📝 अध्याय 9/9 — प्रशासनिक नैतिकता

केस स्टडी

Case Studies | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. केस स्टडी — परिचय और महत्व
  2. केस स्टडी हल करने की 6-चरण प्रक्रिया (6-Step Framework)
  3. समाधान को नैतिक संदर्भ में कैसे उचित ठहराएँ? (Justification Methods)
  4. विकल्प नकारने की विधि और नैतिक शब्दावली
  5. केस स्टडी लिखने का Master Template
  6. केस स्टडी 1: सुनील — अवैध रेत खनन
  7. केस स्टडी 2: वाइस प्रिंसिपल — परीक्षा में नकल
  8. केस स्टडी 3: जल संकट — जिला कलेक्टर
  9. केस स्टडी 4: एल्गोरिदम की अंधी आँख (AI vs Conscience)
  10. केस स्टडी 5: प्रगति की कीमत — जनजातीय अधिकार
  11. केस स्टडी 6: करुणा की सीमा — सीमा पर शरणार्थी
  12. केस स्टडी 7: स्वच्छ ऊर्जा का द्वंद्व — Conflict of Interest
  13. अध्याय सारांश (Chapter Summary)
  14. केस स्टडी 8: स्वास्थ्य बनाम बजट — 'Emergency vs. Procedure'
  15. केस स्टडी 9: व्हिसलब्लोइंग — 'Duty vs. Loyalty'
  16. केस स्टडी 10: बाढ़ राहत — 'Equity vs. Equality'
  17. केस स्टडी 11: विरासत बनाम विकास — 'Development vs. Preservation'
  18. केस स्टडी 12: डेटा ब्रीच — 'Accountability vs. Privacy'

— अध्याय विषय-सूची (Chapter Index) —

क्र.सं.विषयमुख्य विषय (Themes)
1केस स्टडी क्या है? — परिचयNon-factual, RAS Mains Pattern
26-चरण Framework — हल करने की प्रक्रियाProblem → Stakeholders → Values → Solutions
3समाधान का औचित्य (Justification Methods)Bentham, Rawls, Gita, Gandhi, Kant
4विकल्प नकारने की विधि + नैतिक शब्दावलीTerminologies, Denial Arguments
5Out-of-Box Solutions + Quick TemplateCrowdfunding, CSR, SOP, Recusal
6Case study 1 to 14Various case studies

केस स्टडी नैतिकता की वास्तविक परीक्षा है — यहाँ किताबी ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में लागू करना होता है। RAS Mains में Non-factual Case Studies होती हैं जिनमें काल्पनिक परिस्थितियाँ देकर निर्णय-क्षमता और नैतिक समझ परखी जाती है।

1केस स्टडी — परिचय और महत्व

Non-factual Case Study क्या है?: काल्पनिक (Hypothetical) परिस्थिति जिसमें नैतिक दुविधा (Ethical Dilemma) शामिल हो। Real Names, Real Events नहीं — पर Real Values और Real Dilemmas। Examiner देखता है: आपकी नैतिक सोच, निर्णय-क्षमता, ALIR Model का उपयोग और Out-of-Box Thinking।

RAS Mains में Case Study का Patternविवरण
कुल अंकCase Studies: 15-25 Marks (Paper-2 में)
भाषाHindi (Devanagari) — सरल और सटीक
प्रकारNon-factual — काल्पनिक, किसी वास्तविक व्यक्ति का नाम नहीं
विषयAdministrative Ethics से जुड़े — Ch01 से Ch08 तक के कोई भी concepts
उत्तर की लंबाईप्रत्येक प्रश्न को Equal Weightage — 1 Question = 1/3 Page
अच्छे अंक का रहस्य6-Step Framework + Ethical Terms + Justify Solution + Out-of-Box

2केस स्टडी हल करने की 6-चरण प्रक्रिया (6-Step Framework)

चरणक्या करें?कैसे लिखें? (Example)
Step 1: परिचय (Intro / Problem Statement)दुविधा का संक्षिप्त परिचय लिखें। एक Quote से शुरू करें।"यह Case Study एक सत्यनिष्ठ अधिकारी की दुविधा दर्शाती है..." या गीता उद्धरण से।
Step 2: हितधारक (Stakeholders)सभी Stakeholders — Primary (मुख्य) और Secondary (गौण) — की list बनाएँ।Primary: अधिकारी, पीड़ित। Secondary: सरकार, समाज, पर्यावरण।
Step 3: नैतिक दुविधाएँ और मुद्दे (Ethical Issues)उल्लंघित Values, Dilemmas, कानूनी और संवैधानिक प्रावधान लिखें।Integrity vs Self-preservation। Article 14 का उल्लंघन। 7 Social Sins।
Step 4: समाधान (Solutions) — Worst to Bestसभी विकल्पों को सबसे बुरे से सबसे अच्छे क्रम में लिखें। Short-term और Long-term में बाँटें।Short-term: तत्काल कार्रवाई। Long-term: Systemic Change।
Step 5: सर्वोत्तम विकल्प का औचित्य (Justify)नैतिक सिद्धांतों, कानून, दर्शन से अपने चुने विकल्प को justify करें।Utilitarian Approach + Gita Swadharma + Rawls Justice।
Step 6: Out-of-Box Solutionसामान्य से हटकर रचनात्मक समाधान।CSR, Crowdfunding, Social Media, Third Party Audit।

3समाधान को नैतिक संदर्भ में कैसे उचित ठहराएँ? (Justification Methods)

यदि आप चाहते हैं...तो इस दार्शनिक का सहारा लेंउदाहरण वाक्य
अधिकतम लाभ देनाJeremy Bentham — Quantitative Utilitarianismयह निर्णय सर्वाधिक लोगों का सर्वाधिक कल्याण (Bentham) सुनिश्चित करता है।
अल्पकालिक पीड़ा को स्वीकारनाAristotle — Intellectual Pleasure over PhysicalAristotle के अनुसार बिना संघर्ष के जीवन नहीं चल सकता। यह अल्पकालिक पीड़ा दीर्घकालिक लाभ के लिए है।
निष्पक्ष (Unbiased) दिखनाJohn Rawls — Veil of IgnoranceRawls के "अज्ञानता के पर्दे" के सिद्धांत के अनुसार मैंने बिना किसी पक्षपात के निर्णय लिया।
कर्तव्य के लिए त्यागBhagavad Gita — Nishkama Karma / Swadharmaगीता के अनुसार "स्वधर्मे निधनं श्रेयः" — कर्तव्य के लिए स्वयं को जोखिम में डालना उचित है।
निडरता दिखानी होMahatma Gandhi — Fearlessness (Abhaya)Gandhi जी के अनुसार अभय (Fearlessness) एक अनिवार्य व्रत है।
समानता का तर्क देनाImmanuel Kant — Categorical ImperativeKant के अनुसार: वह नियम अपनाओ जो सार्वभौमिक कानून बन सके।
सामाजिक जिम्मेदारी बतानाSwami Vivekananda — Service to MankindVivekananda: "कर्तव्य पालन ही सर्वोच्च पूजा है।"
मानवता के प्रति जिम्मेदारीAmartya Sen + Universal Human Rightsयह निर्णय मानव गरिमा (Human Dignity) की रक्षा करता है।
विकेंद्रीकरण का तर्कGandhi — Gram Swaraj / Decentralizationस्थानीय स्तर पर समाधान = Gandhi के Gram Swaraj की भावना।
सत्यनिष्ठा बनाए रखनाChanakya — Two Lamps Theory + ProbityChanakya के दो दीपकों की भाँति — State Oil और Personal Oil अलग रखना।

4विकल्प नकारने की विधि और नैतिक शब्दावली

4.1 किसी गलत विकल्प को नकारने के तर्क

तर्क (Argument)सरल भाषा में
अधिकारी द्वारा अशोभनीय कृत्य (Unbecoming Act)यह एक Civil Servant की प्रतिष्ठा और पद के साथ अशोभनीय है।
Pandora Box खुलेगाएक गलत निर्णय से अनेक नई समस्याएँ जन्म लेंगी।
"आंख के बदले आंख" — Gandhi"An eye for an eye will make the whole world blind।" — प्रतिशोध समाधान नहीं।
गलत मिसाल (Bad Precedent)यह कार्य भविष्य में गलत नजीर (Precedent) स्थापित करेगा।
व्यावहारिक परिणामसंपत्ति जब्ती, प्रतिष्ठा नष्ट, पद हानि, जेल — सब संभव।
Hedonistic Tendenciesसुखवादी प्रवृत्तियाँ पतन का मार्ग हैं।
Two wrongs do not make a rightदो गलतियाँ मिलकर एक सही नहीं बन जातीं।

4.2 परीक्षा में उपयोग करने वाली नैतिक शब्दावली (Terminology)

शब्द / Phraseअर्थ और उपयोग
Cognitive Dissonance (संज्ञानात्मक असंगति)जब विचार और आचरण में विरोधाभास हो। "इस निर्णय से मुझे cognitive dissonance होगी।"
Inner Turmoil (आंतरिक उथल-पुथल)अंतरात्मा का संघर्ष। "यह मेरे लिए inner turmoil का कारण है।"
Dereliction of Duty (कर्तव्य में लापरवाही)कर्तव्य से भागना। "यह कृत्य dereliction of duty होगा।"
Cascading Effect (व्यापक प्रभाव)एक गलती से कई और समस्याएँ। "इसका cascading effect पड़ेगा।"
Tarnishing the Image (छवि खराब करना)प्रतिष्ठा नष्ट करना। "यह government की image tarnish करेगा।"
Voice of Conscience (अंतरात्मा की आवाज)Inner moral guide। "यह voice of conscience के विरुद्ध है।"
Conflict of Interest (हितों का टकराव)Personal और Professional का टकराव।
Bad Precedent (खराब मिसाल)भविष्य के लिए गलत नजीर। "यह bad precedent स्थापित करेगा।"
Cognitive Consistency (संज्ञानात्मक संतुलन)विचार-वाणी-कर्म में सामंजस्य। "इससे मेरी cognitive consistency बनी रहेगी।"
Digression from Objective (लक्ष्य से भटकाव)मूल उद्देश्य से दूर जाना।

4.3 Out-of-Box Solutions — रचनात्मक समाधान

आर्थिक / संसाधन-आधारित
  • CSR Platform का उपयोग — Corporate Funding
  • Crowdfunding (जैसे Project 37 — Arunachal Pradesh)
  • Ex Gratia (अनुग्रह राशि) — पीड़ित परिवार को
  • Compensation — शोकाकुल परिवार को मुआवजा
प्रक्रियागत / संस्थागत
  • Third Party Audit — स्वतंत्र जाँच
  • Written Order (लिखित आदेश) — जिम्मेदारी तय हो
  • Social Media Campaign — जागरूकता
  • Counseling — पीड़ित और आरोपी दोनों के लिए

Quick Rule: 1 प्रश्न = 1/3 पेज। Short-term और Long-term में solutions बाँटें। कम से कम 1 Out-of-Box solution जरूर दें। हर solution को 1 philosopher/principle से justify करें।

5केस स्टडी लिखने का Master Template

भागक्या लिखें?अंक-प्रभाव
1. परिचय (2-3 lines)Quote/Shloka + दुविधा का सार + मेरी भूमिका।Examiner का ध्यान खींचता है।
2. Stakeholders (list)Primary: [नाम/Role] | Secondary: [नाम/Role]।Structure दिखाता है।
3. Ethical Issues (3-4 points)उल्लंघित Values + Dilemma का नाम + Article/Law।Ethics Knowledge दिखाता है।
4. Options (Worst to Best)Option A: [सबसे बुरा] | Option B: [बेहतर] | Option C: [सर्वोत्तम]।Decision-making दिखाता है।
5. Best Option + Justificationमैं Option C चुनूँगा क्योंकि... (Philosopher + Law + Principle)।Reasoning दिखाता है।
6. Short-term Actions (3-4 points)तत्काल कदम: FIR, Information to Senior, Relief।Action-orientation दिखाता है।
7. Long-term Actions (3-4 points)Systemic Change: Policy, Training, Tech।Vision दिखाता है।
8. Out-of-Box (1-2)Crowdfunding / CSR / Third Party Audit।Creativity दिखाता है।
9. निष्कर्ष (1-2 lines)Gandhi Talisman / Constitutional Value / सकारात्मक अंत।Strong Ending।

6केस स्टडी 1: सुनील — अवैध रेत खनन

विषय: सत्यनिष्ठा बनाम आत्म-संरक्षण | पर्यावरण नैतिकता | जनजातीय अधिकार | स्वधर्म

स्थिति

सुनील एक युवा और सत्यनिष्ठ IAS अधिकारी है। उसे आदिवासी बहुल जिले में तैनात किया गया है जहाँ अवैध रेत खनन माफिया, स्थानीय पदाधिकारियों और बाहुबलियों के समर्थन से सक्रिय है। गरीब आदिवासियों को डरा-धमका कर रखा गया है। सुनील को माफिया से जान का खतरा है। यदि वह कार्रवाई करे तो जान जोखिम में है — यदि नहीं करे तो कर्तव्य का उल्लंघन।

नैतिक मुद्दा / दुविधाउल्लंघित मूल्य / कानून
Integrity vs Self-preservation (सिद्धांत बनाम जीवन-रक्षा)Duty vs Personal Safety — Principle vs Preservation Dilemma
पर्यावरण नैतिकता का उल्लंघनWater (Prevention & Control of Pollution) Act 1974 + Article 48A
आदिवासी अधिकारों का हननForest Rights Act 2006 + Article 46 (DPSP) + PESA 1996
पद के नाते कर्तव्यAll India Services (Conduct) Rules 1968 — जनसेवा अनिवार्य
अल्पकालिक कार्रवाई (Short-term)
  • Google Earth और Satellite से Truck Tracking — Evidence Collection।
  • वरिष्ठों (DGP, Chief Secretary) को Loop में रखना — लिखित में सूचना।
  • Security Forces को Standby पर रखना।
  • आदिवासी समुदाय में जागरूकता अभियान चलाना।
  • माफिया के खिलाफ FIR — BNS 2023 के अनुसार।
दीर्घकालिक कार्रवाई (Long-term)
  • Digital River Monitoring System — Real-time Sand Extraction Data।
  • Community Surveillance Team — आदिवासियों को Empower करना।
  • POSCO-India जैसे Corporate को Green Mining में लगाना (CSR)।
  • Witness Protection Program — गवाहों को सुरक्षा।
  • Policy Level Change — Sand Mining Policy Rajasthan।
औचित्य (Justification): सुनील का Swadharma (गीता) = संविधान + जनसेवा + कानून का पालन। Vivekananda: "कर्तव्य पालन ही सर्वोच्च पूजा है।" Aristotle: "बिना संघर्ष जीवन सार्थक नहीं।" इससे Cognitive Consistency बनी रहेगी और उसकी अंतरात्मा की आवाज पर चलने से नैतिक संतुलन बना रहेगा।
Out-of-Box Solution: Project 37 की तरह Crowdfunding से आदिवासियों के लिए Legal Aid Fund। Social Media Awareness Campaign — "नदी बचाओ, आदिवासी बचाओ।" NGO जैसे Niyamgiri Suraksha Samiti की मदद।
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

7केस स्टडी 2: वाइस प्रिंसिपल — परीक्षा में नकल

विषय: शैक्षणिक नैतिकता | Conflict of Interest | सत्यनिष्ठा | साधन-साध्य की पवित्रता

स्थिति

आप एक डिग्री कॉलेज के Vice Principal हैं। Principal बनने का मौका है। वार्षिक परीक्षा में Flying Squad ने 2 छात्रों को नकल करते पकड़ा — एक स्थानीय राजनेता का बेटा (जिसने कॉलेज को मान्यता दिलाई) और दूसरा College Funder के बेटा। एक Senior Lecturer (Management का करीबी) उनकी मदद कर रहा था। Promotion की इच्छा vs Academic Integrity — यही दुविधा है।

नैतिक मुद्दासंदर्भ और उल्लंघन
परीक्षा में नकल (Cheating)Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act 2024 का उल्लंघन।
Conflict of InterestPromotion की इच्छा vs Academic Fairness — Personal vs Professional।
Gandhi के 7 Social SinsKnowledge without Character + Politics without Principle + Commerce without Morality।
सत्यनिष्ठा और निष्पक्षताJohn Rawls — Veil of Ignorance: सभी छात्रों से समान व्यवहार।
अल्पकालिक (Short-term)
  • Management से Written Order माँगना — जिम्मेदारी स्पष्ट हो।
  • Flying Squad से Independent Investigation की माँग।
  • छात्र संघ को Confidence में लेना।
  • Senior Lecturer को Show Cause Notice।
  • दोनों छात्रों पर नियमानुसार कार्रवाई।
दीर्घकालिक (Long-term)
  • जिला शिक्षा विभाग को सूचित करना।
  • Media की मदद — यदि Internal Channels विफल हों।
  • Anti-Cheating Technology (CCTV, Jammers) अनिवार्य।
  • Whistleblower Protection के तहत स्वयं की सुरक्षा।
  • Academic Ethics Committee का गठन।

औचित्य: Gandhi: साध्य और साधन दोनों पवित्र होने चाहिए। Promotion एक अच्छी चीज है (साध्य), पर Academic Dishonesty से नहीं (अपवित्र साधन)। Rawls का Veil of Ignorance — अगर मैं किसी गरीब छात्र की जगह होता जो मेहनत से पढ़ रहा है? यह उसके साथ अन्याय है।

8केस स्टडी 3: जल संकट — जिला कलेक्टर

विषय: Development vs Sustainability | Social Justice | Profit vs Social Responsibility | Preferential vs Non-discrimination

स्थिति

भयंकर गर्मी से जिले में जल संकट। कलेक्टर ने Borewell Irrigation रोकी। किसान शिकायत करते हैं कि नदी किनारे के बड़े उद्योग Deep Borewell से भारी पानी निकाल रहे हैं — पर प्रशासन उन्हें नहीं रोक रहा (कथित Bribery)। उद्योग बंद करने से हजारों मजदूर बेरोजगार। Dilemmas: Sustainability vs Economy, Equality vs Equity, Profit vs Social Responsibility।

दुविधादोनों पक्ष
Development vs Sustainabilityउद्योग = रोजगार + Revenue vs नदी = Long-term Water Source
Equality vs Equityकिसान और उद्योग दोनों को Equal Treatment vs किसान को Priority
Profit vs Social ResponsibilityIndustry Profit vs Water Security of Farmers + Public
Preferential Treatment vs Non-discriminationउद्योगों को छूट vs सभी के साथ एकसमान नियम
अल्पकालिक (Short-term)
  • उद्योगों पर Water Usage Cap — Legal Advice के साथ।
  • किसानों को Drip Irrigation की अनुमति — कम पानी।
  • Industry को CSR से Farmers की Alternative Irrigation fund करना।
  • Bribery के आरोपों की Independent Inquiry।
दीर्घकालिक (Long-term)
  • Digital Water Monitoring System — Real-time Data।
  • Joint Water Council — किसान + Industry + Civil Society।
  • Industries में Water Recycling अनिवार्य — Law।
  • Rainwater Harvesting — Mukhyamantri Jal Swavlamban Abhiyan (Rajasthan)।

Out-of-Box: Industry और Farmers के बीच "Water Sharing Agreement" — Voluntary। Village-level Water User Association का गठन। Solar-powered Drip Irrigation Subsidy — PM Kusum Scheme + CSR Fund।

9केस स्टडी 4: एल्गोरिदम की अंधी आँख (AI vs Conscience)

विषय: AI vs Conscience | Instrumental vs Value Rationality | Accountability vs Inner Responsibility | Social Justice

स्थिति

आप एक सूखाग्रस्त जिले के DM हैं। सरकार ने AI-driven Smart Welfare System लागू किया है जो Facial Recognition + Biometric से ration और aid automatically approve/reject करता है। एक बुजुर्ग विधवा जो 3 अनाथ पोते-पोतियों की देखभाल करती है, आपके ऑफिस आती है। उसके Fingerprints श्रम से घिस गए हैं और उसके Land Record में Spelling Error है — AI ने उसे "Fraudulent Applicant" Flag किया है। System का Protocol: District Level पर कोई Manual Override नहीं। सर्दी भयंकर है — परिवार भूख से मर रहा है। Override करें तो Departmental Inquiry + Suspension का खतरा।

दुविधाAI का पक्षअंतरात्मा का पक्ष
Instrumental vs Value Rationality99% के लिए Efficient System — Corruption कम।1% Edge Cases में Empathy जरूरी — Human Life > System।
Accountability vs ConscienceState के Tech Framework के प्रति जवाबदेह।भूखे परिवार को बचाने की नैतिक जिम्मेदारी।
Letter vs Spirit of LawSystem Protocol का अक्षर — No Override।Law की भावना — Human Life की रक्षा।
Black Box ProblemAI का निर्णय Explain नहीं कर सकता।Conscience का निर्णय = Empathy + Reason।
तत्काल कार्रवाई (Immediate)
  • Discretionary/Contingency Fund से Emergency Relief — उसी दिन।
  • State Level को Formal Grievance — AI Override Policy बदलने की माँग।
  • मामला लिखित में दर्ज — Accountability के लिए।
  • NHRC / Human Rights Commission को सूचना।
दीर्घकालिक सुधार (Long-term)
  • District Level Manual Override Policy — Edge Cases के लिए।
  • AI System में "Human-in-the-loop" अनिवार्य।
  • Alternative Verification Mechanism — Community Attestation।
  • India AI Governance Guidelines 2025 के 7 Sutras का पालन।

निर्णय का औचित्य: Gandhi Talisman: क्या यह निर्णय उस बुजुर्ग विधवा के लिए उपयोगी है? हाँ। AI = Amplifier (Capacity), Conscience = Compass (Direction)। Spirit of Law: KS Puttaswamy Case — Technology must respect human dignity। Value Rationality > Instrumental Rationality जब Human Life दाँव पर हो।

10केस स्टडी 5: प्रगति की कीमत — जनजातीय अधिकार

विषय: Utilitarianism vs Rights Approach | Development vs Tribal Identity | Right vs Right Dilemma | Social Justice

स्थिति

आप एक Special Purpose Vehicle (SPV) के CEO हैं जिसे विशाल Multi-Specialty Public Hospital बनाना है जो लाखों गरीबों को मुफ्त विश्वस्तरीय healthcare देगा। समस्या: यह अस्पताल केवल उस जगह बन सकता है जहाँ 50 जनजातीय परिवार पीढ़ियों से रहते हैं। वे उस जंगल को पवित्र देवता मानते हैं। सरकार उन्हें generous compensation और Modern Apartments offer कर रही है। पर आदिवासी नेता कहते हैं: "पैसे से हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मिक अस्तित्व नहीं खरीदा जा सकता।"

दुविधाUtilitarian पक्षRights-based पक्ष
Utilitarianism vs RightsHospital = लाखों को benefit — Greatest Good for Greatest Number।50 परिवारों के Cultural Rights और Human Dignity — Non-negotiable।
Instrumental vs Value RationalityCost-benefit analysis = Hospital अधिक Efficient।Tribal Identity = Intrinsic Value — cannot be monetized।
FPIC (Free Prior Informed Consent)State Authority = Eminent Domain।UNDRIP (UN Declaration on Rights of Indigenous Peoples) + Forest Rights Act।
Inclusive Solution (Right vs Right हल)
  • Participatory Design — Tribe के साथ बैठकर Hospital का Design बदलें।
  • Sacred Grove को Hospital Design में Preserve करें — Botanical Garden of Traditional Medicine।
  • Tribe को Hospital Ecosystem में Integrate करें — Employment।
  • Hybrid Compensation: Land-for-Land + Job + Cultural Preservation Fund।
यदि कोई विकल्प नहीं हो
  • Last Resort: Forced Eviction — पर इसे पूरी तरह avoid करें।
  • Compensation = Land + Job + Cultural Center + Priority Healthcare।
  • NHRC और Tribal Affairs Ministry को Loop में रखें।
  • Court-supervised resettlement process।

निर्णय: John Rawls: सबसे कमजोर वर्ग (Tribe) को harm नहीं होना चाहिए। Inclusive Development > Displacement। "Earth has enough for everyones need but not for anyones greed" — Gandhi। Hospital + Sacred Grove = दोनों सह-अस्तित्व।

11केस स्टडी 6: करुणा की सीमा — सीमा पर शरणार्थी

विषय: Humanitarian Concern vs National Security | Letter vs Spirit of Law | Crisis of Conscience | Deontology vs Virtue Ethics

स्थिति

आप एक संवेदनशील Border Area के वरिष्ठ अधिकारी हैं। आदेश: Border पूरी तरह Seal। बिना Valid Visa कोई Entry नहीं — तुरंत Deport करें। एक रात आपकी Patrol 30 शरणार्थियों (सभी महिलाएँ और बच्चे) को पकड़ती है जो पड़ोसी देश में Ethnic Cleansing से भाग रहे हैं। उनके पास कोई Document नहीं। वापस भेजने का मतलब = निश्चित मृत्यु। अंदर आने दें = National Security Orders का सीधा उल्लंघन, Court-Martial।

दुविधाNational SecurityHumanitarian Concern
आदेश का पालनNational Security Orders — Seal the Border।30 निर्दोष लोगों की जान।
Deontology vs Virtue EthicsDeontological: Follow Orders — Duty to Nation।Virtue Ethics: Compassion — Duty to Humanity।
Letter vs Spirit of LawLetter: कोई Entry नहीं।Spirit: Life Protection = Supreme Humanitarian Duty।
Crisis of Conscience का समाधान
  • Secure Quarantine Zone — Border Line पर ही। Security Protocol भी Satisfied।
  • तुरंत Ministry of Home Affairs + UNHCR को Emergency Contact।
  • NHRC और Human Rights Commission को Inform करें।
  • 24 घंटे में Policy Direction माँगें।
दीर्घकालिक उपाय
  • India की Refugee Policy स्पष्ट करना — UNHCR के साथ Protocol।
  • Border Officers के लिए Humanitarian Training।
  • Emergency Clause — Refugee Crisis के लिए Protocol SOP।
  • India — CAA: सताए अल्पसंख्यकों के लिए आदर्श नीति।

निर्णय का औचित्य: Apad Dharma (गीता): विपत्ति में Protocol से परे जाना उचित है। Spirit of the Law: कानून का उद्देश्य Life Protection है — इसका पालन करना उचित। "In matters of conscience, the law of the majority has no place" — Gandhi। Martin Luther King: "One has a moral responsibility to disobey unjust laws।"

12केस स्टडी 7: स्वच्छ ऊर्जा का द्वंद्व — Conflict of Interest

विषय: Conflict of Interest | Transparency | Accountability | Personal Reputation vs Public Good | Objectivity

स्थिति

आप Energy Department के Secretary हैं। 500 Unelectrified Villages के लिए Solar Micro-grid Contract Award होना है। Blind Technical Evaluation में "Company A" = Highest Quality, Lowest Cost, Fastest Delivery। Contract Sign करने से पहले आप पता करते हैं कि Company A आपके Estranged Brother-in-law (10 साल से संपर्क नहीं) की है। किसी को नहीं पता। यदि Company A को Contract दें और Media को पता चले = Nepotism Scandal। यदि Disqualify करें = 30% Costlier Company B को Contract → Villagers को Inferior Electricity।

दुविधाPersonal ProtectionPublic Good
Personal Reputation vs Public Goodअपनी Image बचाना = Company B → Inferior Service।500 Unelectrified Villages को Best Service = Company A।
Conflict of InterestPersonal Link है (चाहे अनजाने में) = Objectivity compromised।Company A ने Best Bid दी — Merit पर आधारित।
Transparency vs Confidentialityकिसी को नहीं पता — छुपा सकते हो।Accountability = Transparency + Answerability।
सही नैतिक कार्रवाई (Ethical Action)
  • Immediate Disclosure — Chief Secretary/Minister को लिखित में सूचना।
  • खुद को Committee से Recuse करना — Conflict of Interest declare करना।
  • Equal Rank Officer को Chairmanship सौंपना।
  • CVC को Inform करना — Transparency के लिए।
क्यों यही सही है?
  • Accountability = Transparency + Answerability।
  • Chanakya के 2 Lamps: State Oil vs Personal Oil अलग रखना।
  • Nolan Principle: Openness — Transparency।
  • Villagers को Best Service मिले — Public Good First।

निर्णय का औचित्य: Probity = Integrity + Objectivity + Transparency। Chanakya: "State Oil और Personal Oil कभी मत मिलाओ।" Disclosure + Recusal = सही रास्ता। इससे: (1) Company A को Fair chance। (2) Villagers को Best Service। (3) मेरी Integrity बनी रहे। (4) Institutional Integrity Intact। यही एकमात्र नैतिक विकल्प है।

🎯 Case Studies — Exam Strategy (Mains विश्लेषण)
📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

13अध्याय सारांश (Chapter Summary)

📌 अध्याय 09 — केस स्टडीज Framework और 7 Solved Cases 📌

1. 6-Step Framework: Intro → Stakeholders → Ethical Issues → Solutions (Worst to Best) → Justify → Out-of-Box। 2. Justification: Bentham (Utilitarian), Rawls (Fairness), Kant (Duty), Gita (Swadharma), Gandhi (Talisman), Aristotle (Virtue)। 3. Denial: Unbecoming Act, Pandora Box, Bad Precedent, Cascading Effect, Two Wrongs — इनमें से 2-3 हमेशा। 4. Key Terminologies: Cognitive Dissonance, Inner Turmoil, Dereliction of Duty, Tarnishing Image, Voice of Conscience। 5. Out-of-Box: CSR, Crowdfunding, Third Party Audit, Ex Gratia, Written Order, Social Media Campaign। 6. CS-1 (Sand Mining): Integrity First. Google Earth + Aware Tribals + Security Standby। Swadharma। 7. CS-2 (Exam Cheating): Written Order + Flying Squad Investigation। Gandhi: Means + Ends दोनों पवित्र। 8. CS-3 (Water): Water Usage Cap + Drip Irrigation + CSR + Joint Water Council। 9. CS-4 (AI): Emergency Relief + Formal Grievance। AI = Amplifier, Conscience = Compass। 10. CS-5 (Tribal Rights): Participatory Design। Sacred Grove Preserve। John Rawls: Protect the Weakest। 11. CS-6 (Refugees): Secure Quarantine + MHA Contact। Apad Dharma + Spirit of Law। 12. CS-7 (COI): Immediate Disclosure + Recusal। Chanakya — 2 Lamps। Public Good > Personal Image। 13. Right vs Right Dilemma: CS-5 (Hospital vs Tribe) — No Perfect Answer, Minimize Harm। 14. Crisis of Conscience: CS-6 (Border) — Inner Turmoil कब? जब Orders और Humanity टकराएँ। 15. Master Advice: हर Case Study = ALIR Model + 1 Philosopher + 1 Article + 1 Out-of-Box।

★ परीक्षा में अवश्य पूछे जाने वाले तथ्य ★

1. 6-Step Framework: Intro, Stakeholders, Ethical Issues, Solutions (Worst to Best), Justify, Out-of-Box। 2. Equal Weightage: 1 प्रश्न = 1/3 Page। Time Management अनिवार्य। 3. Justification Trick: Utilitarian (Bentham) + Fairness (Rawls) + Duty (Kant/Gita) + Talisman (Gandhi)। 4. Denial Trick: Pandora Box + Bad Precedent + Cascading Effect + Two Wrongs। 5. Best Terminologies: Cognitive Dissonance, Inner Turmoil, Dereliction, Tarnishing Image। 6. Out-of-Box Must: CSR + Crowdfunding + Third Party Audit से हर case में 1-2 solutions। 7. CS-1 (Sand Mining): Google Earth Evidence + Written Report to Senior + Security Standby। 8. CS-2 (Cheating): Written Management Order + Independent Flying Squad Investigation। 9. CS-3 (Water): Water Usage Cap + CSR funding + Digital Water Monitor। 10. CS-4 (AI): Emergency Discretionary Fund + Human-in-the-loop + India AI Governance 2025। 11. CS-5 (Tribal): FPIC (Free Prior Informed Consent) + Forest Rights Act 2006 + UNDRIP। 12. CS-6 (Refugees): Secure Quarantine Zone + MHA + UNHCR। Apad Dharma। 13. CS-7 (COI): Immediate Written Disclosure + Recusal। Nolan: Openness Principle। 14. Conflict of Interest का एकमात्र समाधान: Disclosure + Recusal। 15. "Spirit of Law" = CS-3, CS-6 में always use करें। 16. Gandhi Talisman = सबसे powerful justification — हर case में use करो। 17. ALIR Model: Accountability + Legality + Integrity + Responsiveness = दुविधा हल। 18. "AI निर्णय की Capacity बढ़ाता है, Conscience Direction देती है।" (CS-4 में perfect)। 19. Veil of Ignorance (Rawls): जब Impartiality दिखानी हो — CS-2, CS-5 में। 20. Conclusion हमेशा Positive: Gandhi Quote / Constitutional Value / Lok Sangraha।

14केस स्टडी 8: स्वास्थ्य बनाम बजट — 'Emergency vs. Procedure'

विषय: लोक स्वास्थ्य प्रशासन | प्रक्रियात्मक नैतिकता vs. तत्काल आवश्यकता | जिम्मेदारी का निर्धारण
स्थिति: आप एक जिला अस्पताल के CMHO हैं। महामारी फैल रही है और जीवन रक्षक दवाओं (Life-saving drugs) की तत्काल आवश्यकता है। सरकारी टेंडर प्रक्रिया में कम से कम 15 दिन लगेंगे। एक निजी सप्लायर तत्काल दवा देने को तैयार है, लेकिन उसकी दरें सरकारी टेंडर से 20% अधिक हैं। आप जानते हैं कि देरी से सैकड़ों मौतें हो सकती हैं। आप दुविधा में हैं: नियम पालन (Procurement Rules) या मानवतावादी दृष्टिकोण (Human Life)?
समाधान: 1. तत्काल 'Emergency Procurement' का लिखित आदेश जारी करना। 2. स्थानीय प्रशासन (District Collector) को सूचित कर वित्तीय मंजूरी लेना। 3. बाद में 'Post-facto' मंजूरी के लिए रिपोर्ट तैयार करना।

15केस स्टडी 9: व्हिसलब्लोइंग — 'Duty vs. Loyalty'

विषय: संगठनात्मक नैतिकता | पदानुक्रम vs. सत्यनिष्ठा | सत्य का प्रकटीकरण
स्थिति: आप एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। आपको पता चलता है कि आपके अत्यंत विश्वसनीय और वरिष्ठ मेंटर (Mentor) ने एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में नियमों का उल्लंघन किया है। उनके बिना आपका करियर और विभाग की प्रगति प्रभावित हो सकती है। यदि आप शिकायत करते हैं, तो 'Betrayal' माना जाएगा। यदि नहीं, तो आप 'Complicit' हैं।
समाधान: 1. निजी तौर पर उन्हें सुधार का अवसर (Warning) देना। 2. यदि सुधार न हो, तो उचित चैनल (CVC/Internal Audit) के माध्यम से मामला दर्ज करना। 3. साक्ष्यों को सुरक्षित रखना।

16केस स्टडी 10: बाढ़ राहत — 'Equity vs. Equality'

विषय: आपदा प्रबंधन | संसाधनों का आवंटन | सामाजिक न्याय
स्थिति: आप जिला कलेक्टर हैं। बाढ़ राहत का बजट सीमित है। शहर का एक हिस्सा 'Elite' है और दूसरा 'Marginalized'। राहत सामग्री (भोजन/आश्रय) दोनों तरफ से मांग आ रही है। यदि आप Elite क्षेत्र को उपेक्षित करते हैं, तो प्रशासनिक दबाव बढ़ेगा। यदि Marginalized क्षेत्र को छोड़ते हैं, तो मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा।
समाधान: 1. 'Vulnerability Mapping' के आधार पर प्राथमिकता (Equity) तय करना। 2. CSR और NGOs की सहायता से दोनों क्षेत्रों में संसाधन वितरण सुनिश्चित करना। 3. स्थानीय स्वयंसेवकों को शामिल करना।

17केस स्टडी 11: विरासत बनाम विकास — 'Development vs. Preservation'

विषय: शहरी नियोजन | सांस्कृतिक नैतिकता | विकास का अर्थ
स्थिति: शहर में एक नया फ्लाईओवर बनना है जो यातायात जाम को खत्म कर सकता है। दुर्भाग्य से, इसके निर्माण में एक प्राचीन, सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण 'शहीद स्मारक' या मंदिर को हटाना पड़ेगा। स्थानीय लोग इसे 'भावनाओं का अपमान' मान रहे हैं। विकास का वादा बनाम विरासत का संरक्षण।
समाधान: 1. 'Alternative Route' के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करना। 2. Heritage Consultants की राय लेना। 3. जनसुनवाई (Public Hearing) के माध्यम से सर्वसम्मति बनाना।

18केस स्टडी 12: डेटा ब्रीच — 'Accountability vs. Privacy'

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी नैतिकता | डेटा सुरक्षा | जवाबदेही
स्थिति: आप आईटी विभाग के प्रमुख हैं। विभाग के एक कनिष्ठ कर्मचारी ने गलती से नागरिकों का संवेदनशील डेटा सार्वजनिक कर दिया है। यह एक मानवीय त्रुटि है। मीडिया और विपक्षी दल आपके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आप जानते हैं कि कर्मचारी को बर्खास्त करना एक 'Scapegoat' ढूंढने जैसा होगा।
समाधान: 1. पूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार करना (Ethical Accountability)। 2. कर्मचारी को बर्खास्त करने के बजाय कड़ी चेतावनी और री-ट्रेनिंग देना। 3. सिस्टम में 'Data Leak Protection (DLP)' सॉफ्टवेयर अनिवार्य करना।

📝 पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) 📝

Q1. आप एक जिला अधिकारी हैं। आपके जिले में अवैध खनन माफिया सक्रिय है। आपको जान का खतरा है पर कर्तव्य का दबाव भी है। आप क्या करेंगे? (RAS Mains Practice) Q2. एक परीक्षा केंद्र में आप Superintendent हैं। एक Influencer के बच्चे को नकल करते पाया। क्या करेंगे? कैसे justify करेंगे? (RAS Probable) Q3. आप DM हैं। AI Welfare System ने एक भूखे परिवार को Fraudulent Flag किया है। Override का अधिकार नहीं है। क्या करेंगे? (UPSC 2024 style) Q4. आप SPV CEO हैं। Hospital Project के लिए 50 जनजातीय परिवारों का विस्थापन जरूरी है। वे मना कर रहे हैं। समाधान क्या है? (10 अंक) Q5. आप Border Officer हैं। 30 Refugee Women+Children आई हैं — Documents नहीं। वापस भेजने से मृत्यु निश्चित। आप क्या करेंगे? (15 अंक) Q6. आप Energy Secretary हैं। Best Contractor निकला तो आपका Estranged Brother-in-law। कोई नहीं जानता। क्या करेंगे? (RAS Probable, 10 अंक) Q7. Case Study को नैतिक संदर्भ में कैसे justify करते हैं? विभिन्न दार्शनिकों के सिद्धांतों का उपयोग करते हुए बताइए। (5 अंक) Q8. नैतिक दुविधाओं को हल करने के Out-of-Box समाधान क्या हो सकते हैं? उदाहरण सहित बताइए। (5 अंक) Q9. UPSC GS4 2023 Style: आप एक Senior IAS हैं। पता चला कि Contractor जिसने Bridge बनाया, उसने Safety Norms से समझौता किया। Bridge का उद्घाटन कल CM करेंगे। क्या करेंगे? (250 Words) Q10. संभावित: "Conflict of Interest का एकमात्र नैतिक समाधान Disclosure और Recusal है।" इस कथन को Case Study द्वारा समझाइए। (10 अंक)

★ प्रशासनिक नैतिकता — संपूर्ण यात्रा (Complete Journey Timeline)

वर्ष / संदर्भविषय / घटनाCh. Reference
1894Mahatma Gandhi — Satyagraha का जन्म South Africa में। Ethics in Action का पहला प्रयोग।Ch05 — Gandhian Ethics
1947भारतीय संविधान — Article 14-18, 38-39, 51A — Ethics का Constitutional Framework।Ch01, Ch03, Ch08
1964Lal Bahadur Shastri — Railway Accident पर Resignation। Accountability की मिसाल।Ch08 — Accountability
1972Stockholm Conference — Environmental Ethics का International आधार।Ch07 — Dilemma (Env.)
1988PCA Act — Anti-corruption Framework। Ethics Concern का Legal समाधान।Ch07 — Concerns
1994Nolan Committee (UK) — 7 Principles of Public Life। IASHOOL।Ch01, Ch03
2003Satyendra Dubey — NH Scam। Principle vs Preservation का सर्वोत्तम उदाहरण।Ch07, Ch09 CS-1
2005RTI Act 2005 — Value Rationality का Landmark। Aruna Roy।Ch08, Ch03
2015Nepal Earthquake — Operation Maitri। Humanitarian Concern in Action।Ch08, Ch09 CS-6
2018Kerala Floods — IAS Kannan Gopinathan। Compassionate Governance।Ch08, Ch09
2020COVID — Bhilwara Model। Both Rationality Balance का Rajasthan Example।Ch08
2023DPDP Act 2023 — AI Privacy। KS Puttaswamy Extension।Ch07 (AI Ethics)
2024Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act। Academic Ethics।Ch09 CS-2
2025India AI Governance Guidelines — 7 Sutras। Human-in-the-loop।Ch07, Ch09 CS-4
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← अध्याय 8: नैतिक निर्णय-निर्माण मुख्य पृष्ठ पर वापस →