🕉️ New India Education (NIEd)
SUB INSPECTOR EXAM 2026 ( 5 APRIL 2026 ) (GS) 100 MCQs — GK & GS Paper
--:--
समय शेष
0/100
Score
Q1/1000%
📝
SUB INSPECTOR EXAM 2026 ( 5 APRIL 2026 ) (GS) 100 MCQs
GK & GS Paper | New India Education (NIEd)
100
प्रश्न
100
अंक
100m
समय
29/8/2026
Date

📋 निर्देश:

🔹 सही उत्तर चुनें → Submit करें
🔹 Submit के बाद सही उत्तर + व्याख्या दिखेगी
⏰ समय समाप्त पर test स्वतः submit होगा
New India Education (NIEd) | www.omkarsir.in | App | Telegram
📌 Q Status:
Q1/100

📝 व्याख्या:

🎉
Test Complete!
SUB INSPECTOR EXAM 2026 ( 5 APRIL 2026 ) (GS) 100 MCQs
--
Score
--
0
✅ Correct
0
❌ Wrong
0
⏭ Skip
0%
Accuracy
New India Education (NIEd) | www.omkarsir.in | App | Telegram
📄🌐 Bilingual Question Paper📚🌐 Bilingual Solution Booklet🔒 Download PPT🔒 Download App DOC File🔒 Bilingual Quiz DOCX File

SUB INSPECTOR EXAM 2026 ( 5 APRIL 2026 ) (GS) 100 MCQs — GK & GS PaperSolved MCQ Questions with Answers & Explanation

🗓️ 29/8/2026  |  📝 100 प्रश्न  |  🏆 100 अंक

🏆 पिछले 8 सालों से Rajasthan GK पढ़ाने वाले सबसे Trusted Teacher — 6 लाख+ Students

📋 सभी प्रश्न (Important GK & GS Paper Questions)

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करें — जवाब सही है या गलत, तुरंत पता चलेगा और समाधान भी खुल जाएगा!

प्रश्न 1. राजस्थान मानसून रिपोर्ट-2025 (IMD, जयपुर) के अनुसार, राजस्थान में 1901-2025 के दौरान किस वर्ष में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई?

A1917
B2021
C1988
D2012

प्रश्न 2. राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2023) के अनुसार, किस जिला युग्म में सबसे कम कुल वनावरण (वर्ग कि.मी. में) था?

Aहनुमानगढ़ तथा जोधपुर
Bचुरू तथा जोधपुर
Cचुरू तथा गंगानगर
Dचुरू तथा हनुमानगढ़

प्रश्न 3. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में किस जिले में मक्का के अन्तर्गत क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) सर्वाधिक था?

Aउदयपुर
Bचित्तौड़गढ़
Cभीलवाड़ा
Dबाँसवाड़ा

प्रश्न 4. औद्योगिक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. रीको ने कोटा और श्रीगंगानगर में एग्रोफूड पार्क विकसित किये हैं। B. भिवाड़ी में जापानी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। C. सीतापुरा में विशिष्ट आर्थिक ज़ोन (सेज) स्थित है। D. राजस्थान में चार एग्रोफूड पार्क स्थापित किए जा चुके हैं।

Aकेवल A और B
Bकेवल B और C
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 5. विच्छेदित लसाड़िया पठार किस झील के समीप स्थित है?

Aफायसागर झील के उत्तर में
Bअनूपसागर झील के पश्चिम में
Cजयसमंद झील के पूर्व में
Dराजसमंद झील के पूर्व में

प्रश्न 6. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में लिंगानुपात के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा समूह (ग्रामीण, नगरीय, कुल) सही सुमेलित है?

A931, 916, 928
B933, 914, 928
C933, 912, 926
D931, 912, 926

प्रश्न 7. भारत शासन अधिनियम, 1919 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

Aउस समय लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के गवर्नर जनरल थे।
Bप्रांतीय विधान परिषदों में निर्वाचित सदस्यों के अनुपात को बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया।
C'हस्तांतरित विषयों' का संचालन गवर्नर और उसकी कार्यकारी परिषद द्वारा किया जाना था।
Dप्रांतीय विधान परिषद को अपना बजट बनाने और करारोपण की शक्ति प्रदान की गई।

प्रश्न 8. राजस्थान के खनिज क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए: A. ऋषभदेव B. सेन्द्रा C. खैरवाड़ा D. डाबला-सिंघाना उपर्युक्त में से कितने क्षेत्र एस्बेस्टॉस (Asbestos) खनन से संबंधित हैं?

Aकेवल एक
Bकेवल दो
Cकेवल तीन
Dसभी चार

प्रश्न 9. भारतीय संघ की प्रकृति के संदर्भ में कथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनिए: A. कथन (A): भारतीय संघ की घटक इकाइयों को संघ से पृथक होने की स्वतंत्रता नहीं है। B. कारण (R): भारतीय संघ उसकी इकाइयों के मध्य किसी समझौते का परिणाम नहीं है। C. संविधान के अनुच्छेद 1 में भारत को 'राज्यों का संघ' (Union of States) कहा गया है। D. भारतीय संघ अमेरिकी संघ की भांति संविदात्मक ढांचा रखता है।

AA और B दोनों सही हैं तथा B, A की सही व्याख्या है।
BA और B दोनों सही हैं, परन्तु B, A की सही व्याख्या नहीं है।
CA सही है, परन्तु B गलत है।
DA गलत है, परन्तु B सही है।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सी राजनीतिक पार्टियाँ आपातकाल के बाद, 1977 के लोकसभा चुनावों में संयुक्त विपक्षी गठबंधन (जनता पार्टी) में शामिल नहीं थीं?

Aसीपीआई एवं सीपीआई (एम)
Bडीएमके एवं सीपीआई (एम)
Cबीएलडी एवं पीएसपी
Dडीएमके एवं सीपीआई

प्रश्न 11. निम्न में से कौन सा राज्य का नीति निदेशक तत्त्व (DPSP) भारत के संविधान में इसके प्रावधान के साथ सही ढंग से मेल खाता है?

Aअनुच्छेद 43क - बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा
Bअनुच्छेद 46 - सम्पूर्ण भारत में समान नागरिक संहिता
Cअनुच्छेद 47 - उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी
Dअनुच्छेद 48 - कृषि और पशुपालन का संगठन

प्रश्न 12. बैंगलोर में पंचायत सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए किस भारतीय राजनेता/मंत्री ने पंचायती राज के समर्थन में यह प्रसिद्ध वक्तव्य दिया था कि "मिस्टर हेगड़े जनता पार्टी से संबंधित हो सकते हैं और मैं कांग्रेस पार्टी से, परन्तु हम दोनों पंचायती राज पार्टी से संबंधित हैं"?

Aश्री अर्जुन सिंह
Bश्री पी.वी. नरसिम्हा राव
Cडॉ. मनमोहन सिंह
Dश्री शरद पवार

प्रश्न 13. राज्य सूची में प्रगणित किसी विषय के संबंध में राष्ट्रीय हित में विधि बनाने के लिए संसद को सशक्त करने हेतु राज्य सभा का संकल्प, अनुच्छेद 249 के अधीन समर्थित होना चाहिए:

Aउपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के सामान्य बहुमत द्वारा
Bउपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत द्वारा
Cसदन के कुल सदस्यों के बहुमत तथा उपस्थित और मत देने वालों के दो-तिहाई बहुमत द्वारा
Dसदन की कुल सदस्य संख्या के दो-तिहाई बहुमत द्वारा

प्रश्न 14. संविधान के अनुच्छेद 145(3) के अनुसार, अनुच्छेद 143 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा मांगे गए परामर्श की सुनवाई करने के प्रयोजन से बैठने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या क्या है?

A4
B5
C7
D9

प्रश्न 15. भारत में नागरिक अधिकार पत्र (Citizen's Charter) के छह आधारभूत सिद्धांत निम्नलिखित में से कौन से हैं?

Aगुणवत्ता, विकल्प, मानक, मूल्य, जवाबदेहिता, पारदर्शिता
Bसमय, दृष्टि, मिशन, प्रदर्शन, उत्तरदायित्व, वितरण
Cप्रभावशीलता, सुधार, समानता, विशिष्टता, कौशल, टीम-वर्क
Dमात्रा, नियम, प्रक्रियाएँ, शिकायत निवारण, दक्षता, समयबद्धता

प्रश्न 16. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की कतिपय धाराओं एवं उनके प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: A. धारा 173 - इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचना (ई-एफआईआर) और शून्य एफआईआर B. धारा 290 - आदतन अपराधियों को भी प्ली-बार्गेनिंग (दोष स्वीकार कर समझौता) का अनिवार्य अधिकार C. धारा 105 - अपराध स्थल पर तलाशी एवं जब्ती की अनिवार्य वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी D. धारा 356 - घोषित अपराधियों के विरुद्ध उनकी अनुपस्थिति में विचारण (Trial in absentia)

Aकेवल A और B सही हैं
Bकेवल B और C सही हैं
Cकेवल A, C और D सही हैं
DA, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 17. विकसित भारत रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच 90:10 की वित्तीय साझेदारी निम्नलिखित में से किस पर लागू नहीं होती है?

Aउत्तराखंड
Bहिमाचल प्रदेश
Cजम्मू और कश्मीर
Dझारखंड

प्रश्न 18. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा लागू किए गए नवाचारों और उनके प्रारंभ होने के वर्ष के संबंध में कौन सा युग्म गलत है?

Aऑनलाइन आवेदन प्रणाली - 2012
Bमाई एग्जाम माई ऑनलाइन रिव्यू - 2013
Cऑनलाइन आपत्तियाँ (Online Objections) - 2014
Dआगंतुक प्रबंधन प्रणाली (Visitor Management System) - 2018

प्रश्न 19. निम्नांकित में से कौन, अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल नहीं रहे थे?

Aहुकुम सिंह
Bवसंत राव पाटिल
Cधनिकलाल मंडल
Dबलिराम भगत

प्रश्न 20. राजस्थान राज्य विधानसभा के विभिन्न सदनों में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) के संबंध में सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए: सूची-I (विधानसभा): सूची-I: A. प्रथम विधानसभा B. तृतीय विधानसभा C. सातवीं विधानसभा D. नौवीं विधानसभा सूची-II: 1. लक्ष्मण सिंह 2. जसवंत सिंह 3. हरिदेव जोशी 4. भैरोंसिंह शेखावत

AA-2, B-1, C-4, D-3
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-3, B-2, C-1, D-4
DA-2, B-4, C-3, D-1

प्रश्न 21. भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के निम्नांकित प्रावधानों में से कौन सा असत्य / त्रुटिपूर्ण है?

Aमहिला व बालक के विरुद्ध अपराध से संबंधित प्रावधानों का एक नया अध्याय जोड़ा गया है।
Bमहिलाओं व बच्चों के विरुद्ध विभिन्न अपराधों को जेंडर-भेदभाव से रहित बनाया गया है।
Cबलात्कार पीड़िता का चिकित्सा प्रतिवेदन जाँच-अधिकारी को 14 दिवसों के भीतर भेजा जाना आवश्यक है।
D18 वर्ष से कम आयु की महिला से सामूहिक बलात्कार में दंड आजीवन कारावास या मृत्युदंड है।

प्रश्न 22. मुद्रास्फीति (Inflation) को नियंत्रित करने की दृष्टि से राजकोषीय नीति के तहत सरकार को क्या कदम उठाना चाहिए?

Aअप्रत्यक्ष कर बढ़ाना चाहिए
Bप्रत्यक्ष कर बढ़ाना चाहिए
Cसार्वजनिक व्यय बढ़ाना चाहिए
Dप्रत्यक्ष कर कम करना चाहिए

प्रश्न 23. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) किस ब्याज दर पर वाणिज्यिक बैंकों से अल्पावधि के लिए मुद्रा उधार लेता है / तरलता अवशोषित करता है?

Aरेपो रेट
Bबैंक रेट
Cरिवर्स रेपो रेट
Dमार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट

प्रश्न 24. राजस्थान में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं उनके सशक्तिकरण की योजनाओं को लागू करने के लिए अलग से 'महिला अधिकारिता निदेशालय' किस तिथि को गठित किया गया था?

A18 जून, 2006
B18 जून, 2007
C18 जून, 2008
D18 जून, 2009

प्रश्न 25. केन्द्रीय बजट 2025-26 में घोषित 'राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन' (National Manufacturing Mission) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान का क्या लक्ष्य रखा गया है?

A2030 तक 20 प्रतिशत
B2035 तक 25 प्रतिशत
C2040 तक 30 प्रतिशत
D2047 तक 35 प्रतिशत

प्रश्न 26. भारत सरकार के वर्ष 2024-25 के केन्द्रीय बजट में निम्न में से कौन एक सर्वाधिक राजस्व प्रदान करता है?

Aनिगम कर
Bवस्तु एवं सेवा कर (GST)
Cआय कर (Income Tax)
Dकेन्द्रीय उत्पाद शुल्क

प्रश्न 27. मानव विकास रिपोर्ट 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. "पसंद का मामला : तकनीक के युग में लोग और संभावनाएँ" शीर्षक वाली रिपोर्ट तकनीक की भूमिका को दर्शाती है। B. भारत के पड़ोसियों में चीन, श्रीलंका और भूटान भारत से ऊपर, बांग्लादेश बराबर, तथा नेपाल, म्यांमार व पाकिस्तान नीचे हैं। C. भारत 0.700 से कम सूचकांक के कारण मध्यम मानव विकास (Medium HDI) की श्रेणी में आता है। D. यूएनडीपी द्वारा यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष जारी की जाती है।

Aकेवल A और B सही हैं
Bकेवल A और C सही हैं
Cकेवल B, C और D सही हैं
DA, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 28. राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. एनएसई ने थोक ऋण बाज़ार (WDM) खंड के साथ अपना परिचालन शुरू किया। B. 2012 में एनएसई ने छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग के लिए "एनएसई-इमर्ज" (NSE-EMERGE) प्लेटफॉर्म को शुरू किया। C. एनएसई की स्थापना 1992 में फेरवानी समिति की सिफारिश पर हुई थी। D. एनएसई का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 है।

Aकेवल A और B सही हैं
Bकेवल B और C सही हैं
Cकेवल A, C और D सही हैं
DA, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 29. राजस्थान में 'राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना' के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को दुर्घटना मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता पर कितना मुआवजा / बीमा राशि प्रदान की जाती है?

A5 लाख रुपये
B10 लाख रुपये
C15 लाख रुपये
D20 लाख रुपये

प्रश्न 30. निम्न में से कौन सा राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025 का मुख्य लक्षण / सहायक तंत्र नहीं है?

Aऋणों पर ब्याज सहायता (Interest Subvention)
Bऋण गारंटी सहायता (Credit Guarantee Support)
Cअनिवार्य 50 प्रतिशत निर्यात की बाध्यता
Dव्यापारियों को डिजिटली रूप से समर्थ बनाना

प्रश्न 31. भारत में निम्नलिखित वित्तीय एवं विकास संस्थानों को उनकी स्थापना के सही कालानुक्रम (प्राचीनतम से नवीनतम) में व्यवस्थित कीजिए: a. नाबार्ड (NABARD) b. सेबी (SEBI) c. सिडबी (SIDBI) d. ईसीजीसी (ECGC)

Ad, a, b, c
Bc, b, a, d
Ca, c, d, b
Db, a, d, c

प्रश्न 32. राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. आस्था योजना - केवल दो या दो से अधिक विशेष योग्यजन (40% से अधिक दिव्यांगता) वाले परिवारों को बीपीएल के समकक्ष सुविधाएँ B. पालनहार योजना - अनाथ और निराश्रित बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा हेतु आर्थिक संबल C. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना - मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग D. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम - केवल रेगिस्तानी और पहाड़ी क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा विकास

Aकेवल A तथा D गलत हैं
Bकेवल B तथा C गलत हैं
Cकेवल A, B तथा C गलत हैं
DA, B, C तथा D सभी गलत हैं

प्रश्न 33. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के अन्य राज्यों में कृषि उत्पादन में राजस्थान की स्थिति के बारे में निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

Aमोटे अनाज - प्रथम स्थान
Bदालें - तृतीय स्थान
Cतिलहन - प्रथम स्थान
Dखाद्यान्न - तृतीय स्थान

प्रश्न 34. राजस्थान की अर्थव्यवस्था (GSVA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए: A. सकल राज्य मूल्यवर्धन में सेवा क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था। B. कृषि क्षेत्र के अंतर्गत पशुसंपदा (पशुधन) का योगदान सर्वाधिक था। C. औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत खनन क्षेत्र का योगदान न्यूनतम था। D. सेवा क्षेत्र में व्यापार, मरम्मत, होटल एवं जलपान गृह का योगदान सर्वाधिक था।

Aकेवल A सही है
Bकेवल A, B और D सही हैं
Cकेवल A, B और C सही हैं
DA, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 35. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के अंतर्गत 'नवनेरा (नोनेरा) बैराज' का निर्माण किस नदी पर किया गया है?

Aकालीसिंध नदी
Bपरवन नदी
Cमाही नदी
Dबनास नदी

प्रश्न 36. जयपुर में मार्च 2025 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय '3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम' का आयोजन किया गया। यहाँ '3R' का सही तात्पर्य क्या है?

Aरिड्यूस, रीयूज़, रिज़र्व
Bरिसाइकल, रिसोर्स, रिजेनरेट
Cरीयूज़, रिडिज़ाइन, रिसाइकल
Dरिड्यूस, रीयूज़, रिसाइकल

प्रश्न 37. विभिन्न प्राकृतिक स्रोतों एवं उनमें उपस्थित कार्बनिक अम्लों के संदर्भ में कॉलम-I का कॉलम-II से सही मिलान कीजिए: कॉलम-I (प्राकृतिक स्रोत): A. इमली B. टमाटर C. चींटी का डंक D. सिरका कॉलम-II (उपस्थित अम्ल): 1. ऑक्सैलिक अम्ल 2. टार्टरिक अम्ल 3. मेथैनॉइक अम्ल 4. ऐसीटिक अम्ल

AA-1, B-2, C-3, D-4
BA-2, B-3, C-1, D-4
CA-3, B-1, C-2, D-4
DA-2, B-1, C-3, D-4

प्रश्न 38. राजस्थान की प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं उनके वित्तपोषण में सहयोग देने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के संबंध में सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए: सूची-A (परियोजना): A. राजस्थान नगरीय अवसंरचना विकास परियोजना (RUIDP) B. राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार प्रोजेक्ट (RWSLIP) C. बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (DRIP) D. ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर सूची-B (सहयोगी वित्तीय संस्था): 1. जेआईसीए (JICA) 2. एशियाई विकास बैंक (ADB) 3. केएफडब्ल्यू (KfW जर्मनी) 4. विश्व बैंक

AA-2, B-3, C-1, D-4
BA-4, B-2, C-3, D-1
CA-3, B-4, C-1, D-2
DA-2, B-1, C-4, D-3

प्रश्न 39. इंटरनेट प्रोटोकॉल IPv4 तथा IPv6 एड्रेस में प्रयुक्त होने वाली बिट्स की संख्या क्रमशः कितनी होती है?

A32 तथा 128
B48 तथा 64
C64 तथा 256
D128 तथा 32

प्रश्न 40. संचार प्रणाली में आयाम मॉडुलन (Amplitude Modulation) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. संदेश सिग्नल और वाहक तरंग को एक अरैखिक युक्ति पर अनुप्रयुक्त करके आयाम मॉडुलित तरंगें प्राप्त की जा सकती हैं। B. ज्यावक्रीय संदेश सिग्नल के लिए आयाम मॉडुलित तरंग में उत्पन्न सभी आवृत्तियों के आयाम हमेशा एक समान होते हैं। C. आयाम मॉडुलन में वाहक तरंग का आयाम संदेश सिग्नल के तात्कालिक मान के अनुसार परिवर्तित होता है। D. AM तरंग की कुल बैंड-चौड़ाई संदेश सिग्नल की अधिकतम आवृत्ति की दोगुनी होती है।

Aकथन A और B दोनों सत्य हैं
Bकेवल कथन A सत्य है
Cकेवल कथन B सत्य है
Dकथन A और B दोनों असत्य हैं

प्रश्न 41. दिसंबर 2020 से दिसंबर 2025 के दौरान इसरो द्वारा 22 उपग्रहों का सफल प्रमोचन किया गया था। इनमें से संचार और नेविगेशन से संबंधित उपग्रहों की संख्या क्रमशः कितनी थी?

A4 और 2
B6 और 3
C2 और 3
D7 और 4

प्रश्न 42. n-प्रकार के बाह्य अर्धचालक के लिए, इलेक्ट्रॉन सांद्रता ($n_e$) तथा होल सांद्रता ($n_h$) के मध्य सही संबंध क्या होता है?

A$n_e = n_h$
B$n_e \ll n_h$
C$n_e \gg n_h$
D$n_e \cdot n_h = 1$

प्रश्न 43. नैनो-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (INST), मोहाली के एक शोध अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुणधर्म वाले पॉलीफीनॉल युक्त नैनोकण किस रोग के उपचार की क्षमता रखते हैं?

Aअल्जाइमर रोग
Bमिर्गी
Cजलशीर्ष
Dडेंगू

प्रश्न 44. किस प्रकार के हेपेटाइटिस (यकृत शोथ) संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान में कोई प्रभावी टीका व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है?

Aहेपेटाइटिस A
Bहेपेटाइटिस B
Cहेपेटाइटिस C
Dहेपेटाइटिस E

प्रश्न 45. 'समन्वय 2025' के दौरान डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (ToT) साझेदारों को हस्तांतरित रक्षा प्रौद्योगिकी और साझेदार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की इकाइयों का सही मिलान कीजिए: कॉलम-I (प्रौद्योगिकी): A. रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्रणाली B. लेजर गाइडेड वेपन एवं इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स C. नौसेना संचार प्रणाली D. उन्नत सोनार व अंडरवाटर सिस्टम कॉलम-II (बीईएल शाखा/इकाई): 1. बीईएल गाजियाबाद 2. बीईएल पुणे 3. बीईएल बेंगलुरु 4. बीईएल हैदराबाद

AA-1, B-2, C-3, D-4
BA-2, B-3, C-1, D-4
CA-3, B-1, C-2, D-4
DA-2, B-1, C-3, D-4

प्रश्न 46. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से संबंधित यूएनईपी (UNEP) के आधिकारिक हैशटैग (#) व वैश्विक समारोह के मेजबान देश के सही युग्म का चयन कीजिए:

A#LandRestoration - डेनमार्क
B#ForTheLifeofEarth - भारत
C#BeatPlasticPollution - कोरिया गणराज्य
D#GenerationRestoration - सऊदी अरब

प्रश्न 47. भारत में बायोस्फीयर रिज़र्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए: A. भारत में कुल 18 बायोस्फीयर रिज़र्व पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित हैं। B. इनमें से 13 बायोस्फीयर रिज़र्व यूनेस्को के 'वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स' (WNBR) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। C. नीलगिरि भारत का पहला बायोस्फीयर रिज़र्व था जिसे 1986 में अधिसूचित किया गया था। D. कच्छ का रण (गुजरात) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिज़र्व है।

A13 अधिसूचित, 10 यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त
B18 अधिसूचित, 10 यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त
C21 अधिसूचित, 15 यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त
D18 अधिसूचित, 13 यूनेस्को WNBR द्वारा मान्यता प्राप्त

प्रश्न 48. निम्नलिखित कृत्रिम मधुरकों में से किसका गन्ने की चीनी (सुक्रोज) की तुलना में मिठास मान सबसे अधिक है?

Aएस्पार्टेम
Bसैकरीन
Cसुक्रालोज
Dएलिटेम

प्रश्न 49. खाद्य टीकों (Edible Vaccines) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन कीजिए: A. ये ट्रांसजेनिक जीवाणुओं द्वारा उत्पादित पुनर्योगज प्रोटीन होते हैं। B. ये ट्रांसजेनिक पौधों में विकसित किए जाते हैं। C. ये व्यक्ति को देने में दर्द रहित, कम लागत एवं सुगम संचयन वाले होते हैं। D. ये आंतों की म्यूकोसल प्रतिरक्षा को सक्रिय करते हैं।

Aकथन A एवं C दोनों सही हैं
Bकथन A एवं B दोनों गलत हैं
Cकेवल कथन A सही है
Dकथन A गलत है, किन्तु कथन B और C सही हैं

प्रश्न 50. मिश्रित मछली पालन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें: A. कतला जल की ऊपरी सतह से भोजन ग्रहण करने वाली मछली है। B. रोहू तालाब के मध्य क्षेत्र में भोजन करने वाली मछली है। C. मृगल और कॉमन कार्प तालाब की तली से भोजन लेने वाली मछलियाँ हैं। D. इस प्रणाली में भोजन के लिए प्रजातियों के बीच प्रतिस्पर्धा न्यूनतम होती है।

Aसभी कथन A, B, C और D सही हैं
Bसभी कथन A, B और C गलत हैं
Cकथन A, B गलत हैं और कथन C सही है
Dकथन A, B सही हैं और कथन C गलत है

प्रश्न 51. निम्नलिखित में से कौन सी आर्थिक महत्त्व की वृक्ष प्रजाति की पहचान राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त पादप प्रजाति के रूप में की गई है?

Aटेक्टोना ग्रेन्डिस (सागवान)
Bऐनोगाइसस लैटीफोलिआ (धौकड़ा)
Cऐनोगाइसस पेन्डुला (धौक)
Dऐनोगाइसस सेरीसिया वेरा. नुमुलेरिया

प्रश्न 52. कथन और तर्कों पर विचार कीजिए: कथन: क्या पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाना चाहिए? तर्क I: हाँ, पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाना चाहिए, यह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और कर विसंगतियों को दूर करेगा। तर्क II: नहीं, सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो जायेगी।

Aकेवल तर्क I मजबूत है
Bकेवल तर्क II मजबूत है
Cतर्क I तथा II दोनों मजबूत हैं
Dन तो तर्क I न ही II मजबूत है

प्रश्न 53. राजस्थान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा राज्य में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों/वैज्ञानिकों को दिये जाने वाले "युवा वैज्ञानिक पुरस्कार" के लिये राजस्थान में अवस्थित किसी उच्च शिक्षा संस्थान/आर एंड डी संगठन में शिक्षण/वैज्ञानिक का आवश्यक न्यूनतम अनुभव कितना है?

A1 वर्ष
B2 वर्ष
C4 वर्ष
D5 वर्ष

प्रश्न 54. तीन व्यक्तियों P, Q तथा R में ताश के कुल नौ पत्ते (चार बादशाह, चार बेगम तथा एक जोकर) बांटे गए हैं। Q के पास 2 पत्ते, P के पास 3 पत्ते तथा R के पास 4 पत्ते हैं। अधिकतम पत्ते वाले व्यक्ति के पास जोकर नहीं है। प्रत्येक के पास कम से कम एक बादशाह है, जबकि Q के पास दो बादशाह हैं। तीन बेगम किसके पास हैं?

AQ
BR
CP
Dतीन बेगम किसी के पास नहीं हैं

प्रश्न 55. कथन एवं कार्यवाहियों पर विचार कीजिए: कथन: इन दिनों देश और राज्य में साइबर अपराधों के मामलों में तीव्र वृद्धि हो रही है। कार्यवाही I: पुलिस के तकनीकी ज्ञान एवं डिजिटल फोरेंसिक उपकरणों का नियमित रूप से अद्यतन करने पर साइबर अपराधों में कमी लाई जा सकती है। कार्यवाही II: जनता में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाये जाने से साइबर अपराधों में कमी लाई जा सकती है।

Aकेवल I अनुसरण करती है
Bकेवल II अनुसरण करती है
CI तथा II दोनों अनुसरण करती हैं
Dन तो I न ही II अनुसरण करती है

प्रश्न 56. एक निश्चित कूट भाषा में 'WILDLIFE' को 'LEFBFECC' तथा 'PAINTING' को 'HAEGJEGD' कूटित किया जाता है। इसी कूट भाषा में 'DYNAMICS' को किस प्रकार कूटित किया जाएगा?

ABNGAFECI
BBMJAGEBK
CBMGAGEBJ
DBOGAHECJ

प्रश्न 57. एक परिवार में D केवल F एवं E के पिता हैं। D का एक पुत्र है। E की शादी G से हुई है। G, P के दामाद हैं। G का एक पुत्र H है। K एवं J, E के बच्चे हैं। L की शादी K से हुई है। परिवार में पुरुष सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?

A4
B5
C6
Dअपर्याप्त सूचना

प्रश्न 58. एक संख्या में 5, 7 तथा 8 से क्रमागत भाग देने पर शेषफल क्रमशः 2, 3 तथा 4 प्राप्त होते हैं, तो निम्न विकल्पों में से वह संख्या कौन सी हो सकती है?

A382
B427
C432
D437

प्रश्न 59. A, B तथा C ने कुछ धनराशि 3 : 2 : K के अनुपात में निवेश की। यदि C का भाग A के भाग से ₹120 अधिक है, तथा B का भाग A के भाग से ₹30 कम है, तो K का मान क्या होगा?

A5
B6
C7
D8

प्रश्न 60. निम्न विकल्पों में से दी गई श्रेणी का अगला पद क्या होगा: 2 V 3, 3 S 5, 5 O 7, 7 I 11,?

A11 C 13
B11 X 13
C11 Z 15
D9 E 13

प्रश्न 61. यदि शहरों के लिए आर्द्रता गुणांक को (औसत वार्षिक वर्षा / औसत वार्षिक तापमान) के रूप में परिभाषित किया गया है, तो निम्न में से किस शहर का आर्द्रता गुणांक अधिकतम है?

Aशहर A (वर्षा 75 सेमी, तापमान 21°C)
Bशहर B (वर्षा 86 सेमी, तापमान 17°C)
Cशहर C (वर्षा 68 सेमी, तापमान 17°C)
Dशहर D (वर्षा 70 सेमी, तापमान 24°C)

प्रश्न 62. 17 से 19 जनवरी 2026 तक जयपुर में "मेलोडी ऑफ कलर्स" नामक तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में निम्नलिखित कलाकारों में से किसकी जल रंग (Water Colour) कृतियों का प्रदर्शन किया गया था?

Aटिंकल खत्री
Bरजनी आर्य
Cगंगा देवी
Dसुषमा महाजन

प्रश्न 63. यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों में ₹912 तथा 3.5 वर्षों में ₹996 हो जाती है, तो वह मूलधन राशि क्या है?

A₹796
B₹800
C₹812
D₹822

प्रश्न 64. निम्नलिखित में से किस विद्यालय ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है?

Aपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खेड़ली (दौसा, राजस्थान)
Bपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर-II, राजस्थान)
Cपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोलाघाट (असम)
Dपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेडक (तेलंगाना)

प्रश्न 65. राजस्थान सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु पोषण और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित 'प्रेरणा अभियान 2.0' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. यह अभियान 22 जनवरी से 22 फरवरी, 2026 तक पूरे राज्य में चलाया गया। B. इसके तहत आंगनवाड़ी (ICDS) सेवाओं से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों (गर्भवती महिलाएँ, धात्री माताएँ, बच्चे व किशोरी बालिकाएँ) का शत-प्रतिशत चिन्हीकरण एवं पंजीकरण किया गया। C. इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया के मामलों में प्रभावी कमी लाना है। D. यह अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से संचालित किया गया।

Aकेवल कथन A सही है
Bकेवल कथन B सही है
Cकेवल B, C और D सही हैं
Dकथन A, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 66. बामनवास-कंकर ग्राम पंचायत, जो जनवरी 2026 में राजस्थान की प्रथम प्रमाणित पूर्णतः जैविक ग्राम निकाय बनी है, निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?

Aप्रतापगढ़
Bराजसमंद
Cझालावाड़
Dकोटपूतली-बहरोड़

प्रश्न 67. "श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. प्रसिद्ध अभिनेता, लेखक एवं गीतकार पीयूष मिश्रा को जनवरी 2026 के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में यह सम्मान प्रदान किया गया। B. इस प्रतिष्ठित सम्मान की शुरुआत दैनिक भास्कर समूह द्वारा वर्ष 2020 में JLF के मंच से की गई थी। C. यह पुरस्कार साहित्य, कला और रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया जाता है। D. इस पुरस्कार के अंतर्गत मानद प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

Aकेवल कथन A, C और D सही हैं
Bकेवल कथन B सही है
Cकथन A और B दोनों सही हैं
Dन तो A और न ही B सही है

प्रश्न 68. जनवरी 2026 में भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचित पुस्तक "सिंग, डांस एंड लीड : लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम दी लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद" के लेखक कौन हैं?

Aहिंदोल सेनगुप्ता
Bनेहा सिन्हा
Cनितिन सेठ
Dराणा दासगुप्ता

प्रश्न 69. राजस्थान महिला टीम ने जनवरी 2026 में वाराणसी में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए किस राज्य की टीम को पराजित किया?

Aरेलवे
Bपश्चिम बंगाल
Cहरियाणा
Dपंजाब

प्रश्न 70. निम्नलिखित नौसैनिक पोतों में से कौन सा पोत जनवरी 2026 में कोच्चि से 'सागर मैत्री' (SM-5) मिशन के पाँचवें संस्करण के लिए रवाना हुआ?

Aआईएनएस सागरध्वनि
Bआईएनएस सागरदर्शन
Cआईएनएस सुदर्शिनी
Dआईएनएस उदयगिरी

प्रश्न 71. 11 फरवरी 2026 को प्रस्तुत राजस्थान के बजट 2026-27 में 'राजस्थान फाउंडेशन' के कितने नए चैप्टर्स देश-विदेश में प्रारंभ करने की घोषणा की गई है?

A26
B18
C14
D10

प्रश्न 72. जनवरी 2026 में आयोजित योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन (बैडमिंटन) सुपर 750 टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले लिन चुन-यी (Lin Chun-Yi) का संबंध किस देश/क्षेत्र से है?

Aसिंगापुर
Bचीनी ताइपे (ताइवान)
Cइंडोनेशिया
Dदक्षिण कोरिया

प्रश्न 73. भारतीय नौसेना के 'ट्रांसओशनिक सेल अभियान - लोकायन 26' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. यह 10 महीने का दीर्घकालिक समुद्री अभियान 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों को कवर करेगा। B. इस अभियान के लिए भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप 'आईएनएस सुदर्शिनी' की तैनाती की गई है। C. इसका मुख्य उद्देश्य मित्र राष्ट्रों के साथ समुद्री कूटनीति और नाविक प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना है। D. यह अभियान आत्मनिर्भर भारत और नारी शक्ति के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करता है।

Aकेवल कथन A सही है
Bकेवल कथन B सही है
Cकेवल कथन A, B और C सही हैं
Dकथन A, B, C और D सभी सही हैं

प्रश्न 74. 31वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 की फिल्म श्रेणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार-विजेता युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Aसर्वश्रेष्ठ अभिनेता - टिमोथी चालमेट
Bसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - जैसी बकली
Cसर्वश्रेष्ठ फिल्म - वन बैटल आफ्टर अनादर
Dसर्वश्रेष्ठ निर्देशक - वेड ईस्टवुड

प्रश्न 75. मिलानो-कोर्तिना 2026 के शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रसिद्ध एथलीट आरिफ खान ने किस खेल स्पर्धा में ओलंपिक कोटा प्राप्त किया है?

Aक्रॉस कंट्री स्कीइंग
Bस्नोबोर्डिंग
Cस्लालोम स्कीइंग (अल्पाइन स्कीइंग)
Dस्पीड स्केटिंग

प्रश्न 76. निम्नलिखित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में से कौन बीसीसीआई सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं?

Aसुमन मीणा
Bसुमित्रा जाट
Cज्योति चौधरी
Dबबीता मीणा

प्रश्न 77. डेनमार्क की प्रधानमंत्री का नाम क्या है, जो हाल ही में ग्रीनलैंड की स्वायत्तता और पर्यावरण नीतियों से जुड़े मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय चर्चा में रहीं?

Aफ्रेडरिक नीलसेन
Bएंटोनियो कॉस्टा
Cउर्सुला वॉन डेर लेयेन
Dमेटे फ्रेडरिक्सन

प्रश्न 78. राजस्थान के एकीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. 25 मार्च 1948 को एकीकरण के दूसरे चरण में 'पूर्व राजस्थान संघ' का गठन किया गया था। B. तीसरे चरण में उदयपुर रियासत का विलय कर 'संयुक्त राजस्थान' बना और माणिक्यलाल वर्मा को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री बनाया गया। C. उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह को संयुक्त राजस्थान का राजप्रमुख बनाया गया था। D. संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था।

Aकेवल A और B सत्य हैं
Bकेवल B और C सत्य हैं
Cकेवल A, C और D सत्य हैं
DA, B, C और D सभी सत्य हैं

प्रश्न 79. राजस्थान के दुर्गों एवं उनके प्रकारों (शुक्रनीति के अनुसार वर्गीकरण) के संदर्भ में कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

Aगागरोन दुर्ग - औदक दुर्ग (जल दुर्ग)
Bसिवाना दुर्ग - पारिख दुर्ग
Cजालौर दुर्ग - एरण दुर्ग / गिरि दुर्ग
Dजैसलमेर दुर्ग - धान्वन दुर्ग (रेगिस्तानी दुर्ग)

प्रश्न 80. जालौर के सोनगरा चौहान राजवंश के निम्नलिखित शासकों को उनके सही कालक्रमानुसार (प्राचीनतम से नवीनतम) व्यवस्थित कीजिए: A. चाचिग देव B. सामन्त सिंह C. उदयसिंह D. कान्हड़देव

AC, A, B, D
BB, A, C, D
CA, B, C, D
DA, C, B, D

प्रश्न 81. राजस्थान के लोक नृत्यों को उनके प्रमुख प्रदर्शन क्षेत्रों/स्थानों के साथ सुमेलित कीजिए: सूची-I (लोक नृत्य): सूची-I: A. बम नृत्य B. वालर नृत्य C. ढोल नृत्य D. अग्नि नृत्य सूची-II: 1. सिरोही 2. बीकानेर 3. मेवात (अलवर-भरतपुर) 4. जालौर

AA-3, B-1, C-4, D-2
BA-1, B-2, C-4, D-3
CA-3, B-2, C-1, D-4
DA-3, B-4, C-2, D-1

प्रश्न 82. राजस्थान के प्रसिद्ध मेलों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए: A. चंद्रभागा मेला (झालरापाटन, झालावाड़) B. मल्लीनाथ जी का मेला (तिलवाड़ा, बालोतरा) C. सीताबाड़ी का मेला (केलावाड़ा, बारां) D. वीर तेजाजी का मेला (परबतसर, डीडवाना-कुचामन) उपर्युक्त में से कौन से मेले राज्य स्तरीय पशु मेले हैं?

Aकेवल A, B और C
Bकेवल A, C और D
Cकेवल A, B और D
Dकेवल B, C और D

प्रश्न 83. चित्रकला की 'कोटा शैली' के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य / सही नहीं है?

Aमहाराव भीमसिंहजी के काल के चित्रों में वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव प्रमुख था।
Bमहाराव उम्मेदसिंह के काल में शिकार चित्रों की प्रमुखता दिखाई देती है।
Cकोटा शैली जयपुर शैली से पृथक होकर स्वतंत्र शैली के रूप में विकसित हुई।
Dकोटा शैली सुंदर नारी आकृतियों और घने जंगलों के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 84. 'बंद बारेठा वन्यजीव अभयारण्य' राजस्थान की निम्नलिखित पूर्व रियासतों में से किस रियासत से संबद्ध है?

Aअलवर
Bकोटा
Cभरतपुर
Dटोंक

प्रश्न 85. प्राचीन भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध 'प्रयाग-प्रशस्ति' के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

Aप्रयाग-प्रशस्ति को 'इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख' के रूप में भी जाना जाता है।
Bइसकी रचना गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिषेण द्वारा की गई थी।
Cयह समुद्रगुप्त के दिग्विजय अभियानों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करता है।
Dइस ऐतिहासिक प्रशस्ति की मूल भाषा प्राकृत है।

प्रश्न 86. किस सूफी संत को 12वीं शताब्दी में भारत में सूफ़ी संप्रदाय के 'चिश्ती' सिलसिले को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?

Aनासिरुद्दीन चिराग-ए-दिल्ली
Bख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
Cशेख सलीम चिश्ती
Dफरीदुद्दीन गंज-ए-शकर

प्रश्न 87. संत जसनाथजी एवं जसनाथी संप्रदाय के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

Aइस संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल 'कतरियासर' (बीकानेर) है।
Bजसनाथजी के विषय में गुरु गोरखनाथ का शिष्य होने की मान्यता है।
Cउन्होंने धार्मिक कर्मकांडों एवं अंधविश्वासों का विरोध किया।
Dप्रसिद्ध 'घुड़ला नृत्य' इस संप्रदाय से संबंधित है।

प्रश्न 88. ब्रिटिशकालीन भारत की भू-राजस्व व्यवस्थाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. महालवाड़ी व्यवस्था हॉल्ट मैकेंज़ी की रिपोर्ट के आधार पर लागू की गई थी। B. रैयतवाड़ी व्यवस्था को लागू करने में थॉमस मुनरो और कैप्टन रीड ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। C. स्थायी बंदोबस्त लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा 1793 में लागू किया गया था। D. रैयतवाड़ी व्यवस्था में किसान को भूमि का प्रत्यक्ष स्वामी माना गया था।

Aकेवल A और B सत्य हैं
Bकेवल B सत्य है
Cकेवल B, C और D सत्य हैं
DA, B, C और D सभी सत्य हैं

प्रश्न 89. निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किस क्रांतिकारी का संबंध 9 अगस्त 1925 के ऐतिहासिक 'काकोरी षड्यंत्र केस' (काकोरी ट्रेन एक्शन) से नहीं था?

Aअशफाकुल्ला खान
Bरामप्रसाद बिस्मिल
Cरोशन सिंह
Dगोपीनाथ साहा

प्रश्न 90. 'तुहफात-उल-मुवाहिदीन' (ए गिफ्ट टू मोनोथीइस्ट्स / एकेश्वरवादियों को उपहार) नामक प्रसिद्ध पुस्तक के रचयिता कौन हैं?

Aसर सैय्यद अहमद खान
Bराजा राममोहन राय
Cदेवेन्द्रनाथ टैगोर
Dमिर्ज़ा गुलाम अहमद

प्रश्न 91. सल्तनतकालीन प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनके कार्य से संबंधित कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Aबरीद - गुप्तचर एवं सूचना विभाग का प्रमुख
Bअर्ज-ए-मुमालिक - सैन्य विभाग का प्रमुख
Cसद्र-उस-सुदूर - धार्मिक अनुदान एवं न्याय विभाग का प्रमुख
Dदबीर-ए-खास - शाही अंगरक्षकों का प्रमुख

प्रश्न 92. निम्नलिखित में से कौन सी प्रमुख भौतिक आकृति ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अवस्थित नहीं है?

Aग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज
Bड्रेकन्सबर्ग पर्वत
Cग्रेट सैण्डी मरुस्थल
Dग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल

प्रश्न 93. 31वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC - COP-31) वर्ष 2026 में किस शहर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है?

Aअंताल्या में
Bदुबई में
Cरियो डी जेनेरो में
Dबुडापेस्ट में

प्रश्न 94. सैन फ्रांसिस्को तथा सिंगापुर को आपस में जोड़ने वाला सबसे छोटा और सीधा समुद्री जलमार्ग निम्नलिखित में से कौन सा है?

Aकेप ऑफ गुड होप मार्ग
Bभूमध्यसागर - स्वेज नहर - हिन्द महासागर मार्ग
Cदक्षिणी प्रशान्त महासागरीय मार्ग
Dउत्तरी प्रशान्त महासागरीय मार्ग

प्रश्न 95. स्वतंत्रता के पश्चात भारत संघ में मणिपुर रियासत के विलय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. मणिपुर के महाराजा ने स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ दिन पूर्व ही अधिमिलन-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। B. जनता की राय और दबाव के अनुसार महाराजा ने मणिपुर में जून 1948 में चुनाव करवाए थे। C. कांग्रेस विलय के पक्ष में थी, परन्तु अन्य स्थानीय राजनैतिक दल इसके विरोध में थे। D. भारत सरकार के साथ सितंबर 1949 में औपचारिक विलय समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

Aकेवल A और B सत्य हैं
Bकेवल B और C सत्य हैं
Cकेवल A, C और D सत्य हैं
DA, B, C और D सभी सत्य हैं

प्रश्न 96. भारत की प्रमुख लौह-अयस्क खानों एवं संबंधित राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

Aगुरुमहिसानी - ओडिशा
Bबैलाडिला - मध्यप्रदेश
Cसलेम - तमिलनाडु
Dधारवाड़ - कर्नाटक

प्रश्न 97. अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के मृदा वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा मृदा गण भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल में पाया जाता है?

Aएण्टीसोल्स (Entisols)
Bइनसेप्टीसोल्स (Inceptisols)
Cअल्फीसोल्स (Alfisols)
Dवर्टीसोल्स (Vertisols)

प्रश्न 98. भारत के पूर्व-पश्चिम गलियारे (East-West Corridor) पर निम्नलिखित में से कौन सा नगर अवस्थित नहीं है?

Aगुवाहाटी
Bगोरखपुर
Cकोटा
Dप्रयागराज

प्रश्न 99. भारत के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (National AQI) में निम्नलिखित में से कौन सा प्रदूषक सम्मिलित नहीं है?

Aपीएम 10
Bपीएम 2.5
Cकार्बन डाइऑक्साइड
Dकार्बन मोनोक्साइड

प्रश्न 100. 'कयाल' (Kayals) भारत के किस भू-आकृतिक प्रदेश का विशिष्ट भू-आकार / लक्षण है?

Aकोरोमण्डल तट
Bमालाबार तट
Cकाठियावाड़ तट
Dउत्तरी सरकार