🏠 अध्याय 3/9 — प्रशासनिक नैतिकता

निजी एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिकता

Ethics in Private & Public Life | RAS Pre + Mains
📋 इस अध्याय में
  1. निजी और सार्वजनिक संबंध — तुलनात्मक विश्लेषण
  2. निजी जीवन का सार्वजनिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव (8 कृत्य — इनसे बचें)
  3. निजी जीवन का सार्वजनिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव (2 कृत्य — इन्हें अपनाएँ)
  4. सार्वजनिक जीवन का निजी जीवन पर प्रभाव
  5. निजी और सार्वजनिक को अलग क्यों रखें? + अभिसरण (Convergence) कब उचित?
  6. सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार (Philosophical Basis of Integrity)
  7. निष्पक्षता (Impartiality) — परिभाषा, महत्व और उपाय
  8. गैर-पक्षपात (Non-Partisanship) — परिभाषा, महत्व और उपाय
  9. उदारवादी समाज (Liberal Society) — पारदर्शिता, मीडिया और नौकरशाही
  10. अध्याय सारांश (Chapter Summary)

— अध्याय विषय-सूची (Chapter Index) —

क्र.सं.विषयप्रमुख उपविषय
1निजी और सार्वजनिक संबंध — तुलना (Private vs Public)8 कारक, मूल्य, स्वरूप
2निजी का सार्वजनिक पर नकारात्मक प्रभाव (8 कृत्य)भाई-भतीजावाद से पूर्वाग्रह तक
3निजी का सार्वजनिक पर सकारात्मक प्रभाव (2 कृत्य)Empathy, Peaceful Family
4सार्वजनिक का निजी पर प्रभाव (5 कृत्य — नकारात्मक + सकारात्मक)Work-life Balance
5दोनों को अलग रखने की आवश्यकता + ConvergenceMax Weber, Plato, John Locke
6सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार (Integrity)Indian + Western Philosophy
7निष्पक्षता (Impartiality) — महत्व और उपायRawls, 2nd ARC, RTI
8गैर-पक्षपात (Non-Partisanship) — महत्व और उपायWeber, Shah Commission
9उदारवादी समाज — पारदर्शिता, मीडिया, नौकरशाहीLiberal Society, Media Ethics

निजी और सार्वजनिक संबंध एक-दूसरे से पूरी तरह अलग नहीं होते। एक प्रशासक की निजी जिंदगी उसके कामकाज को प्रभावित करती है और उसका सार्वजनिक जीवन परिवार पर असर डालता है। इसलिए दोनों के बीच एक स्वस्थ संतुलन ही कुशल प्रशासन की कुंजी है।

1निजी और सार्वजनिक संबंध — तुलनात्मक विश्लेषण

सरल भाषा में: निजी संबंध वे हैं जो दिल से चलते हैं (माँ-बेटे का रिश्ता), और सार्वजनिक संबंध वे हैं जो नियमों से चलते हैं (अधिकारी-जनता का रिश्ता)।

आधारनिजी संबंध (Private)सार्वजनिक संबंध (Public)
प्रकारअनौपचारिक, स्वयं आरोपित — जीवनसाथी का कर्तव्य खुद पर थोपा जाता है।औपचारिक, बाह्य रूप से थोपा गया — Civil Services = DoPT द्वारा नियंत्रित।
मार्गदर्शनभावनाओं और जज्बातों से (Passion) — माँ का प्यार।नियमों और कानूनों से (Reason) — पुलिस = BNS/BNSS से निर्देशित।
प्रमुख मूल्यSubjectivity, Confidentiality, Intimacy, Love, Fidelity, Trust, Compassion, Care EthicsObjectivity, Transparency, Accountability, Efficiency, Nationalism, Democratic Values, Justice
साझा मूल्यHonesty, Integrity, Compassion, Altruism, Dedication — दोनों में समानछात्र-शिक्षक मित्रता में भी Dedication और Integrity जरूरी।
स्थायित्वअपेक्षाकृत स्थायी — "माँ-बाप कभी रिटायर नहीं होते" — हिंदू मान्यता: जीवनसाथी अगले जन्म भी साथ।अस्थायी — Leave, Retirement, Transfer संभव।
परिणामगलती पर अधिक सहिष्णुता — परिवार जेल से लौटे अपराधी को भी स्वीकार करता है।गलती पर शून्य सहिष्णुता — Show Cause Notice, Suspension, Fine, Jail।
स्वभावअनंत, बिना शर्त — माँ की 24x7 ड्यूटी (भारत में 66% महिलाओं का काम Unpaid = GDP का 7.2%)।साधनात्मक, Quid pro quo — Civil Servants को Salary + Perks मिलती हैं।
नियामकIndividual Morality, Social Norms, Religious Doctrines, Maintenance of Parents Act 2007.Constitution (A-14,15,16), AIS Conduct Rules 1968, BNS/BNSS, Consumer Protection Act.

Public Servant की परिभाषा: BNS Section 2(28) के अंतर्गत: Civil Servants, Judges, MPs/MLAs, Armed Forces Officers, Doctors (Patient के साथ Public Relationship), Lawyers, CA आदि।

2निजी जीवन का सार्वजनिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव (8 कृत्य — इनसे बचें)

जब निजी संबंध सार्वजनिक कर्तव्यों को प्रभावित करते हैं, तो यह प्रशासन को नुकसान पहुँचाता है। नीचे 8 ऐसे कृत्य दिए गए हैं:

क्र.निजी कृत्यसार्वजनिक जीवन पर प्रभावउदाहरण
1कार्यस्थल पर रिश्तेदारों को लानाभाई-भतीजावाद, पक्षपात = अकुशलता, घोटालेCoal Block Scam (1.86 लाख करोड़), PNB Scam (14,000 करोड़), Bollywood Nepotism
2अंध/तर्कहीन प्रेमसार्वजनिक स्थान पर गलत निर्णयधृतराष्ट्र का दुर्योधन से अंध प्रेम → महाभारत युद्ध → राज्य धर्म की विफलता
3पारिवारिक मूल्यों का अनादर (Infidelity)सार्वजनिक जीवन में विश्वास की हानिBill Clinton-Lewinsky Controversy (Impeachment), Vivek Bindra Domestic Violence Controversy
4परिवार में पितृसत्तात्मक मूल्य (Spillover Effect)कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के प्रति पक्षपात#MeToo Allegations, Casting Couch, Honey Trap cases
5निजी जीवन में ऐसा कार्य जो सार्वजनिक छवि के विरुद्धसार्वजनिक जीवन में विश्वसनीयता की हानिKeshab Chandra Sen ने बाल विवाह का विरोध किया पर खुद नाबालिग बेटी का विवाह किया → Sadharan Brahmo Samaj बना (1878)
6Hedonism — अपव्यय और विलासिताकार्यस्थल पर भ्रष्टाचार, संवैधानिक पद के लिए अयोग्यताPresident UPSC/RPSC/NHRC Chairman को हटा सकता है यदि वह "Insolvent" घोषित हो
7संबंधों में टकरावसार्वजनिक जाँच या विश्वास की हानिGandhi Ji — "Father of Nation" लेकिन पुत्र Harilal से कटु संबंध
8धार्मिक मान्यताएँ जो सार्वजनिक कर्तव्य से टकराएँकानून का दिल से पालन न होना, पूर्वाग्रहजाति-भेद मानने वाला अधिकारी दलितों के साथ न्याय नहीं करेगा; Excise Inspector का मुस्लिम होना

3निजी जीवन का सार्वजनिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव (2 कृत्य — इन्हें अपनाएँ)

क्र.निजी कृत्यसार्वजनिक जीवन पर प्रभावउदाहरण
1निजी जीवन में स्नेह, देखभाल और प्यारसार्वजनिक जीवन में बेहतर सेवा वितरणIAS MG Rajamanickam — Kerala Flood Duty के दौरान कर्तव्य से परे सेवा; Bundi Collector Ravindra Goswami (MBBS) — Doctors Strike में खुद मरीज देखे
2शांतिपूर्ण पारिवारिक जीवन = अच्छा मूडकार्यस्थल पर बेहतर दक्षता और उत्पादकताBarack Obama — बेटियों और Michelle Obama से अच्छा संबंध → कार्यालय में बेहतर नेतृत्व
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →

4सार्वजनिक जीवन का निजी जीवन पर प्रभाव

4.1 नकारात्मक प्रभाव (3 कृत्य — इनसे बचें)

क्र.सार्वजनिक कृत्यनिजी जीवन पर प्रभावउदाहरण
1व्यस्त कार्य-घंटेपरिवार को पर्याप्त समय न देना — Care Ethics से समझौताRPS Officer की दंगों में 19 घंटे ड्यूटी → बच्चों पर खीज, निराशा
2भ्रष्टाचार या Conflict of Interestसामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा की हानिChanda Kochhar (ICICI Bank CEO) — Loan Scandal → परिवार की छवि धूमिल
3अटूट सत्यनिष्ठा — जान जाने का खतरापरिवार के सदस्यों को आजीवन कष्टSatyendra Dubey (IES) — National Highway Scam उजागर किया → जान गई; परिवार को जीवनभर पीड़ा

4.2 सकारात्मक प्रभाव (2 कृत्य — इन्हें अपनाएँ)

क्र.सार्वजनिक कृत्यनिजी जीवन पर प्रभावउदाहरण
1लोकतांत्रिक मूल्य — समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रतारचनाशील, नवाचारी बच्चे; Democratic ParentingIAS N. Prabhakar Reddy ने 2022 में Vijayawada में अपने बच्चों को Government School में दाखिल कराया
2कानूनों का अध्ययन और प्रशिक्षणसामाजिक बुराइयों का विरोधDowry Prohibition Act 1961 पढ़कर अपनी शादी में दहेज लेने से इनकार

5निजी और सार्वजनिक को अलग क्यों रखें? + अभिसरण (Convergence) कब उचित?

5.1 अलग रखने की आवश्यकता (Why Separate?)

5.2 अभिसरण (Convergence) — कब उचित है?

निष्कर्ष: निजी और सार्वजनिक जीवन को पूरी तरह अलग करना न तो वांछनीय है, न व्यवहार्य। एक आदर्श प्रशासक को "लक्ष्मण रेखा" का सम्मान करते हुए अपनी Emotional Intelligence का उपयोग करना चाहिए — ताकि स्वयं और समाज दोनों को अधिकतम लाभ मिले।

🎯 निजी और सार्वजनिक संबंध — Answer Writing Strategy (Mains विश्लेषण)

6सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार (Philosophical Basis of Integrity)

सत्यनिष्ठा = "in-tangere" (Latin) = अस्पृश्य/अविचलित। सरल भाषा में: किसी भी परिस्थिति में अपने नैतिक सिद्धांतों से न हटना। यह समय, स्थान और संदर्भ से निरपेक्ष है।

सत्यनिष्ठा के 3 प्रकार
  • 1. बौद्धिक सत्यनिष्ठा — दूसरों को उतनी ही कठोरता से परखो जितनी खुद को।
  • 2. व्यक्तिगत सत्यनिष्ठा — विचार और आचरण में कोई विरोधाभास नहीं।
  • 3. व्यावसायिक सत्यनिष्ठा — आचार संहिता का पूर्ण पालन।
सत्यनिष्ठा के महत्वपूर्ण उद्धरण
  • "Wisdom is knowing the right path, Integrity is walking on it."
  • "Integrity without knowledge is weak; Knowledge without Integrity is dangerous."
  • Gandhi: साध्य और साधन दोनों पवित्र होने चाहिए।

6.1 सत्यनिष्ठा के दार्शनिक आधार — विस्तृत तालिका

आधारप्रमुख अवधारणाएँ
आंतरिक विश्वास (Inner Conviction)Conscience — Gandhi ("अंतरात्मा की आवाज"); Spiritual Enlightenment — Buddha; अंतर्निहित नैतिक मूल्य — Mayo Clinic: 30-60% दयालुता आनुवंशिक।
प्राचीन भारतीय दर्शनRigveda — ऋत और ऋण; Upanishads, Geeta, Smritis, Sanhitas; Purusarthas — धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष; "सत्यमेव जयते" (मुण्डकोपनिषद); "मा गृध कस्यस्विद्धनम्" (ईशावास्योपनिषद); Chanakya का अर्थशास्त्र — दो दीपक।
आधुनिक भारतVivekananda — मानव सेवा = ईश्वर सेवा; Gandhi — सत्य और अहिंसा; संविधान की प्रस्तावना — Justice, Liberty, Equality, Fraternity; Mission Karmayogi।
पाश्चात्य दर्शनSocrates — ज्ञान सर्वोच्च; Plato — मन, शरीर, आत्मा का सामंजस्य; Aristotle — Golden Mean; Kant — Duty is supreme; John Rawls — Veil of Ignorance; Jeremy Bentham — Maximum benefit; Max Weber — Impersonal Administration; Good Governance — World Bank 1992।

Chanakya के 2 दीपक: दीपक 1 = State Oil — केवल सरकारी काम के लिए। दीपक 2 = Personal Oil — निजी काम के लिए। यह Probity (सदाचरिता) का सबसे सरल उदाहरण है। PM Lal Bahadur Shastri ने PNB से 5,000 रुपये Car Loan लिया था — मृत्यु के बाद पत्नी ने Pension से चुकाया।

📢 विज्ञापन
📦

ALL IN ONE Subscription — सम्पूर्ण GK एक ही स्थान पर

Multiple ValidityTests
₹899₹4,999
Join Now →

7निष्पक्षता (Impartiality) — परिभाषा, महत्व और उपाय

निष्पक्षता का अर्थ है: पूर्वाग्रह और पक्षपात के बिना, केवल वस्तुनिष्ठ मापदंड या योग्यता के आधार पर निर्णय लेना।

7.1 प्रशासनिक महत्व

7.2 दार्शनिक आधार

दार्शनिक/सिद्धांतनिष्पक्षता का आधार
Kant का Universality Principleकोई नियम तभी नैतिक है जब बिना विरोधाभास के सभी पर समान रूप से लागू हो — कानून के समक्ष समानता।
John Rawls — Veil of Ignoranceन्यायकर्ता को अपनी जाति, धर्म, स्थिति का पता न हो — तभी निष्पक्ष निर्णय।
Utilitarianism (Bentham + JS Mill)बिना भेदभाव के अधिकतम लोगों का अधिकतम सुख सुनिश्चित करना।
Bhagavad Gita — समभावअध्याय 5, श्लोक 18: ज्ञानी सभी प्राणियों को समान दृष्टि से देखता है।

7.3 निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित करें?

उपायविवरण / उदाहरण
स्पष्ट नियम और कानूनलाभार्थियों को परिभाषित करना — PDS Digitisation, DBT Scheme।
पारदर्शिता और जवाबदेहीRTI Act 2005, GeM Portal, e-Bidding, Social Audit — MGNREGA में Rajasthan में पक्षपात उजागर।
Mission KarmayogiCivil Servants में Integrity विकसित करना — Partial निर्णयों से बचाव।
तर्कसंगत सोच (Rational Thinking)Veil of Ignorance approach — पूर्वाग्रह, रूढ़िवादिता से मुक्ति।
Sensitization TrainingUnconscious Bias पर नियमित प्रशिक्षण — Mission Shakti के तहत Police Gender Sensitization।
आचार संहिताAll India Services (Conduct) Rules 1968 — कड़े नियम।
संस्थागत जाँचInternal Committees, Civil Service Board, 360-degree Appraisal, APAR।
Role Model LeadershipE. Sreedharan, TN Seshan — निष्पक्ष नेतृत्व के प्रतीक।

8गैर-पक्षपात (Non-Partisanship) — परिभाषा, महत्व और उपाय

गैर-पक्षपात का अर्थ है: किसी भी राजनीतिक दल के प्रति पक्षपात का अभाव। Civil Servant को राजनीतिक मामलों में तटस्थ और निष्पक्ष रहना चाहिए।

Non-Partisanship
  • Active engagement — सक्रिय किंतु निष्पक्ष सहभागिता
  • किसी दल का समर्थन नहीं — सबकी सेवा
  • Constitution और कानून के अनुसार कार्य
  • उदाहरण: India का Cold War में NAM
Political Neutrality (अंतर)
  • Lack of engagement — सहभागिता का अभाव
  • दोनों में समानता: दोनों राजनीतिक दलों से दूरी
  • Political Neutrality = Passive
  • Non-Partisanship = Active लेकिन Unbiased

8.1 प्रशासनिक महत्व

8.2 दार्शनिक आधार

दार्शनिक/सिद्धांतगैर-पक्षपात का आधार
Max Weber की Bureaucracyपेशेवर, तटस्थ, नियम-आधारित नौकरशाही — Constitution और State की सेवा, दल की नहीं।
John Locke — Social ContractPublic Officials की वैधता जनता से मिलती है, राजनीतिक दलों से नहीं।
Gandhian Ethicsनैतिकता के बिना राजनीति पाप है। सत्य, न्याय और जनकल्याण प्रशासन का मार्गदर्शन करें।

8.3 गैर-पक्षपात कैसे सुनिश्चित करें?

9उदारवादी समाज (Liberal Society) — पारदर्शिता, मीडिया और नौकरशाही

9.1 उदारवादी समाज क्या है?

उदारवादी समाज एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था है जो व्यक्तिवाद, स्वतंत्रता, तर्कसंगतता, सहिष्णुता, बहुलवाद, सहमति और कानून के शासन पर आधारित है। इसमें शक्ति का मनमाना प्रयोग नहीं होता।

Classical Liberalism (1) — नकारात्मक उदारवाद
  • State Minimum Interference — Laissez-Faire
  • व्यक्ति को खुद निर्णय लेने का अधिकार
  • रात का चौकीदार राज्य — Police, Courts, Army
  • Proposers: John Locke, Herbert Spencer
Modern Liberalism (2) — सकारात्मक उदारवाद (Welfarism)
  • State को सकारात्मक कदम उठाने चाहिए
  • गरीबी, असमानता, लैंगिक भेद, नस्लवाद दूर करे
  • ये बाधाएँ व्यक्तिगत स्वतंत्रता को रोकती हैं
  • Proposers: Jeremy Bentham, James Mill, JS Mill

9.2 उदारवादी समाज में पारदर्शिता (Transparency)

Transparency ToolविवरणRajasthan/India Example
RTI Act 2005सूचना का अधिकार — नागरिकों को Empowered करता हैAruna Roy — RTI Activist; MGNREGA Social Audit Rajasthan
Citizen Charterनागरिक अधिकार पत्र — Service Standards public करनाRajasthan Jan Soochna Portal
e-GovernanceGeM Portal, DBT, AEPS — Digital TransparencyGeM Portal ने Procurement में पक्षपात कम किया
Social Auditग्राम सभा द्वारा MGNREGA की जाँचMGNREGA Social Audits in Rajasthan — SSAAT (Society for Social Audit)
RTI + Social Auditमिलकर Checks and Balances बनाते हैंDouble Accountability — Formal + Informal

9.3 उदारवादी समाज में मीडिया की भूमिका (Role of Media)

मीडिया को लोकतंत्र का "चौथा स्तंभ" माना जाता है। Thomas Jefferson ने कहा था: "मैं बिना अखबारों की सरकार के बजाय बिना सरकार के अखबार को पसंद करूँगा।"

भूमिकाविवरणउदाहरण
1. Watchdog of Power (सत्ता का प्रहरी)भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, मानवाधिकार हनन उजागर करनाRohith Vemula मामले में मानवाधिकार उल्लंघन का खुलासा
2. Informed Citizenry (जागरूक नागरिक)सूचना का अधिकार — नागरिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक करनाSocial Media पर सरकारी योजनाओं की जानकारी
3. Public Opinion Construction (जनमत निर्माण)सामाजिक-आर्थिक असमानता, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनमत बनानाAnna Hazare Lokpal Bill आंदोलन — Media Coverage से पूरा देश जुड़ा; GST on Sanitary Napkins विरोध
4. State-Citizen Link (राज्य-नागरिक सेतु)Policy Making में नागरिकों की भागीदारी — Participatory GovernanceBudget 2026-27 के लिए Social Media पर Suggestions माँगना
5. Educational Role (शैक्षणिक भूमिका)बहुलवाद और विविधता को सुनिश्चित करनाविभिन्न विचारधाराओं का प्रसार

मीडिया की चुनौतियाँ (Challenges)

मीडिया की भूमिका
  • Watchdog of Power
  • Informed Citizenry
  • Public Opinion निर्माण
  • State-Citizen Setu
  • Educational Role
मीडिया की चुनौतियाँ
  • Misinformation और Fake News
  • Paid News और TRP Culture
  • Media Monopoly of Houses
  • Privacy, Surveillance, Blackmail
  • Censorship और Polarisation

Media Ethics: पत्रकारिता को इन नैतिक मानकों का पालन करना चाहिए: सत्यता, सटीकता, वस्तुनिष्ठता (तथ्य और राय में अंतर), निष्पक्षता, स्वतंत्रता और निजता का सम्मान।

9.4 उदारवादी समाज में नौकरशाही की भूमिका (Role of Bureaucracy)

Max Weber के अनुसार तर्कसंगतता (Rationality) आधुनिक नौकरशाही की नींव है। यह पदानुक्रम और योग्यता पर आधारित होती है।

भूमिकाउदारवाद से संबंधउदाहरण / प्रावधान
1. कानून का शासन लागू करनाClassical Liberalism — नियमों से शासन, मनमानी नहींनौकरशाही नियम और प्रक्रिया से काम करती है — Arbitrariness नहीं
2. कल्याणकारी राज्य निर्माणModern Liberalism — John Locke + JS Mill — अधिकारों की रक्षाPM Awas Yojana, Food Security — Basic Needs पूरी करना
3. मानवीय गरिमा और समानताHuman Rights + Equality — Core Elements of Liberal SocietyArticle 17 (Untouchability) लागू करना; गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम
4. सूचना का अधिकारInformed Citizen — Liberal Society की जरूरतRTI Act का क्रियान्वयन — Jan Soochna Portal (Rajasthan)
5. तटस्थता और स्थिरताNon-Partisanship — सरकारें बदलती हैं, Bureaucracy स्थिर रहती हैPermanent Executive = Continuity of Governance
6. बाधाओं को हटानाModern Liberalism — Social and Economic Barriers दूर करनाSC/ST schemes, Women Empowerment Programs, Mission Shakti

10अध्याय सारांश (Chapter Summary)

📌 अध्याय 03 — मुख्य बिंदुओं का सार 📌

1. निजी संबंध = भावनाओं से, अनौपचारिक, बिना शर्त। सार्वजनिक संबंध = नियमों से, औपचारिक, शर्तों के साथ। 2. BNS Section 2(28) — Public Servant की परिभाषा: Civil Servants, Judges, MPs, Armed Forces, Doctors, Lawyers। 3. निजी से सार्वजनिक पर 8 नकारात्मक कृत्य: भाई-भतीजावाद, अंध-प्रेम, Infidelity, Patriarchy, Image Contradiction, Hedonism, Relationship Conflict, धार्मिक पूर्वाग्रह। 4. Max Weber: "सार्वजनिक प्रशासन में निजी नैतिक मानक लागू करना बुद्धिमानी नहीं।" 5. निष्कर्ष: Complete Separation न वांछनीय, न व्यवहार्य। "Laxman Rekha" + EI का संतुलन। 6. सत्यनिष्ठा = "in-tangere" = अविचलित नैतिक सिद्धांत। 4 दार्शनिक आधार: Inner Conviction, Indian Philosophy, Modern India, Western Philosophy। 7. Chanakya के 2 दीपक = Probity का सबसे सरल उदाहरण। Lal Bahadur Shastri = Probity की मिसाल। 8. Impartiality = Merit-based निर्णय। Rawls (Veil of Ignorance), Kant (Universality), Gita (Samabhav) = दार्शनिक आधार। 9. Non-Partisanship ≠ Political Neutrality। NP = Active Unbiased Engagement। Weber, Locke, Gandhi = आधार। 10. Shah Commission: Emergency 1975-77 में Partisanship। Article 319 = UPSC/SPSC Independence। 11. Liberal Society = Individualism + Freedom + Rationality + Tolerance + Pluralism + Rule of Law। 12. Classical Liberalism = Minimum State (Laissez-faire)। Modern Liberalism = Welfare State। 13. मीडिया = चौथा स्तंभ। 5 भूमिकाएँ: Watchdog, Informed Citizenry, Public Opinion, State-Citizen Link, Education। 14. Bureaucracy = Non-Partisanship + Rule of Law + Welfare State + Human Dignity + Stability।

★ परीक्षा में अवश्य पूछे जाने वाले तथ्य ★

1. BNS Section 2(28) — Public Servant: Civil Servants, Judges, MPs/MLAs, Armed Forces, Doctors (Patient के साथ)। 2. India में 66% महिलाओं का काम Unpaid = GDP का 7.2% — निजी संबंध की असमानता। 3. निजी संबंध के 5 नियामक: Individual Morality, Human Values, Social Norms, Religious Doctrines, Law। 4. Keshab Chandra Sen ने बाल विवाह विरोध किया पर खुद नाबालिग बेटी का विवाह किया → Sadharan Brahmo Samaj 1878। 5. Max Weber: "Public Administration में Personal Moral Norms apply करना बुद्धिमानी नहीं।" 6. सत्यनिष्ठा = Latin "in-tangere" = अस्पृश्य/अविचलित। 3 प्रकार: बौद्धिक, व्यक्तिगत, व्यावसायिक। 7. Chanakya के 2 दीपक: State Oil (सरकारी काम) + Personal Oil (निजी काम) = Probity। 8. "सत्यमेव जयते" (मुण्डकोपनिषद) और "मा गृध कस्यस्विद्धनम्" (ईशावास्योपनिषद) — सत्यनिष्ठा के Vedic स्रोत। 9. Rawls का Veil of Ignorance = निष्पक्षता का दार्शनिक आधार। 10. Sardar Patel ने पहले ICS Batch को Impartiality को प्रशासन का प्रमुख स्तंभ बताया। 11. MGNREGA Social Audits in Rajasthan = SSAAT (Society for Social Audit Accountability and Transparency)। 12. Non-Partisanship ≠ Political Neutrality। NP = Active + Unbiased; PN = Lack of Engagement। 13. Shah Commission — Emergency 1975-77 में Partisanship की समस्या। Sarkaria Commission — Governor Appointment में NP। 14. Article 319 — UPSC/SPSC के Members/Chairman का कार्यकाल बाद में कोई Government Job नहीं। 15. Liberal Society = Individualism + Freedom + Rationality + Tolerance + Pluralism + Rule of Law। 16. Thomas Jefferson: "बिना Government के Newspapers बेहतर हैं बिना Newspapers के Government से।" 17. Classical Liberalism = Negative Liberalism = Laissez-faire (Minimum State)। 18. Modern Liberalism = Positive Liberalism = Welfare State (Poverty, Sexism, Racial Discrimination हटाना)। 19. Rajasthan Jan Soochna Portal = Transparency का उत्कृष्ट उदाहरण। 20. Mission Karmayogi = Civil Servants में Integrity + Non-Partisanship विकास।

📝 पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) 📝

Q1. सार्वजनिक और निजी संबंधों में नैतिकता में क्या अंतर है? उदाहरण सहित समझाइए। (RAS Mains Practice, 10 अंक) Q2. निष्पक्षता की परिभाषा दीजिए। इसके मूल तत्व क्या हैं? (RAS Mains 2013, 2 अंक) Q3. सिविल सेवाओं के प्रमुख मूल्य क्या हैं? (RAS Mains 2018, 2 अंक) Q4. Max Weber ने कहा: "सार्वजनिक प्रशासन में व्यक्तिगत विवेक के नैतिक मानक लागू करना बुद्धिमानी नहीं।" इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण करें। (UPSC 2016 CSM, 150 शब्द) Q5. "प्रशासनिक वस्तुनिष्ठता का अर्थ क्या प्रशासनिक सत्यनिष्ठा को आवश्यक रूप से मानता है?" — विश्लेषण करें। (RAS Mains 2024, 5 अंक) Q6. "उच्च सभ्यता बिना गहरी नैतिकता के नहीं हो सकती।" R.W. Emerson — विवेचना करें। (RAS Mains 2024, 5 अंक) Q7. कुछ हालिया घटनाक्रम जैसे RTI Act, मीडिया सक्रियता, न्यायिक सक्रियता आदि अधिक जवाबदेही लाने में सहायक हैं। इनकी प्रभावशीलता का परीक्षण करें। (UPSC 2015 CSM) Q8. उदारवादी समाज में मीडिया और पारदर्शिता की भूमिका का विश्लेषण करें। चुनौतियाँ और समाधान भी बताइए। (RAS Probable, 10 अंक) Q9. संभावित: निजी और सार्वजनिक जीवन के बीच नैतिक टकराव (Conflict of Interest) को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? (5 अंक) Q10. संभावित: गैर-पक्षपात और राजनीतिक तटस्थता में अंतर बताते हुए प्रशासन में गैर-पक्षपात की प्रासंगिकता समझाइए। (5 अंक) Q11. संभावित: सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार भारतीय और पाश्चात्य दर्शन की दृष्टि से समझाइए। (10 अंक)

★ ऐतिहासिक यात्रा — सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और उदारवादी समाज (Timeline)

वर्ष / संदर्भविषय / घटना / विचारकपरीक्षा महत्व
1632-1704John Locke — Social Contract, Natural Rights, Constitutionalism, Liberal Society की नींव।Liberal Society, Non-Partisanship
1748-1832Jeremy Bentham — Classical Liberalism, Utilitarianism। Modern Liberalism की ओर पहला कदम।Transparency, Liberal Society
1806-1873John Stuart Mill — Modern Liberalism / Welfarism। Positive Liberty।Modern Liberalism
1858-1919Max Weber — Rational Bureaucracy। "Impersonal administration to avoid misuse of power."Non-Partisanship, Bureaucracy
1875-1950Sardar Patel — पहले ICS Batch: "Impartiality is the key pillar of administration."Impartiality PYQ
1921Chanakya की 2 Lamp Theory — Probity का प्रतीक। Lal Bahadur Shastri — PNB Car Loan।Probity, Integrity
1947भारतीय संविधान — Article 14-18, 19-22, 51A — Impartiality और Integrity का संवैधानिक आधार।Constitutional Values
1966Satyendra Dubey (IES) — National Highway Scam Expose — जान की कीमत पर Integrity।Whistleblower, Integrity
1975-77Emergency Period — Shah Commission: Partisanship की समस्या उजागर।Non-Partisanship PYQ
1992World Bank — Good Governance Movement। Integrity and Transparency पर जोर।Integrity, Transparency
1994Nolan Committee (UK) — 7 Principles of Public Life: IASHOOL।Non-Partisanship, Transparency
2005RTI Act 2005 — Transparency और Accountability को संस्थागत रूप।Transparency Tool
2013-2024Mission Karmayogi, MGNREGA Social Audits Rajasthan, Jan Soochna Portal — Modern Transparency।Rajasthan Context
2024RAS Mains PYQs — Objectivity presupposes Integrity, Emerson Quote।Direct PYQ Reference
📢 विज्ञापन
🔥 सबसे लोकप्रिय
📘

RAS Foundation Course 2026 🕉️

Multiple ValidityTests
₹4,999₹25,000
Join Now →
← अध्याय 2: नैतिक अवधारणाएँ अध्याय 4: भगवद्गीता एवं प्रशासन →