🕉️ New India Education (NIEd)
राज्यपाल — GK & GS Paper
--:--
समय शेष
0/50
Score
Q1/500%
📝
राज्यपाल
GK & GS Paper | New India Education (NIEd)
50
प्रश्न
50
अंक
50m
समय
13/8/2026
Date

📋 निर्देश:

🔹 सही उत्तर चुनें → Submit करें
🔹 Submit के बाद सही उत्तर + व्याख्या दिखेगी
⏰ समय समाप्त पर test स्वतः submit होगा
New India Education (NIEd) | www.omkarsir.in | App | Telegram
📌 Q Status:
Q1/50

📝 व्याख्या:

🎉
Test Complete!
राज्यपाल
--
Score
--
0
✅ Correct
0
❌ Wrong
0
⏭ Skip
0%
Accuracy
New India Education (NIEd) | www.omkarsir.in | App | Telegram
📄🌐 Bilingual Question Paper📚🌐 Bilingual Solution Booklet🔒 Download PPT🔒 Download App DOC File🔒 Bilingual Quiz DOCX File

राज्यपाल — GK & GS PaperSolved MCQ Questions with Answers & Explanation

🗓️ 13/8/2026  |  📝 50 प्रश्न  |  🏆 50 अंक

🏆 RAS / IAS के लिए राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

📋 सभी प्रश्न (Important GK & GS Paper Questions)

👆 किसी भी विकल्प पर क्लिक करें — जवाब सही है या गलत, तुरंत पता चलेगा और समाधान भी खुल जाएगा!

प्रश्न 1. भारतीय संविधान के भाग-6 के अंतर्गत राज्य की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?

Aमुख्यमंत्री
Bराज्यपाल
Cउच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
Dराज्य का मुख्य सचिव

प्रश्न 2. राज्यपाल की संवैधानिक स्थिति और 7वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. मूल संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए केवल एक पृथक राज्यपाल का प्रावधान था। B. 7वें संविधान संशोधन, 1956 द्वारा एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त करने का प्रावधान जोड़ा गया। C. 7वें संविधान संशोधन द्वारा राज्यों की A, B, C, D श्रेणियों को समाप्त कर 'राजप्रमुख' के स्थान पर 'राज्यपाल' पद सृजित किया गया। D. राजस्थान में 1 नवंबर 1956 को गुरुमुख निहालसिंह राज्य के प्रथम राज्यपाल बने थे।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
CA, B, C एवं D सभी
Dकेवल A और D

प्रश्न 3. राज्य एवं केंद्र स्तर के प्रमुख पदों का उनकी संवैधानिक/प्रशासनिक भूमिका के आधार पर सही मिलान कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. राज्य का संवैधानिक प्रमुख B. राज्य का वास्तविक प्रमुख C. केंद्र का संवैधानिक प्रमुख D. केंद्र का वास्तविक प्रमुख सूची-II: 1. भारत का राष्ट्रपति 2. भारत का प्रधानमंत्री 3. राज्य का राज्यपाल 4. राज्य का मुख्यमंत्री

AA-3, B-4, C-1, D-2
BA-4, B-3, C-2, D-1
CA-3, B-1, C-4, D-2
DA-1, B-2, C-3, D-4

प्रश्न 4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र (Warrant) द्वारा की जाती है?

Aअनुच्छेद 153
Bअनुच्छेद 154
Cअनुच्छेद 155
Dअनुच्छेद 156

प्रश्न 5. संविधान सभा द्वारा निर्वाचित राज्यपाल के बजाय कनाडा के केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपाल मॉडल को स्वीकार करने के कारणों पर विचार कीजिए: A. यदि राज्यपाल निर्वाचित होता तो मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच शक्तियों को लेकर प्रत्यक्ष टकराव की स्थिति बनती। B. निर्वाचित राज्यपाल किसी राजनीतिक दल से जुड़ा होने के कारण राज्य में दलगत राजनीति व अलगाववाद को बढ़ावा दे सकता था। C. संसदीय प्रणाली में राज्यपाल केवल नाममात्र का प्रमुख होता है, इसलिए प्रत्यक्ष चुनाव पर अतिरिक्त वित्तीय व्यय अनावश्यक माना गया। D. भारत की "केंद्र की ओर झुकी हुई" संघात्मक व्यवस्था (Centre-tilted Federalism) में एकता व अखंडता बनाए रखने हेतु नियुक्त राज्यपाल आवश्यक था।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 6. राज्यपाल पद हेतु योग्यताओं (Qualifications) का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?

Aअनुच्छेद 156
Bअनुच्छेद 157
Cअनुच्छेद 158
Dअनुच्छेद 159

प्रश्न 7. राज्यपाल के पद की शर्तों (Service Conditions) एवं वेतन-भत्तों (अनुच्छेद 158) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राज्यपाल संसद या राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा; यदि ऐसा व्यक्ति नियुक्त होता है तो पद ग्रहण की तिथि से उसकी सीट रिक्त मानी जाएगी। B. अनुच्छेद 158(2) के अनुसार राज्यपाल अपने कार्यकाल के दौरान अन्य कोई लाभ का पद (Office of Profit) धारण नहीं करेगा। C. यदि एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, तो उसे मिलने वाले वेतन का अनुपात राष्ट्रपति के आदेश द्वारा निर्धारित होता है। D. राज्यपाल का प्रतिमाह वेतन ₹3,50,000 है, जो राज्य की संचित निधि (Consolidated Fund of State) पर भारित होता है, जबकि उसकी पेंशन भारत की संचित निधि से दी जाती है।

Aकेवल A, C और D
Bकेवल A, B और C
Cकेवल B, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 8. राज्यपाल से संबंधित संवैधानिक अनुच्छेदों का उनके विषय-वस्तु के साथ सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. अनुच्छेद 153 B. अनुच्छेद 155 C. अनुच्छेद 157 D. अनुच्छेद 158 सूची-II: 1. राज्यपाल की नियुक्ति 2. राज्यों के लिए राज्यपाल का पद 3. राज्यपाल पद के लिए शर्तें 4. राज्यपाल पद हेतु योग्यताएँ

AA-2, B-1, C-4, D-3
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-2, B-4, C-1, D-3
DA-3, B-1, C-2, D-4

प्रश्न 9. अनुच्छेद 156 के तहत राज्यपाल के कार्यकाल एवं पदावधि के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

Aराज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (Pleasure of President) पद धारण करता है।
Bराज्यपाल का सामान्य कार्यकाल पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष होता है।
Cराज्यपाल अपना त्यागपत्र राज्य के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित करके सौंपता है।
D5 वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद भी राज्यपाल तब तक पद पर बना रहता है जब तक उसका उत्तराधिकारी पदभार ग्रहण न कर ले।

प्रश्न 10. राज्यपाल को हटाने के संदर्भ में बी.पी. सिंघल बनाम भारत संघ (2010) मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राष्ट्रपति के पास राज्यपाल को हटाने की शक्ति असीमित नहीं है, उसे केवल मनमाने या राजनीतिक आधार पर नहीं हटाया जा सकता। B. केंद्र में सरकार बदलने मात्र से राज्यों के राज्यपालों को हटाया जाना असंवैधानिक एवं दुर्भावनापूर्ण है। C. राज्यपाल को हटाने के कारणों की न्यायिक समीक्षा (Judicial Review) की जा सकती है। D. सिद्ध कदाचार या अक्षमता जैसे ठोस और तार्किक कारणों के बिना राज्यपाल को पद से नहीं बर्खास्त किया जा सकता।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 11. अनुच्छेद 159 के तहत राज्यपाल को उसके पद की शपथ किसके द्वारा दिलाई जाती है?

Aभारत के राष्ट्रपति द्वारा
Bराज्य के निवर्तमान राज्यपाल द्वारा
Cसंबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उपलब्ध वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा
Dराज्य विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा

प्रश्न 12. अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपाल को प्राप्त संवैधानिक विशेषाधिकारों व उन्मुक्तियों (Immunities) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राज्यपाल अपने पद की शक्तियों के प्रयोग व कर्तव्यों के पालन के लिए किसी भी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं होता। B. राज्यपाल की पदावधि के दौरान उसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में कोई आपराधिक/दांडिक कार्यवाही शुरू या जारी नहीं रखी जा सकती। C. राज्यपाल को उसकी पदावधि के दौरान किसी भी न्यायालय द्वारा गिरफ्तार या कारावास में डालने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता। D. व्यक्तिगत कार्यों हेतु सिविल (दीवानी) कार्यवाही करने से पूर्व राज्यपाल को 2 माह का लिखित नोटिस देना अनिवार्य है।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 13. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 160 का संबंध निम्नलिखित में से किस उपबंध से है?

Aराज्यपाल की क्षमादान शक्ति
Bकुछ आकस्मिकताओं में राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन हेतु राष्ट्रपति का उपबंध करने का अधिकार
Cराज्यपाल को जानकारी देने के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्तव्य
Dराज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति

प्रश्न 14. राज्यपाल की कार्यकारी शक्तियों (Executive Powers) एवं अनुच्छेदों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राज्य सरकार की समस्त कार्यपालिका कार्यवाही औपचारिक रूप से राज्यपाल के नाम से की जाती है (अनुच्छेद 166)। B. राज्यपाल अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री तथा उसकी सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है। C. राज्यपाल राज्य के महाधिवक्ता (अनुच्छेद 165), राज्य निर्वाचन आयुक्त (अनुच्छेद 243K) तथा राज्य वित्त आयोग का गठन करता है। D. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति तथा पदच्युति दोनों शक्तियाँ राज्यपाल में निहित हैं।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 15. राज्यपाल द्वारा नियुक्त संवैधानिक पदों तथा संबंधित अनुच्छेदों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. राज्य का महाधिवक्ता B. राज्य निर्वाचन आयुक्त C. राज्य वित्त आयोग D. जिला न्यायाधीश सूची-II: 1. अनुच्छेद 243I / 243Y 2. अनुच्छेद 233 3. अनुच्छेद 165 4. अनुच्छेद 243K

AA-3, B-4, C-1, D-2
BA-3, B-1, C-4, D-2
CA-4, B-3, C-2, D-1
DA-1, B-2, C-3, D-4

प्रश्न 16. अनुच्छेद 177 के तहत राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) के राज्य विधानमंडल में अधिकारों के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है?

Aउसे विधानमंडल के सदनों में बोलने व कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार है, परंतु मतदान का अधिकार नहीं है।
Bउसे विधानमंडल में बोलने तथा मतदान करने दोनों का पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
Cवह विधानमंडल की किसी समिति का सदस्य नहीं बन सकता।
Dउसे विधानमंडल सदस्यों के समान विशेषाधिकार प्राप्त नहीं होते।

प्रश्न 17. राजस्थान में राज्यपाल द्वारा सुशोभित किए जाने वाले पदैन (Ex-Officio) पदों व जिम्मेदारियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राज्यपाल राज्य के सभी राज्यपोषित (State Government) विश्वविद्यालयों का पदैन कुलाधिपति (Chancellor) होता है। B. राज्यपाल पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) का पदैन अध्यक्ष होता है। C. राज्यपाल राजस्थान रेडक्रॉस सोसाइटी का अध्यक्ष तथा स्काउट एवं गाइड का संरक्षक होता है। D. राज्यपाल राज्य में स्थित सभी निजी (Private) तथा केंद्रीय (Central) विश्वविद्यालयों का भी कुलाधिपति होता है।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 18. वर्ष 2014 में जारी नवीन प्रोटोकॉल के अनुसार राजस्थान के राज्यपाल के संबोधन में किस शब्द के प्रयोग को समाप्त कर दिया गया है?

AHonourable Governor
BHis Excellency / महामहिम
Cमाननीय राज्यपाल
Dराज्यपाल महोदय

प्रश्न 19. राज्यपाल की विधायी शक्तियों (Legislative Powers - अनुच्छेद 174, 175, 176) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. अनुच्छेद 174 के तहत राज्यपाल विधानमंडल के सत्र को आहूत (Summon), सत्रावसान (Prorogation) एवं विधानसभा को विघटित (Dissolve) कर सकता है। B. दो उत्तरवर्ती सत्रों की बैठकों के मध्य 6 माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। C. विधानमंडल की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (Adjournment Sine Die) करने की शक्ति राज्यपाल में निहित है। D. अनुच्छेद 176 के तहत राज्यपाल आम चुनाव के बाद प्रथम सत्र तथा प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र (बजट सत्र) में विशेष अभिभाषण देता है।

Aकेवल A, B और D
Bकेवल A, C और D
Cकेवल B और C
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 20. 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2020 द्वारा राज्यपाल की किस मनोनीत करने की शक्ति को समाप्त कर दिया गया है?

Aविधान परिषद में 1/6 सदस्यों का मनोनयन
Bराज्य विधानसभा में 1 आंग्ल-भारतीय (Anglo-Indian) सदस्य का मनोनयन (अनुच्छेद 333)
Cअध्यादेश जारी करने की शक्ति
Dविधेयक को पुनर्विचार हेतु लौटाने का अधिकार

प्रश्न 21. राज्य विधानमंडल से संबंधित अनुच्छेदों का उनके प्रावधानों के साथ सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. अनुच्छेद 174 B. अनुच्छेद 175 C. अनुच्छेद 176 D. अनुच्छेद 192 सूची-II: 1. सदस्यों की अयोग्यता का निर्वाचन आयोग की सलाह से निर्णय 2. सत्र आहूत करना, सत्रावसान व विधानसभा विघटन 3. सदन में अभिभाषण व संदेश भेजने का राज्यपाल का अधिकार 4. राज्यपाल का विशेष अभिभाषण (प्रथम व बजट सत्र)

AA-2, B-3, C-4, D-1
BA-2, B-4, C-3, D-1
CA-1, B-3, C-4, D-2
DA-3, B-2, C-1, D-4

प्रश्न 22. अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल की विधेयकों पर अनुमति (Veto Powers) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. जब कोई विधेयक विधानमंडल से पारित होकर आता है, तो राज्यपाल उस पर स्वीकृति दे सकता है या स्वीकृति रोक सकता है। B. राज्यपाल धन विधेयक के अलावा किसी साधारण विधेयक को पुनर्विचार हेतु विधानमंडल को लौटा सकता है। C. यदि विधानमंडल विधेयक को पुनः बिना किसी संशोधन के पारित कर भेज दे, तो राज्यपाल अनुमति देने के लिए बाध्य होता है। D. भारतीय संविधान में राज्य के राज्यपाल को अनिश्चितकाल तक विधेयक रोकने हेतु पॉकेट वीटो (Pocket Veto) का स्पष्ट अधिकार नहीं है।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 23. अनुच्छेद 200 के अनुसार राज्यपाल किस परिस्थिति में राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित रखने के लिए संवैधानिक रूप से बाध्य होता है?

Aयदि विधेयक राज्य के कराधान से संबंधित हो
Bयदि विधेयक उच्च न्यायालय (High Court) की संवैधानिक स्थिति या शक्तियों को कम करता हो
Cयदि विधेयक किसी नए जिले के गठन से संबंधित हो
Dयदि विधेयक राज्य विधानसभा के सदस्यों के वेतन संशोधन से जुड़ा हो

प्रश्न 24. अनुच्छेद 213 के तहत राज्यपाल की अध्यादेश जारी करने की शक्ति (Ordinance Power) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. अध्यादेश तब जारी किया जा सकता है जब राज्य विधानमंडल का सत्र न चल रहा हो (विश्रांतिकाल) और तत्काल कानून की आवश्यकता हो। B. अध्यादेश जारी करना राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्ति नहीं है; इसके लिए मंत्रिपरिषद की सलाह अनिवार्य होती है। C. अध्यादेश का वही बल और प्रभाव होता है जो विधानमंडल द्वारा बनाए गए अधिनियम का होता है। D. विधानमंडल के पुनः समवेत होने की तारीख से 6 सप्ताह (42 दिन) के भीतर पारित होना अनिवार्य है, अन्यथा यह स्वतः समाप्त हो जाता है।

Aकेवल A, C और D
Bकेवल A, B और D
Cकेवल B और C
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 25. राष्ट्रपति एवं राज्यपाल की वीटो व अध्यादेश शक्तियों के अनुच्छेदों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. राष्ट्रपति की वीटो शक्ति B. राज्यपाल की वीटो शक्ति C. राष्ट्रपति की अध्यादेश शक्ति D. राज्यपाल की अध्यादेश शक्ति सूची-II: 1. अनुच्छेद 200 2. अनुच्छेद 111 3. अनुच्छेद 213 4. अनुच्छेद 123

AA-2, B-1, C-4, D-3
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-2, B-3, C-4, D-1
DA-4, B-1, C-2, D-3

प्रश्न 26. डी.सी. वाधवा बनाम बिहार राज्य वाद (1987) में सर्वोच्च न्यायालय ने अध्यादेश शक्ति के संबंध में क्या महत्त्वपूर्ण निर्णय दिया था?

Aअध्यादेश को केवल राष्ट्रपति ही रद्द कर सकता है।
Bबिना विधायिका से पारित कराए बार-बार अध्यादेश को पुनरुपख्यापित (Re-promulgate) करना "अध्यादेश राज" तथा संविधान पर धोखाधड़ी है।
Cअध्यादेश जारी करने की राज्यपाल की शक्ति असीमित है।
Dअध्यादेश की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकता।

प्रश्न 27. राज्यपाल की वित्तीय शक्तियों (Financial Powers) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राज्य विधानसभा में धन विधेयक (Money Bill) केवल राज्यपाल की पूर्व अनुमति/सिफारिश पर ही प्रस्तुत किया जा सकता है। B. अनुच्छेद 202 के तहत राज्यपाल प्रतिवर्ष वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) विधानमंडल के सदनों में रखवाता है। C. अनुच्छेद 203(3) के अनुसार विधानसभा में कोई भी अनुदान की माँग (Demand for Grants) राज्यपाल की सिफारिश के बिना नहीं रखी जा सकती। D. राज्य की आकस्मिकता निधि (Contingency Fund of State) राज्यपाल के नियंत्रण में होती है, जिससे वह अप्रत्याशित व्यय हेतु अग्रिम धन दे सकता है।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 28. अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल की क्षमादान शक्ति (Pardoning Power) तथा राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति (अनुच्छेद 72) में मुख्य अंतर क्या है?

Aराष्ट्रपति मृत्युदंड को पूर्णतः माफ कर सकता है, जबकि राज्यपाल मृत्युदंड को माफ नहीं कर सकता (केवल निलंबित, लघुकृत या परिहार कर सकता है)।
Bराष्ट्रपति सैन्य अदालत (Court Martial) के दंड को माफ कर सकता है, जबकि राज्यपाल को यह अधिकार नहीं है।
Cराज्यपाल केवल राज्य सूची व समवर्ती सूची के विषयों के तहत किए गए अपराधों पर क्षमादान दे सकता है।
Dउपयुक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न 29. राज्य के उच्च न्यायालय (High Court) के न्यायाधीशों के संदर्भ में राज्यपाल की संवैधानिक भूमिका के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. अनुच्छेद 217 के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संबंधित राज्य के राज्यपाल से परामर्श के पश्चात की जाती है। B. अनुच्छेद 219 के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उनके पद की शपथ संबंधित राज्य का राज्यपाल (या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति) दिलाता है। C. राज्यपाल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उनके पद से बर्खास्त कर सकता है। D. जिला न्यायाधीशों (District Judges) की नियुक्ति अनुच्छेद 233 के तहत राज्यपाल द्वारा उच्च न्यायालय के परामर्श से की जाती है।

Aकेवल A, B और D
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और C
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 30. अनुच्छेद 163 के तहत राज्यपाल को प्राप्त स्वविवेकीय शक्तियों (Discretionary Powers) के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

Aअनुच्छेद 163(1) के अनुसार राज्यपाल को सहायता व सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद होगी।
Bअनुच्छेद 163(2) के अनुसार यदि यह प्रश्न उठता है कि कोई विषय राज्यपाल के स्वविवेक का है या नहीं, तो राज्यपाल का निर्णय अंतिम होता है।
Cराज्यपाल के स्वविवेकीय निर्णय को अदालत में इस आधार पर चुनौती दी जा सकती है कि उसे स्वविवेक से कार्य नहीं करना चाहिए था।
Dक्या मंत्रियों ने राज्यपाल को कोई सलाह दी और यदि दी तो क्या दी, इस प्रश्न की किसी न्यायालय में जाँच नहीं की जाएगी (अनुच्छेद 163(3))।

प्रश्न 31. त्रिशंकु विधानसभा (Hung Assembly) की स्थिति में राज्यपाल की परिस्थितियों से उत्पन्न स्वविवेकीय शक्ति (Situational Discretion) के प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. जब विधानसभा चुनाव में किसी भी दल या पूर्व-चुनाव गठबंधन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो, तो राज्यपाल अपनी बुद्धि से मुख्यमंत्री का चयन करता है। B. राज्यपाल सामान्यतः सबसे बड़े दल या सबसे बड़े चुनाव-पूर्व गठबंधन के नेता को आमंत्रित करता है और उसे निश्चित समय में बहुमत सिद्ध करने को कहता है। C. मुख्यमंत्री की अचानक मृत्यु होने पर यदि सत्तारूढ़ दल का कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी न हो, तो राज्यपाल स्वविवेक से कार्य करता है। D. अविश्वास प्रस्ताव पास होने या बहुमत खोने पर यदि मंत्रिपरिषद त्यागपत्र न दे, तो राज्यपाल मंत्रिपरिषद को बर्खास्त कर सकता है।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 32. राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्तियों के प्रकार एवं उनके उदाहरणों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. विधेयक को राष्ट्रपति हेतु आरक्षित रखना (अनुच्छेद 200) B. राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश (अनुच्छेद 356) C. त्रिशंकु विधानसभा में मुख्यमंत्री का चयन D. बहुमत खोने पर मंत्रिपरिषद की बर्खास्तगी सूची-II: 1. परिस्थितिजन्य स्वविवेक 2. संविधान प्रदत्त स्वविवेक 3. परिस्थितिजन्य स्वविवेक 4. संविधान प्रदत्त स्वविवेक

AA-2, B-4, C-1, D-3
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-4, B-1, C-2, D-3
DA-3, B-4, C-1, D-2

प्रश्न 33. संविधान की 5वीं अनुसूची के अनुच्छेद 244(1) के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में राज्य के राज्यपाल को निम्नलिखित में से कौन सी विशेष शक्ति प्राप्त है?

Aराज्यपाल जनजाति सलाहकार परिषद (Tribal Advisory Council) के नियमों व अध्यक्ष की नियुक्ति का तरीका निर्धारित कर सकता है।
Bराज्यपाल संसद या राज्य विधानमंडल के किसी अधिनियम को अनुसूचित क्षेत्र में लागू न करने या संशोधनों के साथ लागू करने का निर्देश दे सकता है।
Cराज्यपाल जनजातीय भूमि के हस्तांतरण को प्रतिबंधित करने हेतु नियम बना सकता है।
Dउपयुक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न 34. केंद्र-राज्य संबंधों तथा राज्यपाल की भूमिका पर गठित प्रमुख आयोगों/समितियों की सिफारिशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग (ARC 1966) ने सिफारिश की कि राज्यपाल पद पर किसी व्यक्ति को एक ही बार नियुक्त किया जाए और पुनर्नियुक्ति न दी जाए। B. राजमन्नार समिति (1969, तमिलनाडु) ने राज्यपाल पद को ही समाप्त करने तथा अनुच्छेद 356 को हटाने की सिफारिश की थी। C. सरकारिया आयोग (1983) ने सिफारिश की कि राज्यपाल राज्य के बाहर का प्रतिष्ठित व्यक्ति हो, दलीय राजनीति में सक्रिय न हो व नियुक्ति में मुख्यमंत्री से परामर्श हो। D. पूंछी आयोग (2007) ने सिफारिश की कि राज्यपाल को हटाने के लिए राज्य विधानमंडल द्वारा महाभियोग (Impeachment) जैसी प्रक्रिया अपनाई जाए।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 35. केंद्र-राज्य संबंधों व राज्यपाल पद से जुड़े प्रमुख आयोगों का उनके गठन वर्ष के साथ सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग B. राजमन्नार समिति C. सरकारिया आयोग D. पूंछी आयोग सूची-II: 1. 1983 2. 2007 3. 1966 4. 1969

AA-3, B-4, C-1, D-2
BA-3, B-1, C-4, D-2
CA-4, B-3, C-2, D-1
DA-1, B-2, C-3, D-4

प्रश्न 36. निम्नलिखित में से किस आयोग/समिति ने यह सिफारिश की थी कि राज्यपालों को राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति (Chancellor) न बनाया जाए?

Aसरकारिया आयोग (1983)
Bपूंछी आयोग (2007)
Cवेंकटचलैया आयोग (2000)
Dभगवान सहाय समिति (1970)

प्रश्न 37. अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) की प्रक्रियाओं तथा एस.आर. बोम्मई वाद (1994) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. जब राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाए तो राज्यपाल की लिखित रिपोर्ट या राष्ट्रपति के समाधान पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। B. राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा को संसद के दोनों सदनों द्वारा 2 माह के भीतर साधारण बहुमत से अनुमोदित होना आवश्यक है। C. एक बार संसदीय अनुमोदन प्राप्त होने पर यह 6 माह तक लागू रहता है और इसे 6-6 माह बढ़ाकर अधिकतम 3 वर्ष तक रखा जा सकता है। D. एस.आर. बोम्मई वाद (1994) में सर्वोच्च न्यायालय ने तय किया कि राष्ट्रपति शासन की न्यायिक समीक्षा (Judicial Review) संभव है और फ्लोर टेस्ट अनिवार्य है।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 38. राजस्थान में लागू हुए राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) की अवधियों तथा तत्कालीन राज्यपालों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. प्रथम राष्ट्रपति शासन (1967) B. द्वितीय राष्ट्रपति शासन (1977) C. तृतीय राष्ट्रपति शासन (1980) D. चतुर्थ राष्ट्रपति शासन (1992-93) सूची-II: 1. डॉ. एम. चेन्ना रेड्डी 2. रघुकुल तिलक 3. वेदपाल त्यागी 4. डॉ. सम्पूर्णानंद

AA-4, B-3, C-2, D-1
BA-3, B-4, C-1, D-2
CA-4, B-2, C-3, D-1
DA-1, B-2, C-3, D-4

प्रश्न 39. राजस्थान में सबसे लंबी अवधि (353 दिन) तक लागू रहने वाला चतुर्थ राष्ट्रपति शासन (1992-1993) किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में लगाया गया था?

Aमोहनलाल सुखाड़िया
Bहरिदेव जोशी
Cभैरोंसिंह शेखावत
Dजगन्नाथ पहाड़िया

प्रश्न 40. राजस्थान में राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. प्रथम राष्ट्रपति शासन (1967) विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने (त्रिशंकु विधानसभा) के कारण लगाया गया था। B. द्वितीय (1977) व तृतीय (1980) राष्ट्रपति शासन केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के कारण लगे थे। C. चतुर्थ राष्ट्रपति शासन (1992-93) के दौरान राज्यपाल डॉ. एम. चेन्ना रेड्डी तथा अतिरिक्त प्रभार वाले राज्यपाल धनिक लाल मंडल थे। D. राजस्थान में सबसे कम अवधि (45 दिन) का प्रथम राष्ट्रपति शासन था तथा सबसे लंबा (353 दिन) चतुर्थ राष्ट्रपति शासन था।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 41. राजस्थान के किस राज्यपाल के समय प्राकृतिक आपदाओं में सहायता हेतु 'राज्यपाल राहत कोष' (Governor Relief Fund) की स्थापना 14 मार्च, 1978 को की गई थी?

Aसरदार हुकुम सिंह
Bसरदार जोगेन्द्र सिंह
Cरघुकुल तिलक
Dओ.पी. मेहरा

प्रश्न 42. राजस्थान के उन राज्यपालों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए जिनका पद पर रहते हुए आकस्मिक निधन हुआ: A. श्री दरबारा सिंह (1998) राजस्थान के प्रथम ऐसे राज्यपाल थे जिनका कार्यकाल के दौरान पद पर रहते हुए निधन हुआ। B. श्री निर्मल चंद जैन (2003) का निधन राजस्थान विधानसभा में विशेष अभिभाषण देने से ठीक पूर्व हुआ था। C. श्री शैलेंद्र कुमार सिंह (2009) का निधन पद पर रहते हुए हुआ; वे राज्यपाल बनने से पूर्व पाकिस्तान में भारत के सबसे लंबे समय तक राजदूत रहे थे। D. श्रीमती प्रभा राव (2010) राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल थीं जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 43. राजस्थान के राज्यपालों एवं उनकी विशेष ऐतिहासिक उपलब्धियों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. डॉ. सम्पूर्णानंद B. सरदार हुकुम सिंह C. ओ.पी. मेहरा D. रघुकुल तिलक सूची-II: 1. RPSC के सदस्य रहे तथा बाद में बर्खास्त किए जाने वाले राज्यपाल 2. वायुसेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल, HAL के अध्यक्ष व 'Sweet and Sour' आत्मकथा के लेखक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांगानेर खुली जेल के निर्माता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष (1962-67) एवं 'स्पोक्समैन' पत्रिका के संपादक

AA-3, B-4, C-2, D-1
BA-3, B-1, C-2, D-4
CA-4, B-3, C-1, D-2
DA-2, B-4, C-3, D-1

प्रश्न 44. राजस्थान के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन भारत के लोक सभा अध्यक्ष (Speaker of Lok Sabha) भी रह चुके हैं?

Aबलिराम भगत
Bकल्याण सिंह
Cअंशुमान सिंह
Dमदन लाल खुराना

प्रश्न 45. राजस्थान की महिला राज्यपालों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (2004-2007) राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल थीं। B. श्रीमती प्रतिभा पाटिल बाद में भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं तथा उन्होंने कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व त्यागपत्र दिया था। C. श्रीमती प्रभा राव राजस्थान की दूसरी महिला राज्यपाल थीं, जिनका कार्यकाल के दौरान निधन हुआ। D. श्रीमती मार्गरेट अल्वा (2012-2014) राजस्थान की तीसरी महिला राज्यपाल थीं।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 46. राजस्थान के राज्यपालों (कार्यवाहक/अतिरिक्त प्रभार) तथा उनके मूल पदों/राज्यों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. स्वरूप सिंह B. धनिक लाल मंडल C. न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा D. शिवराज पाटिल सूची-II: 1. पंजाब के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) 2. राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक राज्यपाल) 3. हरियाणा के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) 4. गुजरात के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार)

AA-4, B-3, C-2, D-1
BA-3, B-4, C-1, D-2
CA-4, B-2, C-3, D-1
DA-1, B-2, C-3, D-4

प्रश्न 47. राजस्थान में सर्वाधिक समय तक राज्यपाल रहने वाले तथा विधानसभा में सर्वाधिक (8 बार) अभिभाषण देने वाले राज्यपाल कौन थे?

Aडॉ. सम्पूर्णानंद
Bसरदार गुरुमुख निहालसिंह
Cकल्याण सिंह
Dकलराज मिश्र

प्रश्न 48. राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. उन्होंने 31 जुलाई, 2024 को राजस्थान के 45वें (व्यक्तिगत क्रम में 22वें) राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। B. वे महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष (Speaker, 2014) रह चुके हैं। C. वे महाराष्ट्र की फुलंब्री विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं तथा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे हैं। D. उन्हें राजस्थान के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जॉर्ज मसीह/कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई गई।

Aकेवल A, B और C
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A और D
DA, B, C एवं D सभी

प्रश्न 49. राज्यपाल पद की भूमिका पर प्रसिद्ध विद्वानों व नेताओं के कथनों का सही सुमेलन कीजिए: सूची-I: सूची-I: A. "राज्यपाल सोने के पिंजरे में बंद चिड़िया के समान है।" B. "राज्यपाल का कार्य अतिथियों का सत्कार करने के अलावा कुछ नहीं है।" C. "राज्यपाल पद केवल वेतन का आकर्षण है।" D. "राज्यपाल संवैधानिक औचित्य का प्रहरी व केंद्र-राज्य संबंधों की कड़ी है।" सूची-II: 1. डॉ. पट्टाभि सितारमैया 2. सरोजनी नायडू 3. के.एम. मुंशी 4. विजयलक्ष्मी पंडित

AA-2, B-1, C-4, D-3
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-2, B-4, C-1, D-3
DA-3, B-1, C-2, D-4

प्रश्न 50. राजस्थान विधानसभा की कार्य संचालन समितियों तथा राज्यपाल की शक्तियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. याचिका समिति, विशेषाधिकार समिति एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में अधिकतम 15 सदस्य होते हैं। B. सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति (General Purposes Committee) में सदस्यों की संख्या पूर्व-निर्धारित नहीं होती है। C. राज्यपाल विधानसभा को भंग कर सकता है, सत्र बुला सकता है व सत्रावसान कर सकता है, परंतु RPSC सदस्यों को बर्खास्त नहीं कर सकता। D. राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों को निलंबित (Suspend) करने का अधिकार राज्यपाल को है, परंतु बर्खास्त (Dismiss) केवल राष्ट्रपति कर सकता है।

Aकेवल A और B
Bकेवल B, C और D
Cकेवल A, C और D
DA, B, C एवं D सभी