Social Sciences की भूमिका

🏛️ विश्वविद्यालयों में समाजशास्त्र — Timeline

📅 वर्ष📌 घटना
1784William Jones → Royal Asiatic Society of Bengal
1914Elective subject — Mumbai University
1917University of Calcutta में Elective subject (Brijendra Nath Singh)
1919Dept. of Sociology — Bombay University (Patrick Geddes के अंतर्गत)
1921Lucknow University में Sociology
1923Andhra व Mysore Universities में Sociology
1939Pune University में Department (Iravati Karve के अंतर्गत)
1952Indian Sociological Society का गठन — देशभर के समाजशास्त्रियों को जोड़ने हेतु

🏢 शोध व प्रशिक्षण केंद्र (Research & Training Centres)

Indian Sociological Society

Tata Institute of Social Work, Lucknow

Tata Institute of Social Sciences (TISS), Bombay

Institute of Social Science, Agra

📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

5आकस्मिक अग्रणी (Accidental Pioneers)

L.K. Ananthakrishna Iyer और Sarat Chandra Roy — दोनों 'आकस्मिक किंतु सच्चे अग्रणी' (Accidental yet True Pioneers)।

🧑 L.K. Ananthakrishna Iyer(1861–1937)🧑 Sarat Chandra Roy(1871–1942)
• Clerk के रूप में कैरियर शुरू। • Self-Taught Pioneer — राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संभवतः पहले स्वशिक्षित नृशास्त्री। • Indian Science Congress के Anthropology Section के President।• अंग्रेजी में Postgraduate Degree; वकील। • Ranchi Courts में वकालत के दौरान आदिवासी समाज में रुचि जगी। • कानूनी कार्य में आदिवासी प्रथाओं की व्याख्या → गहरी रुचि। विरासत: 1922 में 'Man in India' journal की स्थापना।

🏛️ G.S. Ghurye (गोविंद सदाशिव घुर्ये) 1893–1983 | भारतीय समाजशास्त्र के पितामह | Father of Indian Sociology

🎯 योगदान के प्रमुख क्षेत्र

क्षेत्रमुख्य विचार / योगदान
🧬 जाति (Caste)पुस्तक: 'Caste and Race in India' | जाति की 6 विशेषताएँ (पूर्व Chapter में विस्तृत)।
🌿 जनजाति (Tribe)'Backward Caste Hindus' — घुर्ये के अनुसार जनजातियाँ पिछड़ी जाति के हिंदू हैं।
👨‍👩‍👧 नातेदारी, परिवार, विवाहतीन प्रकार के विवाह प्रतिबंध: Endogamy, Exogamy, Hypergamy।
🏙️ संस्कृति, सभ्यता, शहरRurbanization (Rural + Urbanisation) की अवधारणा।
🌐 सभ्यता और संस्कृतिदो दृष्टिकोण: (1) संस्कृति स्वतंत्र रूप से बढ़ती है; (2) Diffusion द्वारा बढ़ती है।
📿 धर्म (Religion)Indian Sadhus पर शोध → धर्म = सांस्कृतिक विरासत का केंद्र।
📜 राजनीति व लोकतंत्रTrilogy: Social Tensions in India + Whither India + India Recreates Democracy।

📌 Trilogy: Social Tensions in India (1968) + Whither India (1974) + India Recreates Democracy (1978)

📖 प्रमुख पुस्तकें — Major Works
📌 Caste and Race in India📌 The Indian Sadhus
📌 Culture and Society📌 Social Tensions in India (1968)
📌 Caste, Class and Occupation📌 Whither India (1974)
📌 Cities and Civilizations📌 India Recreates Democracy (1978)
📌 The Scheduled Tribes📌 Vedic India

🌿 Radhakamal Mukherjee (राधाकमल मुखर्जी) Lucknow School के संस्थापक | Sociology of Values के प्रणेता

Lucknow Trinity के संस्थापक: Lucknow University में समाजशास्त्र के अग्रणी — अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और नृशास्त्र को एकीकृत किया।

Sociology of Values: इन्होंने 'मूल्यों का समाजशास्त्र' (Sociology of Values) नामक शाखा विकसित की।

🎯 केंद्रीय विचार (Central Ideas)

आर्थिक व सामाजिक व्यवहार का संबंध: भारत में आर्थिक लेन-देन जाति और धार्मिक नियमों से प्रभावित — केवल बाजार शक्तियों से नहीं।

सामाजिक पारिस्थितिकी (Social Ecology): भूगर्भीय, भौगोलिक, जैविक और सामाजिक कारकों की परस्पर क्रिया।

वनों का संरक्षण (Conservation of Forests).

शहरी सामाजिक समस्याओं का सुधारवादी दृष्टिकोण (Ameliorative Approach to Urban Social Problems).

मूल्यों का सिद्धांत (Theory of Values): तथ्य और मूल्य जुड़े हैं — खाने या पहनावे जैसी सरल क्रियाएँ भी मूल्यों द्वारा आकारित होती हैं।

Universal Civilization और Community of Communities की अवधारणा.

आर्थिक लेन-देन और सामाजिक व्यवहार (Economic Transaction & Social Behavior).

📖 प्रमुख पुस्तकें — Major Works
📌 Rural Economy of India📌 The Social Structure of Values
📌 Regional Sociology📌 Inter-caste Tensions
📌 Land Problems India📌 The Destiny of Civilization
📌 Introduction of Social Psychology📌 Peasant Struggle in India
📌 Sociology of Mysticism📌 India's Path of Development
📌 Man and His Habitations📌 Agrarian Struggles in India after Independence
📌 Indian Working Class

📚 D.P. Mukerji (धुर्जटि प्रसाद मुकर्जी) Lucknow School | Marxiologist | भारतीय परंपरा के खोजी

स्व-परिचय — 'Marxiologist': द्वंद्वात्मक भौतिकवाद (Dialectical Materialism) के दृष्टिकोण से भारतीय समाज का विश्लेषण।

परंपरा की पुनः खोज: पूरी तरह पाश्चात्य बौद्धिक पृष्ठभूमि → भारतीय परंपरा के महत्व को पुनः खोजा; साथ ही कमियाँ भी पहचानीं।

भारतीय समाजशास्त्र के विषय-वस्तु और अध्ययन पद्धति पर चर्चा।

परंपरा को भारतीय समाजशास्त्र की विषय-वस्तु माना; आंतरिक-बाह्य चुनौतियों की पड़ताल।

मध्यम वर्ग की भूमिका, आधुनिक भारतीय संस्कृति और आधुनिकीकरण पर विचार।

भारत में वर्ग (On Classes): दो वर्ग: (1) स्वामी वर्ग (Masters) और (2) सेवा वर्ग (Service) — सेवा वर्ग नैतिक रूप से स्वामी वर्ग की सेवा के लिए बाध्य।

जाति का जन्म: आर्य आक्रमण (Aryan Invasion) से जाति की उत्पत्ति।

📖 प्रमुख पुस्तकें — Major Works
📌 Personality and Social Sciences📌 Tagore: A Study
📌 Basic Concepts in Sociology📌 Views and Counterviews
📌 Modern Indian Culture📌 Diversities
📌 Problems of Indian Youth📌 On Indian History

🔴 A.R. Desai (अक्षय रमण लाल देसाई) Bombay School | मार्क्सवादी समाजशास्त्री | State & Nationalism

मार्क्सवादी दृष्टिकोण: ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने भारतीय समाज को पूँजीवादी बनाया — स्वतंत्रता के बाद भी राज्य पूँजीपति वर्ग की तरह काम करता है।

ग्रामीण राष्ट्रवाद: गाँव राष्ट्रवाद की सामाजिक पृष्ठभूमि, ग्रामीण सामाजिक संरचना और सामाजिक-आर्थिक नीतियों का अध्ययन।

राष्ट्रीय आंदोलन व किसान संघर्ष: इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान।

Slums and Urbanisation: D. Pillai के साथ 'Slums and Urbanization of India' पर सह-लेखन।

आलोचनात्मक दृष्टिकोण: जब ऐसी आलोचना असामान्य थी, तब भी देसाई ने भारतीय राज्य का निर्भीक आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया।

📖 प्रमुख पुस्तकें — Major Works
📌 Social Background and Indian Nationalism📌 State and Society in India
📌 Recent Trends in Indian Nationalism📌 Slums and Urbanization of India (D. Pillai के साथ)
📌 Rural Sociology in India

⭐ M.N. Srinivas (मैसूर नरसिम्हाचार श्रीनिवास) 1916–1999 | Structural-Functional Analysis के प्रणेता | Village Studies

Structural-Functional Analysis: भारतीय समाजशास्त्रीय और नृशास्त्रीय शोध में इस नए दृष्टिकोण के अग्रणी।

पश्चिमी प्रशिक्षण + भारतीय संदर्भ: Leading Western Centers में प्रशिक्षण → प्रशिक्षण को भारतीय संदर्भ में ढाला; 20वीं सदी के उत्तरार्ध में समाजशास्त्र का नया एजेंडा।

🎯 योगदान के प्रमुख क्षेत्र

क्षेत्रमुख्य अवधारणाएँ / विचार
🔄 सामाजिक परिवर्तन• Brahminization → व्यापक Sanskritization• Sanskritization (धार्मिक + लौकिक)• Westernization (Primary, Secondary, Tertiary)• Secularization• Anticipatory Socialisation (Coorg Case)
🛕 धर्म और समाज• 'Brahminization' की अवधारणा → बाद में 'Sanskritization' में विकसित• Westernization का विस्तृत विश्लेषण
🏡 ग्राम अध्ययन• गाँव = भारतीय समाज और सभ्यता का Microcosm• Rampur Village — Dominant Caste का अध्ययन• 'India's Villages' | 'Village, Caste, Gender and Method'
🧬 जाति• Dominant Caste — जब पूरा समूह Mobility प्राप्त करे (Sanskritization)• Rampur Village में प्रभु जाति का ऐतिहासिक अध्ययन
🏛️ संस्थागत योगदान• Delhi School of Economics + Baroda University में Dept. of Sociology की स्थापना• Indian Sociological Society के President• Eurocentric Theories को चुनौती — Indigenous Frameworks की वकालत

🔑 Srinivas की प्रमुख अवधारणाएँ

अवधारणासरल विवरण
🕉️ संस्कृतीकरण(Sanskritization)निम्न जाति द्वारा उच्च/द्विज जाति की जीवनशैली अपनाकर पदानुक्रम में स्थिति ऊँची करना — Coorg में Anticipatory Socialisation।
🌍 पश्चिमीकरण(Westernization)Primary (जीवनशैली), Secondary (संस्थाएँ), Tertiary (विचार) — 3 स्तरीय प्रभाव।
🙏 लौकिकीकरण(Secularization)धार्मिक से लौकिक मामलों का अलगाव — तर्क व विज्ञान की प्राथमिकता।
🐘 प्रभु जाति(Dominant Caste)वह जाति जिसकी भूमि + संख्या + राजनीतिक शक्ति अधिक हो। उदा: Rampur Village।
📖 Brahminizationब्राह्मण जाति की जीवनशैली अपनाना — बाद में व्यापक 'Sanskritization' में विकसित।
📖 प्रमुख पुस्तकें — Major Works
📌 Marriage and Family in Mysore📌 The Remembered Village
📌 Religion and Society Among the Coorgs📌 The Dominant Castes and Other Essays
📌 Sanskritization and Westernization📌 The Cohesive Role of Sanskritization
📌 Caste in Modern India and Other Essays📌 Village, Caste, Gender and Method
📌 Social Change in Modern India📌 Sociology of Conflict and Integration

6समाजशास्त्र का Indianization

इन चार समाजशास्त्रियों ने नवस्वतंत्र व आधुनिकीकृत भारत के संदर्भ में समाजशास्त्र को एक विशिष्ट भारतीय चरित्र प्रदान किया।

🧑‍🏫 समाजशास्त्री🇮🇳 Indianization का तरीका
G.S. Ghuryeपश्चिमी नृशास्त्रियों के प्रश्नों से शुरुआत → शास्त्रीय भारतीय ग्रंथों के गहन ज्ञान से समृद्ध; शिक्षित भारतीय राय की समझ।
D.P. Mukerjiपूरी तरह पाश्चात्य बौद्धिक पृष्ठभूमि → भारतीय परंपरा के महत्व को पुनः खोजा; साथ ही उसकी कमियाँ भी पहचानीं।
A.R. DesaiMarxism से गहरे प्रभावित → भारतीय राज्य का आलोचनात्मक दृष्टिकोण (जब ऐसी आलोचना दुर्लभ थी)।
M.N. SrinivasLeading Western Centers में प्रशिक्षण → प्रशिक्षण को भारतीय संदर्भ में ढाला; 20वीं सदी के उत्तरार्ध में नया सामाजिक एजेंडा।

7महत्वपूर्ण अवधारणाएँ (Related Terms)

अवधारणासंक्षिप्त परिभाषामुख्य विशेषताएँ
🧠 Social Thought(सामाजिक विचार)विचारकों के सामाजिक घटनाओं पर विचारों का समूह।• Interdisciplinary; • सांस्कृतिक बदलावों का प्रतिबिंब• Plato, Aristotle, Confucius
🔬 Sociological Thought(समाजशास्त्रीय विचार)समाज को Scientific lens से समझना।• Empirical Research; • Institutions & Structures• Comte, Marx, Durkheim, Weber
🏛️ Social Structure(सामाजिक संरचना)सामाजिक संबंधों का व्यवस्थित प्रतिरूप।• Statuses, Roles, Institutions• व्यवस्था और पूर्वानुमानता बनाए रखना
👨‍👩‍👧 Socialisation (समाजीकरण)सामाजिक नियम-मूल्य सीखने की प्रक्रिया।• Family, Schools, Peers, Media• व्यक्तिगत पहचान का विकास
🔄 Social Change(सामाजिक परिवर्तन)संस्कृति, व्यवहार, संस्थाओं में परिवर्तन।• Technology, Economy, Politics• क्रमिक या क्रांतिकारी
📊 Social Stratification(सामाजिक स्तरीकरण)व्यक्तियों का पदानुक्रमिक विन्यास।• Caste, Class, Race, Gender• संसाधनों तक विभेदक पहुँच

⚡ One-Line Revision Points

Auguste Comte ने 1838 में 'Sociology' शब्द गढ़ा → Father of Sociology।

शब्द उद्गम: Socius (लैटिन) = साथी + Logos (ग्रीक) = अध्ययन।

Action+Reaction = Interaction; Interaction+Purpose+Stability = Social Relation।

First Phase 1773-1900 | Second 1901-1950 | Third 1950-वर्तमान।

1784 → William Jones → Royal Asiatic Society of Bengal।

1919 → Dept. of Sociology, Bombay (Patrick Geddes)।

1952 → Indian Sociological Society का गठन।

L.K. Ananthakrishna Iyer = India's First Self-Taught Anthropologist।

Sarat Chandra Roy = 1922 में 'Man in India' journal की स्थापना।

Bombay = G.S. Ghurye | Lucknow Trinity = R.K. Mukherjee + D.P. Mukerji + D.N. Majumdar।

G.S. Ghurye = Father of Indian Sociology | Rurbanization | Caste and Race in India।

R.K. Mukherjee = Sociology of Values | Universal Civilization | Social Ecology।

D.P. Mukerji = Marxiologist | Masters vs Service Class | Aryan Invasion → Caste।

A.R. Desai = Marxist | British Colonialism → India Capitalist | State & Nationalism।

M.N. Srinivas = Structural-Functional | Dominant Caste | Sanskritization | Westernization।

Srinivas की Westernization: Primary + Secondary + Tertiary — तीन स्तर।

Srinivas ने Delhi School of Economics + Baroda University में Sociology Dept. स्थापित की।

🔑 Keyword Summary — कीवर्ड सारांश

✦ इन Keywords को पक्का याद करें — उत्तर लेखन में सबसे काम आएंगे ✦

🔭 Auguste Comte🏛️ Father of Sociology📅 1838
🇮🇳 Indian Sociology🌱 Accidental Pioneers📰 Man in India
🏛️ G.S. Ghurye📚 Caste & Race in India🏙️ Rurbanization
🌿 R.K. Mukherjee💡 Sociology of Values🌐 Social Ecology
📖 D.P. Mukerji🔴 Marxiologist⚖️ Masters vs Service
🔴 A.R. Desai🏭 British Colonialism🏘️ Slums & Urbanization
⭐ M.N. Srinivas🕉️ Sanskritization🐘 Dominant Caste
🌍 Westernization📖 Remembered Village🙏 Secularization
🔬 Social Structure📊 Stratification🔄 Social Change
👨‍👩‍👧 Socialisation🧠 Social Thought🔭 Sociological Thought
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← मुख्य पृष्ठ पर वापस अध्याय 2: जाति एवं वर्ग की अवधारणा →