🧭 अध्याय 8/9 — प्रशासनिक नैतिकता

नैतिक निर्णय-निर्माण

Ethical Decision Making | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. कौन सा निर्णय नैतिक कहलाता है? — 7 दार्शनिक दृष्टिकोण
  2. नैतिक निर्णय लेने के 14 आधार (Basis of Ethical Decision Making)
  3. सामाजिक न्याय (Social Justice)
  4. मानवीय चिंताएँ (Humanitarian Concerns)
  5. शासन में जवाबदेही (Accountability in Governance)
  6. नैतिक निर्णय की 5-चरण प्रक्रिया और 10 परीक्षण
  7. नैतिक निर्णय में योगदान करने वाले कारक
  8. साधनभूत बनाम मूल्य तार्किकता (Instrumental vs Value Rationality)
  9. आगे की राह — संतुलित दृष्टिकोण (Way Forward)
  10. अध्याय सारांश (Chapter Summary)

— अध्याय विषय-सूची (Chapter Index) —

क्र.सं.विषयप्रमुख उपविषय
1कौन सा निर्णय नैतिक है? — 7 दार्शनिक दृष्टिकोणSocrates, Gita, Plato, Kant, Bentham, Mill, Gandhi
2नैतिक निर्णय के 14 आधार (Basis)Honesty, Trust, Fairness, Accountability...
3सामाजिक न्याय (Social Justice) — ROPE8 कारण, Examples, Admin Role
4मानवीय चिंताएँ (Humanitarian Concerns)7 प्रकार + Operations Table
5शासन में जवाबदेही (Accountability)Formula, 6 Types, Examples
6नैतिक निर्णय की 5 चरण प्रक्रियाSteps + 10 Tests
7योगदान कारक (Contributing Factors)Individual + Organizational + Social Level
8साधनभूत बनाम मूल्य तार्किकताWeber, Iron Cage, Zweckrationalitat, Wertrationalitat
9तार्किकता की भूमिका और आगे की राहGandhi + Amartya Sen — Complementary

नैतिक निर्णय-निर्माण वह प्रक्रिया है जिसमें प्रशासक सही-गलत के बीच नैतिक मूल्यों के आधार पर निर्णय लेता है। सामाजिक न्याय, मानवीय चिंताएँ और जवाबदेही — ये तीन स्तंभ नैतिक शासन की नींव हैं। साथ ही, दक्षता (Instrumental Rationality) और नैतिकता (Value Rationality) के बीच सही संतुलन ही आदर्श प्रशासन की पहचान है।

1कौन सा निर्णय नैतिक कहलाता है? — 7 दार्शनिक दृष्टिकोण

विभिन्न दार्शनिकों ने नैतिक निर्णय के अलग-अलग मापदंड बताए हैं। सरल भाषा में समझिए:

दार्शनिक / स्रोतनैतिक निर्णय की कसौटीप्रशासनिक उदाहरण
Socrates (सुकरात)वह निर्णय नैतिक है जो ज्ञानी व्यक्ति द्वारा लिया जाए। "ज्ञान ही सद्गुण है, अज्ञानता पाप।"Code of Conduct + Laws का पूर्ण ज्ञान = बेहतर निर्णय
Bhagavad Gitaजो निर्णय Lok Sangraha (सामाजिक कल्याण) और Nishkam Karma (बिना फल की इच्छा) की भावना से लिया जाए।26/11 में Hemant Karkare का बलिदान — Duty First
Plato (प्लेटो)जो 4 Cardinal Virtues — विवेक (Wisdom), साहस (Courage), संयम (Temperance), न्याय (Justice) पर आधारित हो।Surendra Kumar Solanki (Wisdom), Durga Shakti Nagpal (Courage)
Jeremy Benthamअधिकतम लोगों का अधिकतम सुख — Quantitative Utilitarianism।Universal Basic Income — सबसे अधिक लोगों को लाभ
John Stuart MillQualitative Utilitarianism — उच्च बौद्धिक/नैतिक सुखों को शारीरिक सुखों से श्रेष्ठ माना जाए।Targeted Basic Income — Quality of Life पर ध्यान
Hinduismनिर्णय जो Dharma, Artha, Kama, Moksha के 4 Purusharthas का पालन करे।Public Service = Dharma; Resource Use = Artha
Gandhi (Talisman)जो निर्णय सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति के लिए उपयोगी हो।Antyodaya — अंतिम व्यक्ति को पहले

2नैतिक निर्णय लेने के 14 आधार (Basis of Ethical Decision Making)

एक नैतिक प्रशासनिक निर्णय निम्नलिखित 14 आधारों पर टिका होता है — इन्हें याद रखें:

क्र.आधारसरल व्याख्या
1ईमानदारी और सत्यनिष्ठा (Honesty & Integrity)निर्णय लेने वाले का चरित्र पवित्र हो — व्यक्तिगत लाभ की सोच न हो।
2विश्वास और वफादारी (Trust & Loyalty)संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अटूट निष्ठा।
3निष्पक्षता और न्याय (Fairness & Justice)शक्ति का उपयोग सामाजिक न्याय के लिए — किसी के प्रति पक्षपात नहीं।
4मानवाधिकार और गरिमा की चिंताहर मनुष्य की गरिमा का सम्मान। Caring, Compassionate, Kind।
5मानवीय चिंताएँ (Humanitarian Concerns)मानवता के बड़े संकटों के प्रति संवेदनशीलता।
6कानून, नियम और विनियमनिर्णय Constitutional और Legal Framework के अनुसार।
7उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता (Excellence)सर्वोत्तम परिणाम के लिए प्रयासरत रहना।
8जवाबदेही (Accountability)निर्णयों के परिणामों की जिम्मेदारी स्वयं लेना।
9स्पष्ट अंतरात्मा (Clear Conscience)अंतरात्मा की आवाज = आंतरिक नैतिक Compass।
10सामाजिक मानदंड और संस्कृतिसमाज की मान्यताओं और परंपराओं का सम्मान।
11परिणामों की चिंता (Consequences)निर्णय के दीर्घकालिक और अल्पकालिक प्रभावों का आकलन।
12सामाजिक न्याय (Social Justice)वंचित और हाशियाकृत वर्गों के लिए संसाधनों का उचित वितरण।
13मानवता और करुणा (Humanity)जरूरतमंदों के प्रति Empathy और सक्रिय सहायता।
14विवेकाधिकार का उचित उपयोगविशेष परिस्थितियों में नियमों से परे जाकर मानवीय निर्णय।

3सामाजिक न्याय (Social Justice)

उद्धरण

"Injustice anywhere is a threat to justice everywhere." — Martin Luther King Jr.

सामाजिक न्याय = समाज में संसाधनों, अवसरों और विशेषाधिकारों का उचित वितरण + सभी वर्गों का सशक्तिकरण।

ROPE Formula: R = Resources (संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण) | O = Opportunities (समान अवसर) | P = Privileges (विशेषाधिकारों में समानता) | E = Empowerment (सभी का सशक्तिकरण)। UN World Day of Social Justice: 20 February।

3.1 सामाजिक न्याय क्यों जरूरी है? (8 कारण)

क्र.कारणदार्शनिक / संदर्भ
1शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के लिएअसमानता से क्रांतियाँ (French Revolution, Russian Revolution)
2मानव गरिमा और विविधता का उत्सवImmanuel Kant — मनुष्य साध्य है, साधन नहीं
3संसाधनों का कुशल उपयोगUtilitarianism — धरती सबकी जरूरत पूरी करती है
4सुख की अधिकतमताAristotle का Summum Bonum — सर्वोच्च खुशी
5John Rawls का न्याय सिद्धांतVeil of Ignorance — पक्षपात-रहित निर्णय
6राज्य का संवैधानिक कर्तव्य (Deontology)Article 38 (सामाजिक-आर्थिक न्याय) + Article 39 (संसाधन वितरण)
7लोकसंग्रह और सर्वोदयगीता का लोकसंग्रह + Gandhi का सर्वोदय-अंत्योदय
8Gandhi Talismanअंतिम व्यक्ति की कसौटी

3.2 सामाजिक न्याय के उदाहरण

क्षेत्रउदाहरण
अंतर्राष्ट्रीयAmerican Civil Rights Movement (1950-60s) — Martin Luther King Jr.
संवैधानिक प्रावधानArticle 14, 15, 16, 17 — समानता और अस्पृश्यता उन्मूलन
सकारात्मक भेदभावआरक्षण की माँग — Dalit Movement 1970s — LGBTQ+ Rights
जन-आंदोलनAnna Hazare — भ्रष्टाचार के विरुद्ध। Niyamgiri Suraksha Samiti (Odisha — Tribal Rights)।
सरकारी योजनाएँMGNREGA, PM Awas, PM Kisan, National Food Security Act
दृष्टिकोण परिवर्तन"विकलांग" से "दिव्यांगजन" — भाषा में गरिमा। Third Gender Recognition।

3.3 प्रशासन में सामाजिक न्याय की भूमिका

📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

4मानवीय चिंताएँ (Humanitarian Concerns)

मानवीय चिंता वह घटना या परिस्थिति है जो बड़े पैमाने पर मानवता के लिए खतरा पैदा करे। एक प्रशासक को इन चिंताओं के प्रति सदैव संवेदनशील होना चाहिए।

मानवीय चिंताघटनाएँ / Operationsप्रशासनिक भूमिका और उदाहरण
1. प्राकृतिक आपदाएँ (Natural Disasters)Nepal Earthquake 2015 → Operation Maitri | Kerala Flood 2018 | Tsunami 2004 | Syria Earthquake 2023 → Operation DostIAS Kannan Gopinathan — 8 दिन घर नहीं गए। MG Rajamanikyam — कंधे पर चावल की बोरी उठाई।
2. महामारी (Epidemics/ Pandemics)COVID-19 (2020-21)Bhilwara Model — IAS Rajendra Bhatt + Tina Dabi। Operation Vaccine Maitri — 100 देशों को Vaccine।
3. सीमापार संकट (Cross-border Crisis)Ukraine → Operation Ganga | Syria/Afghanistan → Operation Kaveri | Sudan → Operation Kaveriभारतीयों की सुरक्षित वापसी। Diplomatic + Administrative Coordination।
4. जलवायु परिवर्तन (Climate Change)Paris Agreement, International Solar Alliance, PM Surya Ghar Muft Bijli YojanaIndia — Climate Change Performance Index में Top 10 में। Solar + Biofuel Policy।
5. आतंकवाद (Terrorism)26/11 Mumbai Attack | UN Peacekeeping ForcesIndia — संयुक्त राष्ट्र में सबसे बड़े Peacekeeping Force देशों में से एक।
6. गरीबी (Poverty)NFSA, MGNREGA, PM Kisan, Ujjwala YojanaFood + Livelihood + Energy Security — Multi-dimensional approach।
7. शरणार्थी संकट (Refugee Crisis)CAA — सताए अल्पसंख्यकों के लिए | Tibetan Refugees (1950s) | Rohingya (Myanmar)India = Compassionate Host। Humanitarian Grounds पर Asylum।

Rajasthan-specific: Bhilwara Model (COVID) — Collector Rajendra Bhatt ने जिले को Seal किया, IAS Tina Dabi ने Implementation सुनिश्चित किया। पूरे देश में प्रशंसित। यह Humanitarian Concern + Accountability का श्रेष्ठ उदाहरण है।

5शासन में जवाबदेही (Accountability in Governance)

उद्धरण

"Accountability is not about blame — it is about learning and improving." — 2nd ARC Report

Accountability का सूत्र: Accountability = Transparency (पारदर्शिता) + Answerability (उत्तरदेयता) + Enforceability (प्रवर्तनीयता)।

5.1 जवाबदेही क्यों जरूरी है?

जवाबदेही के लाभ
  • जनता का विश्वास और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • प्रदर्शन (Performance) में सुधार।
  • Decision में Ownership — जो खुद तय करता है, वो जिम्मेदार भी होता है।
  • Remedial Measure — गलती सुधारने का मौका।
जवाबदेही के ऐतिहासिक उदाहरण
  • Lal Bahadur Shastri — बड़े रेल हादसे के बाद रेल मंत्री पद से इस्तीफा।
  • Satish Dhawan — SLV-3 (1979) की विफलता पर स्वयं जिम्मेदारी ली, Kalam को Success का credit दिया।
  • Nolan Committee और 2nd ARC — Accountability को Core Value माना।
  • IPS Mridul Kachhawa — 44 Dacoit Arrested — Result Accountability।

5.2 प्रशासक किसके प्रति जवाबदेह है?

जवाबदेही का प्रकारउपकरण और उदाहरण
1. संविधान के प्रतिसंवैधानिक प्रावधानों का पालन। Fundamental Duties (Article 51A)।
2. संसदीय कानूनों के प्रतिConsumer Protection Act 2019, RTI Act 2005, Whistleblower Protection Act 2014। "Citizen is Consumer of Public Service।"
3. संस्थाओं के प्रतिLokpal और Lokayukta, ED, CBI, CVC, CAG, Election Commission।
4. स्वयं के प्रति (Internal)Citizen Charter, Internal Audit, APAR (Annual Performance Appraisal Report)।
5. तकनीक के माध्यम सेJan Sampark Portal, Jan Soochna Portal (Rajasthan), DBT, CCTV, Biometric Attendance।
6. नागरिकों के प्रतिCPGRAMS (Centralised Public Grievance Redress), Social Audit (MGNREGA), 360-degree Appraisal।

6नैतिक निर्णय की 5-चरण प्रक्रिया और 10 परीक्षण

6.1 नैतिक निर्णय के 5 चरण (5 Steps)

चरणक्या करें?उदाहरण
Step 1: नैतिक समस्या पहचानेंसमस्या का नैतिक पहलू क्या है? किसके अधिकार का उल्लंघन? कौन सा कर्तव्य प्रभावित?PDS नहीं मिल रहा — Right to Food का उल्लंघन।
Step 2: तथ्य जुटाएँ (Who, What, Where, When, Why)प्राथमिक हितधारक (Primary) और द्वितीयक हितधारक (Secondary) कौन हैं?भूखे परिवार = Primary। Biometric System = Factor।
Step 3: दाँव पर लगे मूल्यकौन-कौन से नैतिक मूल्य खतरे में हैं? Impartiality, Accountability, Empathy?Compassion vs Rule-following — दोनों मूल्य दाँव पर।
Step 4: विकल्पों की खोजऐसे alternatives जो न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन न करें। Personal Bias से बचें।Rule के बिना भी Food देने का Discretionary विकल्प।
Step 5: परिणामों का विश्लेषणShort-term और Long-term दोनों। नीचे दिए 10 Tests लगाएँ।क्या यह निर्णय न्यायालय में टिकेगा? क्या अखबार में छपने पर शर्मिंदगी नहीं होगी?

6.2 निर्णय परखने के 10 परीक्षण (10 Tests)

परीक्षण (Test)सरल प्रश्नमतलब क्या है?
1. अधिकार दृष्टिकोण (Rights Test)क्या यह निर्णय सभी हितधारकों के अधिकारों का सम्मान करता है?कोई भी Fundamental Right तो नहीं टूट रहा?
2. न्याय दृष्टिकोण (Justice Test)क्या यह सभी के साथ समान और न्यायपूर्ण है? Discrimination तो नहीं?Article 14 — Equal Protection of Law।
3. उपयोगितावादी (Utilitarian Test)क्या यह अधिकतम लोगों को सबसे अधिक लाभ देगा?Bentham — Greatest Good for Greatest Number।
4. सामान्य भलाई (Common Good Test)क्या यह पूरे समुदाय की सेवा करता है, या केवल कुछ लोगों की?Vasudhaiva Kutumbakam।
5. सद्गुण (Virtue Test)क्या इस निर्णय से मैं एक बेहतर इंसान बनूँगा?Aristotle — Character Development।
6. देखभाल नैतिकता (Care Ethics Test)क्या यह सभी हितधारकों के रिश्तों, भावनाओं का ध्यान रखता है?Care Ethics — Carol Gilligan।
7. हानि परीक्षण (Harm Test)क्या इससे लोगों या पर्यावरण को कम से कम नुकसान होगा?Minimum Harm Principle।
8. Reversibility Test (उलटाव परीक्षण)यदि मैं उस प्रभावित व्यक्ति की जगह होता — तो कैसा महसूस करता?Rawls — Veil of Ignorance।
9. Publicity Test (प्रचार परीक्षण)यदि यह निर्णय कल अखबार में छपे, तो क्या मुझे शर्मिंदगी होगी?"Administration must not only be fair but appear to be fair।"
10. Defensibility Test (बचाव परीक्षण)क्या यह निर्णय किसी कानून का उल्लंघन तो नहीं कर रहा? न्यायालय में टिकेगा?Rule of Law — Constitutionality।
📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

7नैतिक निर्णय में योगदान करने वाले कारक

एक नैतिक निर्णय तीन स्तरों पर कारकों से प्रभावित होता है: व्यक्तिगत, संगठनात्मक और सामाजिक।

7.1 व्यक्तिगत स्तर (Individual Level)

कारकव्याख्याउदाहरण
दृष्टिकोण (Attitude)PM का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण → Gender Policy बेहतर।Beti Bachao Beti Padhao — Attitude to Policy।
ज्ञान (Knowledge)लोकसंग्रह का ज्ञान → स्वकेंद्रित निर्णय नहीं।Nobel Laureate Kailash Satyarthi — ज्ञान से बाल श्रम विरोध।
व्यक्तिगत मूल्य (Values)अहिंसा, सत्य → कार्य-दिशा।Gandhi — Chauri Chaura के बाद Non-cooperation वापस।
कानूनी जागरूकताDomestic Violence Act 2005 का ज्ञान → परिवार में सम्मान।Legal Literacy Program।
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI)RPS Officer — बल प्रयोग नहीं, बातचीत से हल।De-escalation Techniques।
जवाबदेहीThana Incharge — Crime होगा तो जिम्मेदारी → नियमित Meeting।CI Level Accountability।
हितों का टकरावCricket Selector का बेटा Trial में → पक्षपात का खतरा।Recusal — स्वयं को हटाना।
अंतरात्मा (Conscience)Gandhi का मांस न खाने का संकल्प।Inner Moral Compass।

7.2 संगठनात्मक स्तर (Organizational Level)

कारकउदाहरण
Audit और पारदर्शिताSocial Audit in MGNREGA, RTI in Govt Office — "When a civil servant picks up a pen, RTI is in her mind।" (Aruna Roy)
Board of Directors / LeadershipDiverse Board — TATA, Wipro। Dr Samit Sharma IAS — Generic Medicine Reform।
Employee ParticipationHero Cycle — O.P. Munjal। OYO — 2020 में सभी Employees को Shareholders (ESOPs) बनाया।
Process IntegrityUPSC/RPSC Selection → LBSNAA/RIPA Training → Field Posting = Better Decisions।
Organizational ValuesIntegrity, Empathy, Transparency, Accountability — Core Values।
Legal SanctionsBNS 2023, BNSS 2023, Central Civil Services (Conduct) Rules 1964।
Centralization vs Decentralizationअति-केंद्रीकरण = थोपे निर्णय। अति-विकेंद्रीकरण = अकुशल।
Training ProgramsMission Karmayogi — Civil Services Capacity Building।

7.3 सामाजिक स्तर (Social Level)

कारकउदाहरण
सामाजिक मूल्यVasudhaiva Kutumbakam, सहिष्णुता, करुणा।
आधुनिक अवधारणाएँFeminist Ethics — BCCI (Oct 2022): महिला क्रिकेटरों को समान Match Fees। #MeToo, Black Lives Matter।
कानूनी प्रतिबंधPCPNDT Act — Gender Equality। RTE Act 2009।
न्यायिक व्याख्याSC — Sabarimala Verdict, Triple Talaq Verdict।
सरकारी नीतियाँKalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana (Rajasthan) — शिक्षा जारी रखने का निर्णय।

8साधनभूत बनाम मूल्य तार्किकता (Instrumental vs Value Rationality)

8.1 तार्किकता (Rationality) क्या है?

Max Weber के अनुसार: तार्किकता = अंधविश्वासों की बजाय तर्क, साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेना। Rationalization = Belief को Reason से और Informality को Rules से Replace करना।

8.2 तार्किकता की प्रशासनिक भूमिका

भूमिकाव्याख्याउदाहरण
नैतिक उन्नतिएक पुराना कम-तार्किक समाज नए अधिक-तार्किक समाज में बदलता है।Raja Ram Mohan Roy + William Bentinck → Sati Pratha उन्मूलन
आधुनिक नौकरशाही की नींवWeber — Bureaucracy = Rules + Procedures, Beliefs और Sentiments नहीं।Merit-based Selection (UPSC/RPSC)
निष्पक्षता और दक्षताPromotions, Transfer, Posting — तर्कसंगत नियमों पर।Performance-linked Appraisal
विश्वास का निर्माणतर्कसंगत प्रशासक नागरिकों को आसानी से Persuade कर सकता है।Data-driven Policy Making

8.3 Max Weber के 2 प्रकार — विस्तृत तुलना

उद्धरण

"Instrumental Rationality builds the cage; Value Rationality keeps the soul alive." — Max Weber (Interpretation)

आयामसाधनभूत तार्किकता (Instrumental / Zweckrationalität)मूल्य तार्किकता (Value / Wertrationalität)
जर्मन नामZweckrationalität (Zweck = Goal/Means)Wertrationalität (Wert = Value)
मार्गदर्शकदक्षता, लागत-लाभ गणना, लक्ष्य प्राप्तिन्याय, समता, मानवता, सत्यनिष्ठा
मूल प्रश्न"क्या यह तरीका सबसे अच्छे परिणाम देगा?""क्या यह कार्य नैतिक रूप से सही है?"
तर्क (Logic)Logic of Consequence — परिणाम-केंद्रितLogic of Appropriateness — औचित्य-केंद्रित
स्वभाव (Nature)Positive / Empirical — Facts पर आधारितNormative — आदर्शों पर आधारित
नैतिक आधारConsequentialism, Utilitarianism (Bentham, JS Mill, Kautilya)Deontology, Kant, John Rawls, Bhagavad Gita
मनुष्य की स्थितिमनुष्य = Economic Resource (साधन)मनुष्य = Moral Agent of Dignity (साध्य)
किसे रोकती है?Red Tapism (लालफीताशाही) रोकती हैAuthoritarianism (सत्तावाद) रोकती है
समस्या / खतराIron Cage Problem — Efficiency without Ethics = Dehumanized GovernanceImpractical Idealism — बिना दक्षता के नैतिकता = Moral Paralysis, Policy Delays
उदाहरणJAM Trinity (Jan Dhan + Aadhar + Mobile), Emergency में Forced Sterilization (Goal: Population Control)RTI Act 2005 (Transparency = Value), MGNREGA (Dignity of Labor = Value)
संबंधित विचारकJeremy Bentham, JS Mill, KautilyaAristotle, Kant, John Rawls, Geeta
Iron Cage Problem (लोहे का पिंजरा)
  • Max Weber की चेतावनी — केवल दक्षता से अमानवीय प्रशासन।
  • मशीन जैसी Bureaucracy — Empathy शून्य।
  • Emergency Forced Sterilization — Target मिला, Dignity गई।
  • "Efficient but Unjust" — यही Iron Cage है।
Moral Paralysis (नैतिक पक्षाघात)
  • केवल मूल्यों से कोई काम नहीं होता।
  • Utopian Idealism — व्यावहारिक क्रियान्वयन असंभव।
  • बिना दक्षता के Welfare Schemes — Tax Payer का पैसा बर्बाद।
  • "Just but Inefficient" — यही Moral Paralysis है।

9आगे की राह — संतुलित दृष्टिकोण (Way Forward)

उद्धरण

"Means and Ends must both be pure. The tree of justice cannot grow from a seed of injustice." — Mahatma Gandhi

परिदृश्यInstrumental RationalityValue Rationalityपरिणाम
आदर्श (Ideal)✓ उपस्थित✓ उपस्थितEfficient + Ethical Governance
Iron Cage✓ उपस्थित✗ अनुपस्थितEfficient but Unjust — Dehumanized
Moral Paralysis✗ अनुपस्थित✓ उपस्थितJust but Inefficient — Utopian
अराजकता✗ अनुपस्थित✗ अनुपस्थितComplete Governance Failure

Rajasthan का उदाहरण: Bhilwara Model (COVID): Instrumental Rationality = Strict Lockdown (Efficiency), Border Sealing। Value Rationality = Migrant Workers को खाना, Compassionate Policing। दोनों का संतुलन = Model of Governance। India Times ने "Bhilwara Model" को National Success Story बताया।

🎯 Chapter 08 — Answer Writing Strategy (Mains विश्लेषण)

10अध्याय सारांश (Chapter Summary)

📌 अध्याय 08 — नैतिक निर्णय-निर्माण — मुख्य बिंदु 📌

1. नैतिक निर्णय के 7 दार्शनिक मापदंड: Socrates (Knowledge), Gita (Lok Sangraha), Plato (4 Virtues), Bentham (Utilitarian), Mill (Qualitative), Hindu (Purusharthas), Gandhi (Talisman)। 2. नैतिक निर्णय के 14 आधार: Honesty, Trust, Fairness, Human Rights, Humanitarian Concerns, Laws, Excellence, Accountability, Conscience, Social Norms, Consequences, Social Justice, Humanity, Discretion। 3. Social Justice = ROPE (Resources, Opportunities, Privileges, Empowerment)। UN Day: 20 February। 4. Social Justice के 8 कारण: Peaceful Society, Kant (Dignity), Utilitarianism, Aristotle, Rawls, DPSP (38,39), Lok Sangraha, Gandhi Talisman। 5. Humanitarian Concerns के 7 प्रकार: Natural Disasters, Epidemics, Cross-border, Climate Change, Terrorism, Poverty, Refugee Crisis। 6. Accountability = Transparency + Answerability + Enforceability। 6 प्रकार: Constitution, Laws, Institutions, Self, Technology, Citizens। 7. Lal Bahadur Shastri — Railway Accident पर इस्तीफा। Satish Dhawan — SLV-3 Failure की जिम्मेदारी। 8. नैतिक निर्णय के 5 Steps: Problem Recognize → Facts → Values at Stake → Alternatives → Consequences। 9. 10 Tests: Rights, Justice, Utilitarian, Common Good, Virtue, Care Ethics, Harm, Reversibility, Publicity, Defensibility। 10. Contributing Factors: Individual (EI, Values, Conscience), Organizational (Audit, Training), Social (Legal, Judicial)। 11. Max Weber के 2 प्रकार: Instrumental Rationality (Zweckrationalität) = Efficiency। Value Rationality (Wertrationalität) = Ethics। 12. Iron Cage Problem: Instrumental Rationality अकेले = Efficient but Unjust। 13. Moral Paralysis: Value Rationality अकेले = Just but Inefficient। 14. Gandhi + Amartya Sen: दोनों Complementary। Efficient + Ethical = आदर्श प्रशासन। 15. Bhilwara Model = दोनों Rationality का आदर्श संतुलन। Rajasthan का Global Governance Model।

★ परीक्षा में अवश्य पूछे जाने वाले तथ्य ★

1. Social Justice = ROPE = Resources + Opportunities + Privileges + Empowerment। UN Day: 20 Feb। 2. Social Justice के लिए: Article 38 (सामाजिक न्याय) + Article 39 (संसाधन वितरण) — DPSP। 3. Accountability Formula: Transparency + Answerability + Enforceability। 4. Lal Bahadur Shastri = नैतिक जवाबदेही की मिसाल — रेल हादसे पर इस्तीफा। 5. Satish Dhawan = SLV-3 Failure पर जिम्मेदारी ली — APJ Kalam को Success का Credit। 6. CPGRAMS = Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System। 7. Operation Maitri (Nepal 2015), Operation Ganga (Ukraine), Operation Kaveri (Sudan), Operation Dost (Syria)। 8. Bhilwara Model = COVID — IAS Rajendra Bhatt + Tina Dabi। दोनों Rationality का Balance। 9. Operation Vaccine Maitri — 100 देशों को COVID Vaccine — Humanitarian Diplomacy। 10. India — Climate Change Performance Index में Top 10 में। 11. Weber के 2 Rationality: Zweckrationalität (Instrumental) + Wertrationalität (Value)। 12. Iron Cage Problem: Max Weber — Sole focus on efficiency = Dehumanized Governance। 13. Emergency Forced Sterilization = Instrumental Rationality का extreme — Iron Cage Example। 14. RTI Act 2005 = Value Rationality का उदाहरण — Transparency as Value। 15. JAM Trinity (Jan Dhan + Aadhaar + Mobile) = Instrumental Rationality का सफल उदाहरण। 16. Publicity Test: "क्या यह निर्णय अखबार में छपने पर मुझे शर्मिंदा करेगा?" 17. Reversibility Test: John Rawls — "Veil of Ignorance" — अगर मैं उस जगह होता? 18. Gandhi + Amartya Sen: Instrumental + Value Rationality = Complementary। 19. ROPE Social Justice Formula — R, O, P, E को याद रखें। 20. Aruna Roy Quote: "When a civil servant picks up a pen, RTI is in her mind।"

📝 पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) 📝

Q1. "नैतिक निर्णय" लेने में आवश्यक तत्वों की व्याख्या करें। यदि निर्णय प्रशासनिक आदेश के विरुद्ध हो तो उनमें सामंजस्य कैसे करेंगे? (RAS Mains 2021, 10 अंक) Q2. सामाजिक न्याय से आप क्या समझते हैं? शासन में इसकी प्रासंगिकता बताइए। (RAS Probable, 5 अंक) Q3. शासन में जवाबदेही की अवधारणा की व्याख्या करें। जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपाय बताइए। (RAS Probable, 5 अंक) Q4. साधनभूत तार्किकता (Instrumental Rationality) और मूल्य तार्किकता (Value Rationality) में अंतर स्पष्ट करें। (RAS Probable, 5 अंक) Q5. "साधनभूत तार्किकता के बिना मूल्य तार्किकता एक यूटोपिया है, और मूल्य तार्किकता के बिना साधनभूत तार्किकता एक लोहे का पिंजरा।" इस कथन की विवेचना करें। (10 अंक) Q6. UPSC GS4 2021: "Whistle blower face difficulty in maintaining their integrity in public life. But integrity is an important pillar of ethical governance." Discuss with examples. (150 Words) Q7. नैतिक निर्णय लेने के 5 चरणों और 10 परीक्षणों की व्याख्या उदाहरण सहित करें। (10 अंक) Q8. मानवीय चिंताओं को परिभाषित करें। भारतीय प्रशासन ने हाल ही में किन मानवीय संकटों में कैसे योगदान दिया? (10 अंक) Q9. संभावित: जवाबदेही = पारदर्शिता + उत्तरदेयता + प्रवर्तनीयता — इस सूत्र की व्याख्या करें। (5 अंक) Q10. संभावित: Max Weber के Rationality सिद्धांत की आलोचनात्मक व्याख्या करें और प्रशासन में इसकी प्रासंगिकता बताइए। (10 अंक)

★ नैतिक निर्णय-निर्माण — ऐतिहासिक यात्रा (Timeline)

वर्ष / संदर्भविषय / घटनापरीक्षा महत्व
1856-1904Max Weber (जर्मन समाजशास्त्री) — Instrumental + Value Rationality। Bureaucracy Theory।Rationality Concept — Core PYQ
1870-1922Raja Ram Mohan Roy + William Bentinck — Sati Pratha उन्मूलन — Rational Society का उदाहरण।Rationalization — Social Reform
1947भारतीय संविधान — Article 38, 39 (DPSP) — Social Justice का संवैधानिक आधार।Social Justice — Constitutional Foundation
1964Lal Bahadur Shastri — Railway Accident → Resignation। Moral Accountability का सर्वोच्च उदाहरण।Accountability — Classic PYQ Example
1979ISRO SLV-3 Failure — Satish Dhawan ने Responsibility ली, Kalam को Success का Credit।Accountability — Admin Example
2004Tsunami — India ने Sri Lanka, Maldives, Thailand को Relief। Humanitarian Concern।Humanitarian Concerns
2005RTI Act 2005 — Value Rationality का Landmark Example। Aruna Roy का योगदान।Value Rationality — RTI
2015Nepal Earthquake — Operation Maitri। India की Humanitarian Response।Humanitarian Concerns PYQ
2018Kerala Floods — IAS Kannan Gopinathan, MG Rajamanikyam। Compassionate Governance।Admin Example — Humanitarian
2020COVID-19 — Bhilwara Model (Tina Dabi + Rajendra Bhatt)। Both Rationality Balance।Rationality Balance — Rajasthan
2020Operation Vaccine Maitri — 100 देशों को Vaccine। Humanitarian Diplomacy।India Global Humanitarian Role
2022Ukraine War — Operation Ganga। 22,500 Indians Evacuated।Humanitarian Concern — Cross-border
2023UN World Day of Social Justice — 20 February। India में DPDP Act 2023।Social Justice + Digital Rights
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← अध्याय 7: प्रशासन में नैतिक चिंताएँ, चुनौतियाँ एवं दुविधा अध्याय 9: केस स्टडी →